फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Parliament updates Heated debate between Kalyan Banerjee and Kanimozhi in lok sabha for voter list & Nep issue

Parliament: संसद में कल्याण बनर्जी-कनिमोझी में तीखी बहस, अपने-अपने विषय उठाने को लेकर DMK-TMC में जुबानी जंग

Mon, 10 Mar 2025 05:43 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: बशु जैन Updated Mon, 10 Mar 2025 05:43 PM IST
सार

लोकसभा में तृणमूल कांग्रेस के सांसद कल्याण बनर्जी और डीएमके की सांसद कनिमोझी के बीच तीखी बहस हो गई। दोनों ही नेता मतदाता सूची विसंगति और राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के कार्यान्वयन को लेकर अपने-अपने मुद्दों को उठाने की कोशिश कर रहे थे। 

विज्ञापन
Parliament updates Heated debate between Kalyan Banerjee and Kanimozhi in lok sabha for voter list & Nep issue
संसद भवन - फोटो : ANI

विस्तार

सोमवार को लोकसभा में तृणमूल कांग्रेस के सांसद कल्याण बनर्जी और डीएमके की सांसद कनिमोझी के बीच तीखी बहस हो गई। दोनों ही नेता मतदाता सूची विसंगति और राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के कार्यान्वयन को लेकर अपने-अपने मुद्दों को उठाने की कोशिश कर रहे थे। 

विज्ञापन


सदन में किस मुद्दे पर पहले चर्चा कराई जाए, इसी बात को लेकर विपक्ष के दोनों नेता आपस में भिड़ गए। शून्यकाल के दौरान कल्याण बनर्जी मतदाता सूची के मुद्दे पर बोलने के लिए उठे और कनिमोझी व डीएमके सांसदों ने इसका विरोध किया। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि उनकी पार्टी के सांसद सुमति को एनईपी 2020 पर चर्चा करने की अनुमति दी जाए। डीएमके का कहना है कि नई शिक्षा नीति के तहत तीन भाषाओं का फॉर्मूला लागू करना संघवाद पर हमला है।
विज्ञापन


कल्याण बनर्जी ने विरोध कर रहे सदस्यों से उन्हें बोलने देने के लिए कहा। उन्होंने डीएमके के लगातार विरोध के बीच बोलना जारी रखा। इसके बाद सदस्यों ने और मुखर होकर विरोध किया तो बनर्जी और कनिमोझी के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। इसी दौरान एनसीपी (एसपी) की सुप्रिया सुले ने कनिमोझी को उनकी सीट पर ले जाकर उनके कान में कुछ कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुमति के बोलने के बाद भी डीएमके सदस्य विरोध करते रहे। इसे देखते हुए सदन की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। 

नई शिक्षा नीति को लेकर चल रहा विवाद
तमिलनाडु और केंद्र सरकार में नई शिक्षा नीति को लेकर विवाद चल रहा है। नई शिक्षा नीति-2020 में तीन भाषाओं का फॉर्मूला शामिल किया गया है। इसके तहत छात्रों को तीन भाषाएं सीखनी होंगी जिनमें कम से कम दो भारतीय भाषाएं चुनना अनिवार्य होगा जबकि तीसरी भाषा अंग्रेजी होनी चाहिए। कम से कम कक्षा 5 या उसके आगे कक्षा 8 तक पढ़ाई का माध्यम छात्र की मातृभाषा या उसकी क्षेत्रीय भाषा हो सकती है।  इस मुद्दे को लेकर डीएमके केंद्र सरकार पर लगातार हमलावर है। उनका तर्क है कि केंद्र इस नीति के माध्यम से तमिलनाडु पर हिंदी थोपने की कोशिश कर रहा है।


संबंधित वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed