{"_id":"5f4fad7f8ebc3ea4021164eb","slug":"parliamentary-affairs-minister-pralhad-joshi-talked-about-question-hour-during-monsoon-session","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानसून सत्र में टीएमसी के अलावा सभी दल प्रश्न काल हटाने पर राजी : प्रह्लाद जोशी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मानसून सत्र में टीएमसी के अलावा सभी दल प्रश्न काल हटाने पर राजी : प्रह्लाद जोशी
Wed, 02 Sep 2020 09:16 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Wed, 02 Sep 2020 09:16 PM IST
विज्ञापन
प्रह्लाद जोशी
- फोटो : फाइल
संसदीय मामलों के मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा है कि विपक्षी दल प्रश्न काल और शून्य काल (जीरो ऑवर) के बारे में सवाल उठा रहे हैं। अर्जुन राम मेघवाल, वी मुरलीधरन और मैंने इस संबंध में हर पार्टी से बात की है और तृणमूल कांग्रेस के डेरेक ओ ब्रायन के अलावा सभी ने प्रश्न काल समाप्त करने पर सहमति जताई है।
विज्ञापन
Opposition parties are raising questions regarding question hour & zero hour. Arjun Ram Meghwal, V Muraleedharan & I had spoken to every party regarding this & except for TMC's Derek O'Brien, everyone agreed (to scrap question hour): Parliamentary Affairs Minister Pralhad Joshi pic.twitter.com/dJlk4YpoVi
— ANI (@ANI) September 2, 2020विज्ञापन
जोशी ने कहा, 'मैंने लोकसभा स्पीकर और राज्यसभा के चेयरमैन को सुझाव दिया है कि प्रश्न काल की अवधि आधा घंटा रखें। इस संबंध में अंतिम निर्णय वही करेंगे। सरकार हर मुद्दे पर बहस करने के लिए तैयार है। हमने स्पीकर से अतारांकित प्रश्नों को शामिल करने का भी अनुरोध किया है।'
विज्ञापन