फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Parliament Session 2021: लखीमपुर हिंसा के मुद्दे पर विपक्ष का भारी हंगामा, दोनों सदन कल सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित

Thu, 16 Dec 2021 08:33 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 16 Dec 2021 08:33 PM IST
खास बातें

Parliament Winter Session 2021 Live Updates: लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में एसआईटी की रिपोर्ट आने के बाद राहुल गांधी के साथ विपक्ष के कई नेताओं ने केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा टेनी के इस्तीफे की मांग तेज कर दी है। विपक्ष जहां लगातार सरकार पर इस्तीफे का दबाव बनाने की कोशिश में लगा है वहीं सरकार भी सुप्रीम कोर्ट का हवाला देकर मांग मानने को तैयार नहीं है। इस बीच विपक्ष के हंगामे के चलते लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही कल यानी शुक्रवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है। संसद से जुड़ी हर अपडेट के लिए जुड़े रहें अमर उजाला के साथ...

विज्ञापन
Parliament winter session 2021 live updates today oppn to continue protest against suspension of ajay mishra teni and possibility of uproar lakhimpur kheri violence case, Rahul Gandhi
लोकसभा में जोरदार हंगामा - फोटो : संसद टीवी

लाइव अपडेट

10:50 PM, 16-Dec-2021

छह परमाणु बिजली रिएक्टर की स्थापना के लिए जैतापुर में स्थल को सैद्धांतिक मंजूरी

सरकार ने बताया कि उसने फ्रांस के साथ तकनीकी सहयोग से 1650 मेगावाट के छह परमाणु बिजली रिएक्टर की स्थापना के लिए महाराष्ट्र में जैतापुर में स्थल को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने एक सवाल के लिखित जवाब में राज्यसभा को यह जानकारी दी।

08:33 PM, 16-Dec-2021

बिहार के लिए विशेष राज्य के दर्जे की मांग को लेकर जदयू के साथ आया राजद

राजद ने राज्यसभा में बिहार के पिछड़ेपन और विशेष दर्जे पर विशेष बहस की मांग की है। केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने सिद्धांत रूप में विशेष दर्जे की मांग का समर्थन किया, लेकिन इसमें कुछ तकनीकी बाधाएं बताकर विशेष पैकेज की मांग की। इससे पहले जदयू ने यह मांग उठाई थी। राजद के सांसद मनोज कुमार झा ने गुरुवार को राज्यसभा में कहा कि बिहार का पिछड़ापन देश के लिए चिंता का विषय है। हाल ही में नीति आयोग की रिपोर्ट में राज्य को कई मानकों पर पिछड़ा माना गया है। इस पृष्ठभूमि में बिहार के पिछड़ापन को दूर करने और उसे विशेष दर्जा देने के सवाल पर सदन में चर्चा हो।
विज्ञापन
07:12 PM, 16-Dec-2021

एसएसएलवी परियोजना के विकास के लिए 169 करोड़ रुपये

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन निजी भागीदारियों के साथ मिलकर स्माल सैटेलाइट लांच व्हीकल बना रहा है। उम्मीद है कि यह अगले साल यानी 2022 की पहली तिमाही में लांच कर दिया जाएगा। सरकार ने एसएसएलवी परियोजना के विकास के लिए 169 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं।
02:21 PM, 16-Dec-2021

दोनों सदनों की कार्यवाही शुक्रवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित

लखीमपुर हिंसा के मुद्दे पर विपक्ष के हंगामे के चलते लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही शुक्रवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।  विपक्ष लगातार केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय टेनी के इस्तीफे की मांग कर रहा है।
02:08 PM, 16-Dec-2021

संसद को पॉलिटिकल पाखंड की प्रयोगशाला बनने नहीं दिया जाएगा: नकवी

केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि संसद को परिवार के पॉलिटिकल पाखंड की प्रयोगशाला बनने नहीं दिया जाएगा। जो लोग संसद नहीं चलने दे रहे हैं उनको लगता है कि वे संसद की उत्पादकता को नुकसान पहुंचा रहे हैं। वे लोग संसद की उत्पादकता को नुकसान नहीं बल्कि अपनी उद्दंडता को दिखा रहे हैं। 
11:46 AM, 16-Dec-2021

अजय मिश्रा टेनी गृह मंत्रालय में मौजूद

गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी गृह मंत्रालय में मौजूद हैं। वह अपने विभाग से संबंधित कुछ आधिकारिक बैठकें कर रहे हैं। समाचार एजेंसी एएनआई ने इसकी जानकारी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
11:32 AM, 16-Dec-2021

तृणमूल कांग्रेस सांसद सुष्मिता देव ने दिया स्थगन प्रस्ताव

तृणमूल कांग्रेस सांसद सुष्मिता देव ने लखीमपुर खीरी में किसानों की मौत पर चर्चा करने के लिए आज 16 दिसंबर को सुबह 11 बजे, दोपहर 12 बजे और दोपहर 2 बजे नियम 267 के तहत कामकाज स्थगित करने की मांग की।इसके अलावा कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने लखीमपुर खीरी कांड को लेकर राज्यसभा में स्थगन प्रस्ताव नोटिस दिया और मांग की कि सरकार मंत्री अजय टेनी का इस्तीफा तुरंत ले।
11:28 AM, 16-Dec-2021

राज्यसभा की कार्यवाही भी दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित

राज्यसभा में 12 संसदों के निलंबन के मुद्दे के साथ-साथ लखीमपुर खीरी मामले पर भी विपक्ष ने हंगामा किया जिसके बाद सदन की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

 
11:26 AM, 16-Dec-2021

लोकसभा की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित

लखीमपुर खीरी मामले पर विपक्ष के हंगामे के बीच लोकसभा की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है। विपक्ष लगातार केंद्रीय मंत्री अजय टेनी के इस्तीफे की मांग कर रहा है।
11:19 AM, 16-Dec-2021

राहुल गांधी ने अजय मिश्रा टेनी को क्रिमिनल बताया

लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में एसआईटी की रिपोर्ट आने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी मोदी सरकार के खिलाफ और भी अधिक हमलावर हो गए हैं। उन्होंने आज लोकसभा में कहा कि केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा टेनी क्रिमिनल है, उसने किसानों को मारा है। उन्होंने कहा कि ऐसे मंत्री तुरंत इस्तीफा दें। 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed