संसद: दिल्ली हिंसा पर हंगामा जारी, गृह मंत्री शाह के इस्तीफे पर अड़ा विपक्ष
संसद का दूसरा बजट सत्र शुरू होते ही विपक्ष ने दिल्ली हिंसा को लेकर दोनों सदनों में काफी हंगामा किया। जिसके बाद लोकसभा और राज्यसभा को दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया। संसद की कार्यवाही एक बार फिर शुरू हुई है लेकिन विपक्ष हिंसा को लेकर गृह मंत्री शाह के इस्तीफे की मांग पर अड़ा हुआ है। जिसके बाद संसदीय कार्यमंत्री ने मोर्चा संभालते हुए विपक्ष को 1984 में हुए दंगों को लेकर घेरा। यहां पढ़ें संसद की कार्रवाई से जुड़ा हर अपडेट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
कल सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित हुई संसद
लोकसभा और राज्यसभा में विपक्ष के भारी हंगामे के कारण लोकसभा और राज्यसभा को मंगलवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।Budget Session: Rajya Sabha and Lok Sabha adjourned till 11 am tomorrow following uproar over #DelhiViolence pic.twitter.com/jO829TjogL
— ANI (@ANI) March 2, 2020
इस रवैये की निंदा करता हूं
संसदीय कार्यमंत्री प्रह्लाद जोशी ने लोकसभा में कहा, 'जिन लोगों ने 1984 में 3000 लोगों के मारे जाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की थी, वही लोग आज यहां हंगामा कर रहे हैं। मैं इस रवैये की कड़ी निंदा करता हूं।'Parliamentary Affairs Minister, Pralhad Joshi in Lok Sabha: Those who didn't take any action even after 3000 people were killed in 1984, the same people are today creating a ruckus here. I strongly condemn this attitude. https://t.co/r1GO3pqxj1 pic.twitter.com/rlQCzSEMtw
— ANI (@ANI) March 2, 2020
लोकसभा में कांग्रेस सांसदों ने दिखाए प्लाकार्ड
कांग्रेस सांसदों ने लोकसभा में दिल्ली हिंसा को लेकर नारे लगाए और गृह मंत्री अमित शाह से इस्तीफा मांगते हुए प्लेकार्ड (पर्चे) दिखाए।Congress MP's show placards & raise slogans in Lok Sabha demanding resignation of Home Minister Amit Shah over #DelhiViolence. pic.twitter.com/VGY72RCNHl
— ANI (@ANI) March 2, 2020
दिल्ली हिंसा पर विपक्ष ने फिर किया हंगामा
राज्यसभा के दोबारा शुरू होने के बाद एक बार फिर से विपक्ष ने दिल्ली हिंसा को लेकर उच्च सदन में हंगामा शुरू कर दिया।Uproar by opposition MP's in Rajya Sabha over #DelhiViolence. #BudgetSession pic.twitter.com/c6HNQvEtWi
— ANI (@ANI) March 2, 2020
तीन दिन तक सरकार निष्क्रिय रही- गुलाम नबी आजाद
कांग्रेस सांसदों ने संसद में किया प्रदर्शन
कांग्रेस सांसद जिसमें राहुल गांधी, शशि थरूर और अधीर रंजन चौधरी शामिल हैं उन्होंने संसद परिसर में गांधी प्रतिमा के पास विरोध प्रदर्शन किया। सभी दिल्ली हिंसा को लेकर गृह मंत्री शाह के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।Delhi: Congress MPs, including Rahul Gandhi, Shashi Tharoor and Adhir Ranjan Chowdhury, protest in front of Gandhi statue inside the Parliament premises, over #DelhiViolence, demanding the resignation of Union Home Minister Amit Shah. pic.twitter.com/PmzdkSj5Fo
— ANI (@ANI) March 2, 2020
जेडीयू सांसद को श्रद्धांजलि देने के बाद दो बजे तक स्थगित
बजट सत्र के दूसरे चरण के पहले दिन सोमवार को लोकसभा सदस्य दिवंगत बैद्यनाथ प्रसाद महतो को श्रद्धांजलि देने के बाद निचले सदन की बैठक दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।लोकसभा की बैठक शुरू होते ही लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने सदन को बिहार के बाल्मीकि नगर संसदीय क्षेत्र से जदयू सांसद महतो के निधन की जानकारी दी।सदन ने कुछ पल का मौन रखकर दिवंगत सदस्य को श्रद्धांजलि दी। महतो पंद्रहवीं लोकसभा में भी सदस्य रहे थे। वह तीन बार बिहार विधान परिषद के सदस्य और बिहार सरकार में मंत्री भी रहे। उनका निधन गत 28 फरवरी को 72 वर्ष की आयु में नई दिल्ली में हो गया। दिवंगत सदस्य को श्रद्धांजलि देने के बाद अध्यक्ष बिड़ला ने सदन की बैठक दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी।Lok Sabha adjourned till 2 pm after an obituary reference to Baidyanath Prasad Mahto, JD(U) MP from Valmiki Nagar, Bihar who passed away on 28th February. pic.twitter.com/SBmYgAJ27q
— ANI (@ANI) March 2, 2020
टीएमसी सांसदों का विरोध-प्रदर्शन
दिल्ली हिंसा को लेकर तृणमूल कांग्रेस (TMC) के संसद परिसर के अंदर गांधी प्रतिमा के सामने विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं। टीएमसी सांसदों ने आंखों पर पट्टी बांध रखी है और मुंह पर अंगुली रखे हुए हैं। इनका इशारा है कि कुछ मत देखो, कुछ मत बोलो।Delhi: Trinamool Congress (TMC) protest in front of Gandhi statue inside the Parliament premises, over #DelhiViolence pic.twitter.com/pN0AKDIp7Z
— ANI (@ANI) March 2, 2020
अमित शाह और राजनाथ सिंह पहुंचे संसद
बजट सत्र के दूसरे चरण में शामिल होने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह संसद पहुंचे।Delhi: Union Home Minister Amit Shah and Defence Minister Rajnath Singh arrive at the Parliament; the second phase of Budget Session begins today. pic.twitter.com/RSPBPN7kPP
— ANI (@ANI) March 2, 2020
संसद: दिल्ली हिंसा पर हंगामा जारी, गृह मंत्री शाह के इस्तीफे पर अड़ा विपक्ष
दिल्ली हिंसा पर संसद परिसर में प्रदर्शन
Delhi: Aam Aadmi Party MPs protest in front of Gandhi statue inside the Parliament premises, over violence in Delhi. pic.twitter.com/KAFIGi3IcI
— ANI (@ANI) March 2, 2020