फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Parliamentary committees reconstituted: Tharoor, Sharma and Ramesh retained as chairman, Sushil Modi to head Law Ministry committee

संसदीय समितियों का पुनर्गठन: थरूर, शर्मा व रमेश अध्यक्ष बरकरार, सुशील मोदी कानून मंत्रालय की समिति के प्रमुख

Sat, 09 Oct 2021 10:51 PM IST
सुरेंद्र जोशी पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sat, 09 Oct 2021 10:51 PM IST
सार

लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला ने राज्यसभा के सभापति वेंकैया नायडू के परामर्श से इन समितियों का पुनर्गठन किया है।

विज्ञापन
Parliamentary committees reconstituted: Tharoor, Sharma and Ramesh retained as chairman, Sushil Modi to head Law Ministry committee
सुशील कुमार मोदी - फोटो : ANI

विस्तार

शनिवार को संसदीय समितियों का पुनर्गठन कर दिया गया। इसमें कांग्रेस नेता शशि थरूर, आनंद शर्मा और जयराम रमेश को शनिवार को क्रमश: सूचना-प्रौद्योगिकी, गृह मामलों और विज्ञान और पर्यावरण पर संसदीय स्थायी समितियों का प्रमुख बरकरार रखा गया। जबकि भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी को भूपेंद्र यादव की जगह कानून व न्याय, कार्मिक व लोक शिकायत मंत्रालय की समिति का प्रमुख बनाया गया है।

विज्ञापन


लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला ने राज्यसभा के सभापति वेंकैया नायडू के परामर्श से इन समितियों का पुनर्गठन किया है। भूपेंद्र यादव चूंकि अब केंद्रीय मंत्री हैं, इसलिए उनकी जगह दो प्रमुख मंत्रालयों की समितियों का दायित्व बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील मोदी को दिया गया है। लोकसभा व राज्यसभा सचिवालयों द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार इन समितियों का कार्यकाल 2021-22 रहेगा। यह आदेश 13 सितंबर से प्रभावी माना जाएगा।
विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि 237 राज्यसभा सदस्यों को चेयरमैन वेंकैया नायडू ने मनोनीत किया। इनमें से 50 को नई कमेटियों में नियुक्ति किया गया है। इन 50 में से 28 की वर्ष 2020-21 के दौरान हुई बैठक में उपस्थिति कमजोर थी। इन 28 में से 12 की तो शून्य उपस्थिति थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानिए कौन-कौनसे सांसद बने प्रमुख व सदस्य

  • भाजपा नेता जुएल ओराम: रक्षा मंत्रालय की समिति के अध्यक्ष कायम रखे गए। इसमें कांग्रेस नेता राहुल गांधी सदस्य बरकरार हैं।
  • शशि थरूर: केरल के सांसद शशि थरूर को सूचना प्रौद्योगिकी कमेटी का प्रमुख बरकरार रखा है। हालांकि भाजपा के सदस्य उनकी लगातार आलोचना करते रहे हैं।
  • आनंद शर्मा: कांग्रेस सांसद आनंद शर्मा भी गृह मंत्रालय की संसदीय समिति के अध्यक्ष यथावत रखे गए हैं।
  • जयराम रमेश: इसी तरह कांग्रेस सांसद जयराम रमेश को विज्ञान व तकनीक, पर्यावरण, वन व जलवायु परिवर्तन मंत्रालय की समिति का प्रमुख कायम रखा गया है।
  • रविशंकर प्रसाद: भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद को वित्त मामलों की संसदीय समिति का सदस्य बनाया गया है।
  • प्रकाश जावड़ेकर: भाजपा सांसद जावड़ेकर को विदेश मंत्रालय की समिति का सदस्य मनोनीत किया गया है। जुलाई में हुए मंत्रिमंडल फेरबदल में रविशंकर प्रसार, जावड़ेकर व निशंक की छुट्टी कर दी गई थी।
  • रंजन गोगोई : पूर्व सीजेआई को सूचना प्रौद्योगिकी समिति का सदस्य बनाया गया है।
  • साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर: भोपाल की सांसद साध्वी प्रज्ञा को रेल मंत्रालय की समिति का सदस्य बनाया गया है।
  • विजयसाईं रेड्डी : वाईएसआर कांग्रेस के सदस्य विजयसाई रेड्डी को वाणिज्य मंत्रालय की स्थाई समिति का फिर अध्यक्ष बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed