फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Parliament Session: Two-Day Suspense Over Agenda, Delimitation Bill Sparks Opposition Concern

दो दिन, एक सस्पेंस...क्या फिर चौंकाएगी सरकार?: एफसीआरए बिल बुधवार को, सोमवार-मंगलवार का एजेंडा साफ नहीं

Sat, 08 Aug 2026 06:13 AM IST
Himanshu Mishr हिमांशु मिश्र
Updated Sat, 08 Aug 2026 06:13 AM IST
सार

संसद के मानसून सत्र के आखिरी चार दिन सरकार और विपक्ष के लिए बेहद अहम हो गए हैं। बुधवार का एजेंडा साफ होने के बावजूद सोमवार और मंगलवार को लेकर सरकार ने चुप्पी साध रखी है। कांग्रेस को आशंका है कि इन दो दिनों में परिसीमन और महिला आरक्षण से जुड़ा बिल लाया जा सकता है, इसलिए सांसदों की मौजूदगी के लिए व्हिप जारी किया गया है। क्या सरकार अचानक कोई बड़ा विधेयक ला सकती है? क्या संसद का गतिरोध टूटेगा? आइए, सबकुछ विस्तार से जानते हैं...

विज्ञापन
Parliament Session: Two-Day Suspense Over Agenda, Delimitation Bill Sparks Opposition Concern
संसद सत्र के अंतिम चार दिन - फोटो : ANI-अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

संसद सत्र के अंतिम चार दिन सिर्फ विधायी नहीं, सियासी शक्ति-परीक्षण के लिहाज से अहम हो गए हैं। सरकार संख्या जुटाने में लगी है, विपक्ष एकजुटता बचाने में। दोनों खेमों की बेचैनी की जड़ में है परिसीमन व महिला आरक्षण लागू करने वाला 131वां संविधान संशोधन विधेयक, जिसके जरिये लोकसभा सीटों की संख्या 543 से बढ़कर 850 तक पहुंच सकती है।

विज्ञापन


सरकार ने अभी पूरे पत्ते नहीं खोले हैं और विपक्ष इसी सस्पेंस को लेकर सतर्क है। मानसून सत्र के आखिरी हफ्ते में सरकार ने बुधवार का एजेंडा साफ कर दिया है, पर सोमवार व मंगलवार को लेकर चुप्पी साध रखी है। सूत्रों के मुताबिक, बुधवार को विदेशी अंशदान विनियमन संशोधन (एफसीआरए) बिल पारित कराने की तैयारी है, पर इससे पहले के दो दिन सदन में क्या पेश होगा, इस पर सरकार ने कोई संकेत नहीं दिया।
विज्ञापन


कांग्रेस को आशंका है कि सरकार इन दो दिनों में परिसीमन और महिला आरक्षण से जुड़ा बिल ला सकती है। इसलिए पार्टी ने व्हिप जारी कर सोमवार-मंगलवार को सांसदों की मौजूदगी अनिवार्य कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम मोदी व मंत्री मिशन मोड में
पीएम नरेंद्र मोदी खुद जहां राजग का कुनबा सशक्त करने में जुटे हैं, वहीं विपक्ष से संपर्क की जिम्मेदारी मंत्रियों में बांट दी है। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा से संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू, जबकि अन्य विपक्षी दलों से केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी, पीयूष गोयल, अर्जुन राम मेघवाल और एल मुरुगन बातचीत कर रहे हैं। गृह मंत्री अमित शाह कई क्षेत्रीय दलों के नेताओं के संपर्क में हैं। इन लगातार बैठकों को शिष्टाचार से ज्यादा फ्लोर मैनेजमेंट के मिशन के तौर पर देखा जा रहा है।

अभी नहीं किया जाएगा सत्रावसान
सूत्रों के मुताबिक मानसून सत्र भले 13 अगस्त को खत्म हो जाए, सरकार तुरंत संसद का सत्रावसान नहीं करेगी, ताकि कम समय में ही विशेष सत्र बुलाने का विकल्प खुला रहे। 16 से 18 अगस्त के बीच परिसीमन विधेयक पर चर्चा के लिए विशेष सत्र बुलाए जाने संकेत सत्ता पक्ष की तरफ से दिए जा चुके हैं, लेकिन तारीख और एजेंडे पर सरकार की ओर से अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।


गतिरोध के बीच स्पीकर से मिले शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात की। मुलाकात ओम बिरला के दफ्तर में हुई और करीब एक घंटे तक चली।
शाह और बिरला की मुलाकात के बाद यह चर्चा तेज हो गई है कि संसद में गतिरोध तोड़ने के लिए सरकार विकल्प तलाश रही है। हालांकि, बैठक के बाद कोई आधिकारिक बयान नहीं आया। बैठक ऐसे समय में हुई है, जब प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस कार्रवाई और राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी के मुद्दों पर सरकार व विपक्ष के बीच संसद में गतिरोध की स्थिति बनी हुई है। विपक्ष छात्रों पर कार्रवाई के मामले में शाह से जवाब की मांग पर अड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed