फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Passenger claimed a "terrorist" to be in the plane, arrested by police in dabolim airport goa

यात्री ने विमान में "आतंकवादी" होने का किया दावा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Fri, 23 Oct 2020 09:10 AM IST
अमर शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी Published by: अमर शर्मा Updated Fri, 23 Oct 2020 09:10 AM IST
विज्ञापन
Passenger claimed a "terrorist" to be in the plane, arrested by police in dabolim airport goa
Dabolim Airport Goa - फोटो : For Reference Only

एअर इंडिया की दिल्ली-गोवा उड़ान में गुरुवार को एक यात्री द्वारा विमान में एक "आतंकवादी" के मौजूद होने का दावा किए जाने पर खलबली मच गई। विमान के हवाई अड्डे पर उतरने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। यह जानकारी एक वरिष्ठ अधिकारी ने दी।

विज्ञापन


डाबोलिम हवाई अड्डा पुलिस थाने से सम्बद्ध एक अधिकारी ने बताया कि यात्री जिया उल हक (30) मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया गया है, उसे विमान के उतरने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन




उन्होंने बताया कि आरोपी ने खुद को "विशेष प्रकोष्ठ" का अधिकारी होने का दावा किया और यात्रियों से कहा कि विमान में एक "आतंकवादी" मौजूद है। उन्होंने बताया कि इससे यात्रियों में खलबली मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि विमान के डाबोलिम हवाई अड्डे पर उतरने पर सीआईएसएफ कर्मियों ने उसे हवाई अड्डा पुलिस को सौंप दिया। 

पुलिस ने बताया कि उसकी एक सरकारी अस्पताल में जांच कराई गई और बाद में एक स्थानीय मजिस्ट्रेट से आवश्यक आदेश प्राप्त करने के बाद उसे पणजी के पास स्थित मनोविज्ञान एवं मानव व्यवहार संस्थान में भर्ती करा दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed