फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Parliamentary committee to investigate breach of privilege against 12 MP in Rajya sabha

Rajya Sabha: विपक्ष के 12 सांसदों के खिलाफ संसदीय समिति करेगी जांच, सभापति के वेल में पहुंचकर की थी नारेबाजी

Mon, 20 Feb 2023 08:56 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Mon, 20 Feb 2023 08:56 PM IST
सार

राज्यसभा के बुलेटिन के मुताबिक, नौ सांसद कांग्रेस के और तीन आम आदमी पार्टी के हैं। इन पर सदन के आसन के बीच में बार-बार घुसने, नारेबाजी करने और सदन की कार्यवाही बाधित करने का आरोप है। 

विज्ञापन
Parliamentary committee to investigate breach of privilege against 12 MP in Rajya sabha
राज्यसभा में बजट सत्र के दौरान हंगामा - फोटो : ANI

विस्तार

संसद के बजट सत्र के दौरान राज्यसभा के सभापति के वेल में पहुंचकर नारेबाजी करने पर 12 विपक्षी सांसदों के खिलाफ कार्यवाही की गई है। राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने संसदीय समिति से कांग्रेस और आप के 12 सांसदों के खिलाफ विशेषाधिकार हनन की जांच करने का निर्देश दिया है। 

विज्ञापन


राज्यसभा के बुलेटिन के मुताबिक, नौ सांसद कांग्रेस के और तीन आम आदमी पार्टी के हैं। इन पर सदन के आसन के बीच में बार-बार घुसने, नारेबाजी करने और सदन की कार्यवाही बाधित करने का आरोप है। 
विज्ञापन


इन सदस्यों पर के खिलाफ होगी जांच 
जानकारी के मुताबिक, जिन सांसदों के खिलाफ संसदीय समिति को जांच सौंपी गई है, उनमें कांग्रेस सांसद शक्तिसिंह गोहिल, नारनभाई जे राठवा, सैयद नासिर हुसैन, कुमार केतकर, इमरान प्रतापगढ़ी, एल हनुमंथैया, फूलो देवी नेताम, जेबी माथेर हिशाम और रंजीत रंजन व  आम आदमी पार्टी के संजय सिंह, सुशील कुमार गुप्ता और संदीप कुमार पाठक शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


अदाणी मामले पर हुआ था हंगामा 

बता दें, राज्यसभा और लोकसभा में अदाणी मामले को लेकर जबरदस्त हंगामा हुआ था। विपक्ष के सांसद लगातार सरकार से गौतम अदाणी मामले में संयुक्त संसदीय कमेटी की मांग कर रहे थे, जिसको लेकर बार-बार संसदीय कार्यवाही बाधित हुई और सदन को स्थगित करना पड़ा। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed