{"_id":"5dd1154c8ebc3e548170e238","slug":"parliament-winter-session-all-party-meeting-ghulam-nabi-azad-farooq-abdullah-p-chidambaram","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्वदलीय बैठक में उठी मांग, फारुक की हो रिहाई, चिदंबरम को शीत सत्र में भाग लेने की मिले अनुमति","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सर्वदलीय बैठक में उठी मांग, फारुक की हो रिहाई, चिदंबरम को शीत सत्र में भाग लेने की मिले अनुमति
Sun, 17 Nov 2019 03:21 PM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अनवर अंसारी
Updated Sun, 17 Nov 2019 03:21 PM IST
विज्ञापन
फारुख अब्दुल्ला
- फोटो : एएनआई
संसद के शीतकालीन सत्र से पहले बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष फारुक अब्दुल्ला की रिहाई की मांग उठी। तमाम विपक्षी पार्टियों ने एक सुर में अब्दुल्ला की रिहाई की मांग की। कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा कि फारुक अब्दुल्ला साहब जो पिछले तीन महीनों से नजरबंद हैं। सरकार को उन्हें संसद के शीतकालीन सत्र में भाग लेने की अनुमति देनी चाहिए।
विज्ञापन
Ghulam Nabi Azad, Congress after all party meeting: Farooq Abdullah Sahab (National Conference President) who is under detention since over 3 months, should be allowed to attend winter session of Parliament. (1/2) pic.twitter.com/GjHaNLXEom
— ANI (@ANI) November 17, 2019विज्ञापन
आजाद ने साथ ही जेल में बंद पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम की भी शीतकालीन सत्र में भाग लेने की वकालत की। उन्होंने कहा कि पिछली मिसालें ऐसी हैं कि सांसदों को संसद के सत्रों में शामिल होने की अनुमति दी गई है, भले ही उनके मामलों की सुनवाई की जा रही हो। इसलिए, पी चिदंबरम को भी शीतकालीन सत्र में भाग लेने की अनुमति दी जानी चाहिए।
विज्ञापन
गौरतलब है कि संसद का शीतकालीन सत्र सोमवार को शुरू हो रहा है। प्रल्हाद जोशी द्वारा बुलाई गई इस बैठक में भाग लेने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, कांग्रेस सांसद गुलाम नबी आजाद समेत कई दलों के नेता पहुंचे थे।