फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Parliamentary panel asks question to Facebook India head Ajit Mohan over report on social media giant reluctance to ban Bajrang Dal

बजरंग दल पर नरम रुख क्यों, फेसबुक ने संसदीय समिति से कहा- रोक लगाने की वजह नहीं मिली

Wed, 16 Dec 2020 05:18 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 16 Dec 2020 05:18 PM IST
विज्ञापन
Parliamentary panel asks question to Facebook India head Ajit Mohan over report on social media giant reluctance to ban Bajrang Dal
Facebook - फोटो : social media

बजरंग दल पर प्रतिबंध नहीं लगाने को लेकर आईटी मामलों की संसदीय समिति ने फेसबुक इंडिया के प्रमुख अजित मोहन से सवाल किया है और उन्हें कारण बताने को कहा है। सूत्र ने इसकी जानकारी दी है। वहीं, मोहन ने अपने जवाब में समिति से कहा कि उनकी कंपनी को ऐसी कोई सामग्री नहीं मिली जिस पर रोक लगाई जाए।

विज्ञापन


फेसबुक इंडिया के प्रमुख अजित मोहन बुधवार को संसद की एक समिति के समक्ष पेश हुए। समिति ने उनसे कर्मचारियों की सुरक्षा चिंताओं के मद्देनजर बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने को लेकर सोशल मीडिया दिग्गज की अनिच्छा से संबंधित रिपोर्ट पर सवाल किया।
विज्ञापन

 

मोहन बुधवार को कांग्रेस नेता शशि थरूर की अध्यक्षता वाली सूचना प्रौद्योगिकी संबंधी संसद की स्थायी समिति के समक्ष पेश हुए थे। समिति ने उन्हें नागरिक डाटा सुरक्षा के मुद्दे पर तलब किया था। मोहन के साथ फेसबुक के लोक नीति निदेशक शिवनाथ ठुकराल भी थे।

सूत्रों ने बताया कि थरूर के साथ कांग्रेस नेता कार्ति चिदंबरम ने मोहन से बजरंग दल पर प्रतिबंध से जुड़ी वाल स्ट्रीट जर्नल की हाल की रिपोर्ट के बारे में सवाल किया।

वाल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट में कहा गया था कि बजरंग दल पर प्रतिबंध की बात से जुड़े आंतरिक मूल्यांकन के बावजूद फेसबुक ने वित्तीय कारणों और अपने कर्मचारियों की सुरक्षा चिंताओं के कारण उस पर लगाम नहीं लगाई।

भाजपा से निकट संबंध होने के कारण बजरंग दल को बैन करने से परहेज 
एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के साथ संबंधों के कारण फेसबुक दक्षिणपंथी समूह के खिलाफ कार्रवाई करने में डरता है। क्योंकि बजरंग दल पर नकेल कसने से भारत में कंपनी की व्यावसायिक संभावनाओं और उसके कर्मचारियों दोनों को खतरा हो सकता है। हालांकि फेसबुक की सुरक्षा टीम द्वारा इस दल को संभावित खतरनाक संगठन के रूप में टैग किया गया है।

ऐसा कुछ नहीं जिससे प्रतिबंध लगाने की जरूरत हो: मोहन

सूत्रों ने बताया कि फेसबुक इंडिया के प्रमुख अजित मोहन ने समिति के समक्ष कहा कि सोशल मीडिया कंपनी की तथ्य अन्वेषण टीम को ऐसी कोई सामग्री नहीं मिली जिससे बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने की जरूरत हो। मोहन के साथ फेसबुक के लोक नीति निदेशक शिवनाथ ठुकराल भी थे।

सूत्रों ने बताया कि भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने पूछा कि अगर बजरंग दल को लेकर सोशल मीडिया नीतियों के उल्लंघन की बात नहीं पाई गई है तो फेसबुक ने वाल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट को खारिज कर उन्हें फर्जी क्यों नहीं बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed