{"_id":"65c4a647065c634e840a337f","slug":"parliament-updates-union-minister-in-lok-sabha-ethanol-blending-benefits-passed-on-to-sugarcane-farmers-2024-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ethenol: पेट्रोल में एथेनॉल मिश्रण से सरकार ने बचाए 24 हजार करोड़ रुपये, गन्ना किसानों को मिलेगा फायदा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Ethenol: पेट्रोल में एथेनॉल मिश्रण से सरकार ने बचाए 24 हजार करोड़ रुपये, गन्ना किसानों को मिलेगा फायदा
Sat, 10 Feb 2024 03:20 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नितिन गौतम
Updated Sat, 10 Feb 2024 03:20 PM IST
सार
केंद्रीय मंत्री ने लोकसभा में बताया कि 'बीते कुछ सालों में एथेनॉल ब्लेंडिंग से 24 हजार करोड़ रुपये बचाए गए हैं। इसमें से 60-70 फीसदी पैसा गन्ना किसानों को जाएगा।'
विज्ञापन
संसद सत्र के दौरान लोक सभा की कार्यवाही (वीडियो ग्रैब- यूट्यूब)
- फोटो : social media
विस्तार
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने गुरुवार को लोकसभा में बताया कि सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल मिश्रण करके 24 हजार करोड़ रुपये बचाए हैं और इसके अधिकतर फायदे देश के गन्ना किसानों को पहुंचाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि पेट्रोल में अभी 12 प्रतिशत एथेनॉल का मिश्रण किया जा रहा है और आने वाले समय में सरकार की योजना इसे बढ़ाकर 20 प्रतिशत करने की है।
गन्ना किसानों को फायदा मिलेगा
केंद्रीय मंत्री ने माना कि बीते कुछ सालों में सरकार का पेट्रोलियम आयात बढ़ा है। केंद्रीय मंत्री शेखावत ने लोकसभा में पूछे गए एक प्रश्न पर केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी की तरफ से जवाब दिया। शेखावत ने कहा बीते कुछ सालों में पेट्रोलियम आयात पर निर्भरता बढ़ी है। हालांकि देश का विकास और ऊर्जा की मांग साथ-साथ बढ़े हैं। अच्छी बात ये है कि बीते कुछ सालों में एथेनॉल ब्लेंडिंग से 24 हजार करोड़ रुपये बचाए गए हैं। इसमें से 60-70 फीसदी पैसा गन्ना किसानों को जाएगा।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि देश में कई स्थानों पर पेट्रोलियम की खोज के लिए खुदाई चल रही है। हालांकि इसमें पर्यावरण का भी पूरा ध्यान रखा जा रहा है।