फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लोकसभा में कंपनी संशोधन विधेयक 2020 पास, सदन की कार्यवाही स्थगित

Sat, 19 Sep 2020 04:14 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Sat, 19 Sep 2020 04:14 PM IST
खास बातें

संसद सत्र का आज छठा दिन है। ऊपरी सदन में मोदी सरकार ने दिवाला और दिवालियापन कोड (दूसरा संशोधन) विधेयक, 2020 और महामारी रोग संशोधन विधेयक, 2020 को पेश किया। राज्यसभा ने दिवाला और दिवालियापन कोड (दूसरा संशोधन) विधेयक, 2020 पास कर दिया। वहीं दूसरे विधेयक पर चर्चा के दौरान टीएमसी ने सरकार पर निशाना साधा। दोपहर एक बजे राज्यसभा की कार्यवाही स्थगित हो गई है। इसी बीच भाजपा ने अपने राज्यसभा सांसदों के लिए तीन लाइन का व्हिप जारी किया है। इसके बाद लोकसभा की कार्यवाही शुरू हुई, जो करीब रात 10 बजे तक चली। इसी बीच लोकसभा में कराधान और अन्य कानून विधेयक 2020 और कंपनी संशोधन विधेयक 2020 पास हुआ। वहीं, लोकसभा में सदन की कार्यवाही को रविवार दोपहर तीन बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है।  यहां पढ़ें कार्यवाही से जुड़े अपडेट्स-

विज्ञापन
parliament session live updates loksabha rajyasabha modi govt opposition ke reform bills amendments congress bjp
लोकसभा - फोटो : ANI

लाइव अपडेट

10:28 PM, 19-Sep-2020

लोकसभा में सदन की कार्यवाही रविवार दोपहर तीन बजे तक के लिए स्थगित

लोकसभा में सदन की कार्यवाही को रविवार दोपहर तीन बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है। 
10:12 PM, 19-Sep-2020

लोकसभा में कंपनी संशोधन विधेयक 2020 पास

लोकसभा में कंपनी संशोधन विधेयक 2020 पास हुआ।
 
विज्ञापन
09:15 PM, 19-Sep-2020

लोकसभा में कराधान और अन्य कानून विधेयक, 2020 पास

लोकसभा में कराधान और अन्य कानून (विश्राम और कुछ प्रावधानों के संशोधन) विधेयक, 2020 पास हुआ।
 
08:37 PM, 19-Sep-2020
लोकसभा में कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा, मैं वित्त मंत्री से पूछना चाहता हूं कि गलवां घाटी में हमारे जवान लड़ रहे थे, उस वक्त क्या आपने चीनी बैंकों से पैसा लिया? अप्रैल से कितना लोन लिया गया है।
 
07:59 PM, 19-Sep-2020

पीएम-केयर्स फंड बिल्कुल पारदर्शी- अनुराग ठाकुर

लोकसभा में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, पीएम-केयर्स फंड बिल्कुल पारदर्शी है। यह कानून के तहत स्थापित किया गया है। ट्रस्ट के रूप में 1908 अधिनियम के तहत पंजीकृत है। एक स्वतंत्र ऑडिटर नियुक्त किया गया, यह वही ऑडिटर है, जो पीएम नेशनल रिलीफ फंड का ऑडिट करता है। किसी को भी इस फंड में दान करने के लिए मजबूर नहीं किया जाता है।
   
06:46 PM, 19-Sep-2020
राज्यसभा में केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने एक लिखित जवाब में कहा, लॉकडाउन के दौरान देशभर में भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) केंद्रों के रखरखाव और स्टेडियम की मरम्मत में 28.75 करोड़ खर्च हुए हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
06:07 PM, 19-Sep-2020
लोकसभा में टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने कहा, कराधान और अन्य कानून (कुछ प्रावधानों के छूट और संशोधन) विधेयक, 2020 एक समस्या पैदा करने वाला विधेयक है क्योंकि यह नए जीएसटी शासन के तहत किए गए वैधानिक वादों को हटाकर राज्यों को उपलब्ध अधिकारों और संसाधनों को कमजोर करता है। यह विधेयक राज्य राहत कोषों की प्रत्यक्ष रोक के लिए पीएम केयर्स के लिए सार्वजनिक धनराशि प्रदान करता है।
 
06:03 PM, 19-Sep-2020

1 मार्च से सात सितंबर तक जम्मू क्षेत्र में सीमा पर 2453 बार सीजफायर का उल्लंघन

राज्यसभा में एक सवाल के जवाब में रक्षा राज्य मंत्री श्रीपद नाइक ने कहा, 1 मार्च से सात सितंबर तक जम्मू क्षेत्र में सीमा पर 2453 बार सीजफायर का उल्लंघन हुआ है। जम्मू में भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा पर 1 मार्च से 31 अगस्त तक 192 क्रॉस बॉर्डर फायरिंग की घटना हुई है।
 
05:20 PM, 19-Sep-2020

सीमा पर झड़पें बढ़ रही हैं, हमें इसका कोई समाधान ढूंढना होगा- फारूक अब्दुल्ला

लोकसभा में नेशनल कॉन्फ्रेंस के सांसद फारूक अब्दुल्ला ने कहा, जिस तरह से मामले सुलझाने के लिए हम चीन के साथ बात कर रहे हैं, उसी तरह से अन्य पड़ोसी देशों से भी बात करने की जरूरत है। हर दिन लोगों की मौत हो रही है, सीमा पर झड़पें बढ़ रही हैं। हमें इसका कोई समाधान ढूंढना होगा।
 
04:45 PM, 19-Sep-2020

जम्मू और कश्मीर में कोई प्रगति नहीं हो रही है-फारूक अब्दुल्ला

लोकसभा में नेशनल कॉन्फ्रेंस के सांसद फारूक अब्दुल्ला ने कहा, जम्मू और कश्मीर में कोई प्रगति नहीं हो रही है। यहां के लोगों के पास 4G की सुविधा नहीं है। वर्तमान समय में वे कैसे आगे बढ़ेंगे, जबकि देश के बाकी हिस्सों में इंटरनेट पर हर सुविधा उपलब्ध है।
 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed