फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Partha's case different from that of Anubrata; cash seizure embarrassing: TMC MP

West Bengal: टीएमसी सांसद सौगत रॉय बोले- पार्थ चटर्जी का मामला अनुब्रत से अलग, कैश बरामदगी बेहद शर्मनाक

Wed, 26 Oct 2022 10:39 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: Amit Mandal Updated Wed, 26 Oct 2022 10:39 PM IST
सार

राज्य के पूर्व उद्योग मंत्री और टीएमसी के महासचिव चटर्जी को इस साल जुलाई में गिरफ्तारी के एक सप्ताह के भीतर कैबिनेट से हटा दिया गया था और पार्टी के सभी पदों से हटा दिया गया था।

विज्ञापन
Partha's case different from that of Anubrata; cash seizure embarrassing: TMC MP
तृणमूल कांग्रेस के सांसद सौगत रॉय - फोटो : एएनआई

विस्तार

टीएमसी सांसद सौगत रॉय ने बुधवार को अलग-अलग घोटालों में अपने नेताओं पार्थ चटर्जी और अनुब्रत मंडल की गिरफ्तारी पर पार्टी की अलग-अलग प्रतिक्रियाओं को सही ठहराने की मांग की। सौगत ने कहा कि बड़ी मात्रा में नकदी की जब्ती पश्चिम बंगाल में सत्ताधारी पार्टी के लिए शर्मनाक है। तृणमूल कांग्रेस के भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस पर जोर देते हुए रॉय ने कहा कि दोनों मामले एक जैसे नहीं हैं।

विज्ञापन


पार्थ चटर्जी की सहयोगी से मिले करोड़ों नकद
उन्होंने कहा, पार्थ चटर्जी का मामला साफ है क्योंकि उनकी सहयोगी के आवास से बड़ी मात्रा में नकदी बरामद की गई थी। इसलिए, पार्टी ने उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। लेकिन अनुब्रत मंडल या टीएमसी विधायक माणिक भट्टाचार्य के लिए ऐसा नहीं है क्योंकि अब तक उनके खिलाफ केवल भ्रष्टाचार के आरोप हैं जो अभी साबित नहीं हुए हैं। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य के पूर्व उद्योग मंत्री और टीएमसी के महासचिव चटर्जी को इस साल जुलाई में गिरफ्तारी के एक सप्ताह के भीतर कैबिनेट से हटा दिया गया था और पार्टी के सभी पदों से हटा दिया गया था। स्कूल नौकरियों के घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा उनकी गिरफ्तारी के बाद पार्टी ने चटर्जी को पद से हटाया गयाथा। जबकि टीएमसी मंडल के साथ खड़ी है जिन्हें सीबीआई ने मवेशी तस्करी घोटाले में गिरफ्तार किया है। मंडल टीएमसी के बीरभूम जिलाध्यक्ष बने हुए हैं।


टीएमसी विधायक भट्टाचार्य, जिन्हें इस महीने स्कूल नौकरी घोटाले में गिरफ्तार किया गया था, उन्हें भी अभी तक पार्टी की ओर से किसी कार्रवाई का सामना नहीं करना पड़ा है। रॉय की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए कि पश्चिम बंगाल भाजपा ने कहा कि उनकी टिप्पणी राज्य में विभिन्न भ्रष्टाचार के मामलों में टीएमसी की संलिप्तता की बू आती है। भाजपा प्रवक्ता समिक भट्टाचार्य ने कहा कि उनकी टिप्पणी चौंकाने वाली है। पार्टी भ्रष्टाचार के मामलों में अंतर कर रही है। इस तरह के बयान राज्य में विभिन्न भ्रष्टाचार के मामलों और घोटालों में टीएमसी की संलिप्तता को साबित करते हैं। 

तृणमूल कांग्रेस के नेता के पूर्व अंगरक्षक को ईडी की हिरासत
इस बीच दिल्ली की एक कोर्ट ने कथित मवेशी तस्करी से जुड़े धन शोधन के मामले में तृणमूल कांग्रेस के नेता अनुब्रत मंडल के पूर्व अंगरक्षक सैगल हुसैन को 28 अक्तूबर तक प्रवर्तन निदेशालय की हिरासत में भेज दिया है। मवेशी तस्करी रैकेट के जरिए कथित रूप से खासा धन जमा करने वाले हुसैन को पश्चिम बंगाल से दिल्ली लाया गया। हुसैन से पहले आसनसोल की जेल में पूछताछ की जा रही थी, लेकिन उन्होंने ईडी के अधिकारियों के साथ सहयोगी नहीं किया, इसी कारण उन्हें दिल्ली लाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed