फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   parody account post fake message about om birlas daughter case against dhruv rathee

Maharashtra: पैरोडी अकाउंट से ओम बिरला की बेटी पर किया गया फर्जी पोस्ट, यूट्यूबर ध्रुव राठी के खिलाफ मुकदमा

Sat, 13 Jul 2024 03:37 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: बशु जैन Updated Sat, 13 Jul 2024 03:37 PM IST
सार

महाराष्ट्र के साइबर क्राइम विभाग के मुताबिक एक्स पर बने अकाउंट @dhruvrahtee से पोस्ट किया गया कि ओम बिरला की बेटी अंजलि बिरला ने बिना परीक्षा दिए लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) क्लियर कर लिया। मामले में बिरला के एक रिश्तेदार ने भारतीय न्याय संहिता के तहत मानहानि, अपमान करने, गलत बयानबाजी पर आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया।

विज्ञापन
parody account post fake message about om birlas daughter case against dhruv rathee
ध्रुव राठी - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला की बेटी को लेकर पैरोडी अकाउंट से एक्स पर फर्जी पोस्ट किया गया। मामले में महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने यूट्यूबर ध्रुव राठी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। 

विज्ञापन


महाराष्ट्र के साइबर क्राइम विभाग के मुताबिक एक्स पर बने अकाउंट @dhruvrahtee से पोस्ट किया गया कि ओम बिरला की बेटी अंजलि बिरला ने बिना परीक्षा दिए लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) क्लियर कर लिया। मामले में बिरला के एक रिश्तेदार ने भारतीय न्याय संहिता के तहत मानहानि, अपमान करने, गलत बयानबाजी पर आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन


एक्स पर बने अकाउंट के बायो में लिखा था कि यह प्रशंसक द्वारा बनाया गया पैरोडी अकाउंट है। जिसका ध्रुव राठी के आधिकारिक अकाउंट से कोई संबंध नहीं है। पैरोडी अकाउंट से फेक मेसेज पोस्ट किए जाने और ध्रुव राठी से कोई संबंध न होने के मामले में पुलिस अफसरों ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं पैरोडी अकाउंट से शनिवार को एक अन्य ट्वीट किया गया। इसमें कहा गया कि महाराष्ट्र साइबर क्राइम पुलिस (@MahaCyber1) के निर्देश पर अंजलि बिरला को लेकर किए गए सभी पोस्ट और कमेंट्स हटा दिए गए हैं। मैं इसके लिए माफी मांगना चाहता हूं। मुझे तथ्यों की जानकारी नहीं थी। कहीं अन्य शेयर किए गए ट्वीट को यहां कापी किया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed