फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Parliamentary committee raised questions on ban and transparency policy of twitter

अभिव्यक्ति की आजादी का उल्लंघन कर रहा ट्विटर, खुद ही बना कानून : लेखी

Thu, 29 Oct 2020 02:28 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 29 Oct 2020 02:28 AM IST
विज्ञापन
Parliamentary committee raised questions on ban and transparency policy of twitter
 मीनाक्षी लेखी - फोटो : ani

डाटा सुरक्षा बिल पर संसद की संयुक्त समिति ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर की प्रतिबंध नीति पर भी सवाल उठाए। समिति की अध्यक्ष व भाजपा सांसद मीनाक्षी लेखी ने कहा, ट्विटर की प्रतिबंध नीति को लेकर भी स्पष्टता नहीं है। उसकी कार्रवाई बहुत व्यक्तिपरक है। ऐसा लगता है कि ट्विटर खुद कानून बन गया है और इन परिस्थितियों में वह अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को लेकर संविधान के अनुच्छेद 19 का उल्लंघन कर रहा है।

विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि समिति के कुछ सदस्यों ने ट्विटर की पारदर्शिता नीति और चुनावों के दौरान उसकी कार्रवाई को लेकर आपत्ति जताई। इस बीच, लद्दाख को चीन का हिस्सा बताने के मामले में कंपनी के प्रवक्ता ने कहा, हाल ही में जियो टैगिंग की समस्या को हमारी टीम ने ठीक कर लिया है। अपने काम में हम पारदर्शिता को लेकर प्रतिबद्ध हैं। समय-समय पर भारत सरकार को अपडेट देते रहेंगे।
विज्ञापन



ट्विटर इंडिया की ओर से संसदीय समिति के समक्ष सार्वजनिक नीति की वरिष्ठ प्रबंधक शगुफ्ता कामरान, वकील आयुषी कपूर, नीति संचार अधिकारी पल्लवी गुप्ता और कॉरपोरेट सुरक्षा अधिकारी मनविंदर बाली पेश हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार ने दी थी चेतावनी
भारत सरकार ने 22 अक्तूबर को ट्विटर को चेताया था कि देश की संप्रभुता व अखंडता का अपमान किसी भी सूरत में स्वीकार्य नहीं है। इलेक्ट्रॉनिक व सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के सचिव अजय साहनी ने ट्विटर सीईओ जैक डोर्सी को देश की संवेदनशीलता का सम्मान करने को कहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed