फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Parts of aircraft believed to be of IAF AN-32 went missing found north of Lipo in Arunachal Pradesh

अरुणाचल प्रदेश के लीपो में मिला वायुसेना के लापता एएन-32 विमान का मलबा

Tue, 11 Jun 2019 07:11 PM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Gaurav Pandey Updated Tue, 11 Jun 2019 07:11 PM IST
विज्ञापन
Parts of aircraft believed to be of IAF AN-32 went missing found north of Lipo in Arunachal Pradesh
भारतीय वायुसेना का AN32 विमान - फोटो : PTI

भारतीय वायुसेना के लापता विमान एएन-32 का मलबा मिल गया है। विमान का मलबा अरुणाचल प्रदेश के लीपो के उत्तरी क्षेत्र में मिला है। यह विमान तीन जून को जोरहाट एयरपोर्ट से उड़ान भरने के बाद लापता हो गया था। इसपर 13 लोग सवार थे। भारतीय वायुसेना के एमआई-17 हेलीकॉप्टर ने मलबा बरामद किया है। एएन-32 विमान का अरुणाचल प्रदेश से जमीनी स्त्रोतों से अंतिम संपर्क तीन जून को हुआ था। 

विज्ञापन

 


भारतीय वायुसेना ने जानकारी दी कि लापता एएन-32 विमान का मलबा लीपो से 16 किलोमीटर उत्तर की ओर विमान की खोज में लगे एमआई-17 हेलिकॉप्टर द्वारा देखा गया। विमान का मलबा जिस स्थान पर मिला है वह अरुणाचल प्रदेश में एएन-32 के  उड़ान मार्ग से करीब 15-20 किलोमीटर उत्तर की ओर है। वायु सेना ने कहा कि बचे लोगों की स्थिति जानने के प्रयास किए जा रहे हैं। आगे की स्थिति की जानकारी जल्द ही साझा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 


 

लगातार चल रहा था तलाशी अभियान

विमान की तलाश में वायु सेना, सेना, जिला और स्थानीय प्रशासन सघन तलाशी अभियान चला रहे थे। हेलीकॉप्टर और सी-130जे विमान दिन में खोजी अभियान चला रहे थे, जबकि यूएवी व सी-130जे विमान रात में अभियान जारी रख रहे थे। सेना, आईटीबीपी, राज्य पुलिस और स्थानीय लोग लगातार जमीन पर इसकी तलाश कर रहे थे। 

खराब मौसम के कारण दो दिन से हवाई तलाशी अभियान में परेशानी आई थी, लेकिन सोमवार को फिर से इसे शुरू कर दिया गया था। गौरतलब है कि शनिवार को वायुसेना ने विमान का सुराग देने वाले को 5 लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed