फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Parliamentary panel meeting: DGCA assures of mechanism to curb airfare surge; MPs flag aviation safety

Parliamentary Panel Meeting: हवाई किराए पर नियंत्रण के लिए तंत्र बनाएगा DGCA, सांसदों ने सुरक्षा पर चिंता जताई

Tue, 08 Jul 2025 08:05 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 08 Jul 2025 08:05 PM IST
सार

Parliamentary Panel Meeting: डीजीसीए ने हवाई किराए को नियंत्रित करने के लिए तंत्र बनाने का आश्वासन दिया है। हाल ही में महाकुंभ और पहलगाम आतंकी हमले के बाद किराए में तेज उछाल देखा गया था। वहीं, एयर इंडिया के प्रमुख ने दो साल में सभी विमानों में सीट व सुविधाएं सुधारने का आश्वासन दिया। अहमदाबाद हादसे के बाद बैठक में विमानन सुरक्षा के मुद्दे पर भी गंभीर चर्चा हुई।

विज्ञापन
Parliamentary panel meeting: DGCA assures of mechanism to curb airfare surge; MPs flag aviation safety
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik

विस्तार

विमानन नियामक डीजीसीए ने मंगलवार को कहा कि वह हवाई टिकटों में हुई भारी बढ़ोतरी को रोकने के लिए एक तंत्र लागू करेगा। हाल ही में महाकुंभ और पहलगाम आतंकी हमले के बाद हवाई टिकटों की कीमतों में उछाल देखा गया था। इसके साथ ही संसदीय समिति की बैठक में अहमदाबाद विमान हादसे के बाद हवाई सुरक्षा के मुद्दे पर भी चर्चा हुई।

विज्ञापन


बैठक में एयर इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) और प्रबंध निदेशक (एमडी) कैंपबेल विल्सन भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि उनकी एयरलाइन के सभी विमानों में सीटों और अन्य सुविधाओं से जुड़ी अक्सर की जाने वाली शिकायतों को दूर करने के लिए आने वाले दो वर्षों में रिट्रोफिटिंग पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने उड़ान सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को भी दोहराया।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: अहमदाबाद विमान हादसे की जांच तेज, AAIB ने नागरिक उड्डयन मंत्रालय को सौंपी प्रारंभिक रिपोर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन


12 जून को अहमदाबाद हवाई अड्डे से उड़ान भरने के बाद एयर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें सवार 241 से अधिक यात्री और चालक दल सवार थे। उनमें से केवल एक व्यक्ति ही बचा था। इसे विमानन क्षेत्र की अब तक की सबसे घातक घटनाओं में से एक माना जा रहा है और इसने विमान सुरक्षा का मुद्दा उभरकर सामने आ गया है। 

लोक लेखा समिति के कांग्रेस सांसद के सी वेणुगोपाल के नेतृत्व में कुछ सदस्यों ने नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो का ऑडिट कराने की मांग की। इसके अलावा, हादसे की जांच रिपोर्ट कब आएगी, इसकी जानकारी की भी मांग की। जांच प्रक्रिया अभी भी जारी है, इसलिए अहमदाबाद विमान हादसे पर विस्तार से चर्चा नहीं हुई। हालांकि, सांसदों ने सुरक्षा से जुड़ी व्यापक चिंताओं का मुद्दा उठाया।    


ये भी पढ़ें: FATF का खुलासा: पुलवामा के लिए ऑनलाइन खरीदा गया विस्फोटक, गोरखपुर में आतंकी को ऑनलाइन मुहैया कराए गए थे पैसे
 
बैठक के बाद पत्रकारों से मुखातिब होते हुए वेणुगोपाल ने कहा कि समिति के सदस्य विमान सुरक्षा के मामलों को लेकर चिंतित हैं, जबकि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के सांसद प्रफुल्ल पटेल ने कहा कि विमान हादसे के बाद कई घटनाएं सामने आई हैं और हर यात्री चाहता है कि उसकी यात्रा सुरक्षित हो।

सांसदों ने अधिकारियों से हवाई टिकट की कीमतों की 'मनमानी' बढ़ोतरी पर भी सवाल उठाए। उन्होंने पहलगाम आतंकी हमले और महाकुंभ के दौरान टिकटों की उपलब्धता की तुलना की। जब एक अधिकारी ने कहा कि डीजीसीए एयरलाइनों से बात करेगा और इस प्रकार की बढ़ोतरी रोकने के लिए सहमति बनाएगा, तो एक भाजपा सांसद ने आश्चर्य जताया कि क्या यह अनुचित प्रथा सहमति की कमी से जारी रहेगी, जबकि कुछ अन्य सांसदों ने कहा कि विमानन नियामक के पास कार्रवाई करने की शक्ति है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed