फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   parliamentary committee suggests Hindi and local languages as medium of instruction in iit institutions

संसदीय समिति: IIT में हिंदी को शिक्षा का माध्यम बनाने की सिफारिश, UN की आधिकारिक भाषा भी बनाने पर जोर

Sun, 09 Oct 2022 09:02 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Sun, 09 Oct 2022 09:02 PM IST
सार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता वाली राजभाषा संसदीय समिति ने पिछले महीने अपनी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के सामने अपनी 11वीं रिपोर्ट पेश की थी। अपनी रिपोर्ट में समिति ने सिफारिश की थी कि सभी राज्यों में स्थानीय भाषाओं को अंग्रेजी पर वरीयता दी जानी चाहिए।

विज्ञापन
parliamentary committee suggests Hindi and local languages as medium of instruction in iit institutions
अमित शाह - फोटो : PTI

विस्तार

हिंदी को लेकर चल रहे विवादों के बीच, एक संसदीय समिति ने सिफारिश की है कि हिंदी भाषी राज्यों में तकनीकी और गैर-तकनीकी उच्च शिक्षा संस्थानों जैसे आईआईटी में हिंदी माध्यम में शिक्षा दी जानी चाहिए। इसके साथ ही देश के अन्य हिस्सों में वहां की स्थानीय भाषाएं उच्च शिक्षण संस्थानों में माध्यम होनी चाहिए। इसके अलावा इस समिति ने यह भी कहा है कि संयुक्त राष्ट्र संघ की आधिकारिक भाषाओं में भी हिंदी को शुमार किया जाना चाहिए। 

विज्ञापन


केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता वाली राजभाषा संसदीय समिति ने पिछले महीने अपनी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के सामने अपनी 11वीं रिपोर्ट पेश की थी। अपनी रिपोर्ट में समिति ने सिफारिश की थी कि सभी राज्यों में स्थानीय भाषाओं को अंग्रेजी पर वरीयता दी जानी चाहिए। इसके अलावा समिति ने सुझाव भी दिया था कि देश के सभी तकनीकी और गैर-तकनीकी संस्थानों में शिक्षा के माध्यम के रूप में हिंदी या स्थानीय भाषा का प्रयोग किया जाना चाहिए। समिति ने शिक्षा के माध्यम के लिए अंग्रेजी के प्रयोग को वैकल्पिक बनाने की अपील की थी। 
विज्ञापन


राजभाषा संसदीय समिति के उपाध्यक्ष बीजद नेता भर्तृहरि महताब ने जानकारी दी कि समिति की सिफारिशें नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुसार हैं। उन्होंने कहा कि बनारस हिंदू विश्वविद्यालय, दिल्ली विश्वविद्यालय, जामिया मिलिया इस्लामिया, अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय जैसे उच्च शिक्षा संस्थानों में हिंदी का केवल 20-30 प्रतिशत उपयोग किया जा रहा है। समिति ने इन विश्वविद्यालयों में हिंदी का प्रयोग 100 फीसदी किए जाने पर जोर दिया है। उन्होंने कहा कि अंग्रेजी हमारी भाषा नहीं है। अंग्रेजी एक विदेशी भाषा है और हमें इस औपनिवेशिक प्रथा को खत्म करना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा नेता रीता बहुगुणा जोशी ने भी इसी तरह के बयान दिए। उन्होंने कहा कि हम हिंदी और अन्य क्षेत्रीय भाषाओं का विकास करना चाहते हैं। अंग्रेजी एक विदेशी भाषा है, और हम इसे समाप्त करना चाहते हैं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed