फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Parliament standing committees constituted; BJP B Mahtab to helm panel on Finance Know all about it

संसदीय समितियों का गठन: निशिकांत दुबे, कंगना रनौत से लेकर शशि थरूर तक; जानें किसे, कौन-सी जिम्मेदारी दी गई

Thu, 26 Sep 2024 10:40 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 26 Sep 2024 10:40 PM IST
सार

संसद की स्थायी समितियों का गठन कर दिया गया है। भाजपा के राधा मोहन सिंह रक्षा समिति के अध्यक्ष होंगे। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को भी इस समिति का सदस्य बनाया गया है। गृह मंत्रालय से जुड़ी स्थायी समिति की अध्यक्षता भाजपा के राधा मोहन दास अग्रवाल को सौंपी गई है।

विज्ञापन
Parliament standing committees constituted; BJP B Mahtab to helm panel on Finance Know all about it
संसद भवन - फोटो : ANI

विस्तार

संसद की स्थायी समितियों का गठन कर दिया गया है। वित्त संबंधी समिति की अध्यक्षता भाजपा के बी महताब करेंगे। इसके अलावा विदेश मामलों की महत्वपूर्ण समितियों की अध्यक्षता कांग्रेस के शशि थरूर और भाजपा के राधा मोहन दास अग्रवाल करेंगे। ऐसे ही निशिकांत दुबे संचार, आईटी समिति के अध्यक्ष होंगे। हिमाचल से निर्वाचित भाजपा सांसद कंगना रनौत को भी संचार, सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) समिति का सदस्य बनाया गया है। वहीं, डोला सेन वाणिज्य समिति की अध्यक्ष होंगी।

विज्ञापन


रक्षा समिति में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी भी शामिल
इसी तरह भाजपा के राधा मोहन सिंह रक्षा समिति के अध्यक्ष होंगे। कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी इसके सदस्य बनाए गए हैं। शिवसेना के श्रीरंग अप्पा बारने, एनसीपी के सुनील तटकरे ऊर्जा, पेट्रोलियम पैनल का नेतृत्व करेंगे। कोयला, खान और इस्पात पर संसदीय पैनल की अध्यक्षता पूर्व मंत्री अनुराग ठाकुर करेंगे। शिक्षा से जुड़े मामलों की समिति का नेतृत्व कांग्रेस के दिग्विजय सिंह करेंगे।
विज्ञापन


सोनिया गांधी को किसी भी समिति में जगह नहीं
संसद की स्थायी समितियों में गृह मंत्रालय से जुड़ी स्थायी समिति की अध्यक्षता भाजपा के राधा मोहन दास अग्रवाल को सौंपी गई है। उल्लेखनीय है कि संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) की चेयरपर्सन और कांग्रेस नेता सोनिया गांधी को किसी भी स्थायी समिति में जगह नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संसदीय समितियों में भाजपा ने NDA के सहयोगी दलों को कितनी तरजीह दी
राज्यसभा सचिवालय की ओर से बृहस्पतिवार को जारी अधिसूचना के अनुसार भाजपा के प्रमुख सहयोगी दलों तेलुगु देशम पार्टी और जनता दल यू के अलावा महाराष्ट्र की शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) में से प्रत्येक के एक सदस्य को किसी न किसी समिति का अध्यक्ष बनाया गाया है। द्रमुक के तिरुचि शिवा को उद्योग एवं उपभोक्ता मामले और के कनिमोझी को खाद्य एवं जन वितरण मामलों की स्थायी समितियों की अध्यक्षीय जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed