{"_id":"5e4518d28ebc3ee5ab6ad523","slug":"passenger-boarded-in-bangkok-delhi-flight-kept-aside-on-suspicion-of-coronavirus-says-spicejet","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंकॉक-दिल्ली की उड़ान में सवार यात्री को कोरोनावायरस के संदेह में रखा अलग, जांच जारी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बैंकॉक-दिल्ली की उड़ान में सवार यात्री को कोरोनावायरस के संदेह में रखा अलग, जांच जारी
Thu, 13 Feb 2020 03:09 PM IST
अनवर अंसारी
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: अनवर अंसारी
Updated Thu, 13 Feb 2020 03:09 PM IST
विज्ञापन
स्पाइस जेट
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्पाइसजेट की बैंकॉक से दिल्ली आने वाली एक उड़ान में आने वाले एक यात्री को नोवेल कोरोनावायरस के संक्रमण के संदेह में गुरूवार को अलग रखा गया है। स्पाइसजेट ने यह जानकारी दी। एयरलाइंस ने कहा कि दिल्ली हवाईअड्डे पर विमान उतरने के बाद विमानपत्तन स्वास्थ्य संगठन ने यात्री को अलग रखा।
विज्ञापन
स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने कहा कि बैंकॉक से दिल्ली के बीच चलने वाली स्पाइसजेट की उड़ान संख्या एसजी-88 में सवार एक यात्री पर 13 फरवरी, 2020 को कोरोनावायरस के संक्रमण का संदेह हुआ। उन्होंने कहा कि वह सीट संख्या 31 एफ पर बैठा था और उस कतार में इकलौता था। विमानपत्तन स्वास्थ्य संगठन (एपीएचओ) ने विमान दिल्ली में उतरने के बाद यात्री को अलग रखा है।
विज्ञापन
इससे पहले चीन के हुबेई प्रांत में घातक कोरोनावायरस से एक ही दिन में रिकॉर्ड 242 लोगों की मौत हो गई। वहीं इसके करीब 15,000 नए मामले सामने आए हैं। स्थानीय अधिकारियों ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन
स्थानीय स्वास्थ्य आयोग के अनुसार बुधवार को हुबेई प्रांत में कोरोनावायरस के 14,840 नए मामले सामने आए हैं। चीन में बुधवार तक घातक कोरोनावायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,115 हो गई और इसके अभी तक 44,763 मामले सामने आए हैं।
सरकारी समाचार एजेंसी 'शिन्हुआ' के अनुसार प्रांत में बुधवार को इससे रिकॉर्ड 242 लोगों की जान चली गई। प्रांत में इसके 48,206 मामलों की पुष्टि होने से इसके तेजी से फैलने को लेकर चिंता बढ़ गई है।
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों की एक टीम आपात स्वास्थ्य स्थितियों से निपटने के लिए प्रभारी ब्रूस एलवर्ड के नेतृत्व में सोमवार रात हुबेई पहुंची थी। टीम ने कोरोनावायरस के प्रकोप से निपटने को लेकर चीनी स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ मिलकर काम शुरू कर दिया है।