फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Parliamentary Affairs Minister Prahlad Joshi meets Sonia Gandhi before parliament session 2019

संसद सत्र से पहले संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने की सोनिया गांधी से मुलाकात

Fri, 07 Jun 2019 04:40 PM IST
अमर शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Fri, 07 Jun 2019 04:40 PM IST
विज्ञापन
Parliamentary Affairs Minister Prahlad Joshi meets Sonia Gandhi before parliament session 2019
अर्जुन राम मेघवाल, प्रह्लाद जोशी, सोनिया गांधी, नरेंद्र सिंह तोमर - फोटो : ANI

संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने 17 जून से शुरू हो रहे संसद सत्र के सुचारू संचालन में कांग्रेस का सहयोग मांगने के लिए शुक्रवार को कांग्रेस संसदीय दल प्रमुख सोनिया गांधी से मुलाकात की। उनके साथ केंद्र मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और अर्जुन राम मेघवाल भी थे। 

विज्ञापन


जोशी ने सोनिया के आवास में हुई बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा, "सोनिया गांधी के साथ हमारी बैठक बहुत सौहार्दपूर्ण रही। हमने संसद की सुचारू कार्यप्रणाली के लिए उनका सहयोग मांगा। उन्होंने कहा कि उन्हें (विपक्ष को) भी सत्ता पक्ष के सहयोग की आवश्यकता है। मैंने उन्हें बताया कि सरकार सहयोग करने के लिए हमेशा तैयार है।" 
विज्ञापन


संसद के सत्र से पहले, संसदीय मामलों पर मंत्रिमंडल की समिति शुक्रवार शाम को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के आवास पर मुलाकात करेगी। सिंह समिति की बैठक की अध्यक्षता करेंगे जिसके सदस्यों में गृह मंत्री अमित शाह भी शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


17वीं लोकसभा का पहला सत्र 26 जुलाई तक चलेगा और बजट पांच जुलाई को पेश होगा। 

सूत्रों ने बताया कि जोशी का सोनिया गांधी के आवास पर जाना विपक्ष से तालमेल बैठाने की सरकार की कवायद का हिस्सा है। यह बैठक करीब 15 मिनट चली।

जोशी ने राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद और लोकसभा में द्रमुक के नेता टी आर बालू से भी मुलाकात की।

सरकार बजट पेश करने के अलावा तीन तलाक पर प्रतिबंध समेत 10 नए अध्यादेशों को कानून में बदलने की योजना भी बना रही है। 

पहले दो दिन नए सांसद शपथ ग्रहण करेंगे। लोकसभा अध्यक्ष का चुनाव 19 जून को होगा। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद दोनों सदनों के संयुक्त सत्र को 20 जून को संबोधित करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed