फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Partha Chatterjee appointed TMC national vice president

पश्चिम बंगाल: पार्थ चटर्जी बने टीएमसी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, पार्टी के राज्य महासचिव के रूप में जारी रखेंगे काम

Sun, 20 Feb 2022 12:04 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, कोलकाता
पीटीआई, कोलकाता Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 20 Feb 2022 12:04 AM IST
सार

तृणमूल कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि पार्थ चटर्जी को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वह राज्य महासचिव के रूप में भी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते रहेंगे।

विज्ञापन
Partha Chatterjee appointed TMC national vice president
Partha Chatterjee - फोटो : Facebook

विस्तार

पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पार्थ चटर्जी को शनिवार को पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। इस पद को संभालने वाले सदस्यों की कुल संख्या चार हो गई है। अभी चटर्जी बंगाल के उद्योग मंत्री भी हैं। साथ ही वह पार्टी के राज्य महासचिव के रूप में भी काम करना जारी रखेंगे, इस पद पर उन्होंने दो दशकों से अधिक समय तक काम किया है।

विज्ञापन


पार्टी की मुखिया और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अभिषेक बनर्जी को टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव के रूप में वापस नियुक्त करने के बाद यह फैसला लिया है। ममता बनर्जी ने पदाधिकारियों की अपनी नई टीम का गठन किया है जिसमें उन्होंने प्रमुख रूप से पुराने वफादार लोगों पर भरोसा किया है।
विज्ञापन


तृणमूल कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि पार्थ चटर्जी को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वह राज्य महासचिव के रूप में भी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते रहेंगे। टीएमसी प्रमुख ने शुक्रवार को यशवंत सिन्हा को फिर से अपना राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया था। इसके अलावा दो अन्य वरिष्ठ नेताओं सुब्रत बख्शी और चंद्रिमा भट्टाचार्य को भी उपाध्यक्ष का पद दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed