फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   parliament panel may be take act against home secretary rajiv mehrishi for skipping meeting

मीटिंग में नहीं पहुंचे गृह सचिव, संसदीय समिति उठा सकती है सख्त कदम

Wed, 08 Mar 2017 11:35 AM IST
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार Updated Wed, 08 Mar 2017 11:35 AM IST
विज्ञापन
parliament panel may be take act against home secretary rajiv mehrishi for skipping meeting

लोक लेखा समिति की उप समिति गृह सचिव राजिव महर्षि से खासी नाराज है। उप समिति के मुताबिक महर्षि ने विशेषाधिकार कार्यवाही का उल्लंघन किया है। ऐसा माना जा रहा है कि संसदीय पैनल इसके चलते उनके खिलाफ सख्त कदम उठा सकता है। दरअसल, मंगलवार को कॉमनवेल्थ गेम्स में हुई गड़बड़ियों पर महालेखा परiक्षक की रिपोर्ट पर मीटिंग हुई। 

विज्ञापन


उपसमिति की इस मीटिंग को भर्तुहरी महताब की अध्यक्षता में रखा गया। इसमें सीबीआई, दिल्ली विकास प्रधाकिरण, एनडीएमसी, दिल्ली पुलिस व अन्य बड़े विभागों के अधिकारी शामिल हुए। इससे पहले महर्षि की ओर से सूचित किया गया कि वे दिल्ली से बाहर होंगे, इसलिए वे इस मीटिंग में हिस्सा नहीं ले पाएंगे।
विज्ञापन


लेकिन मंगलवार को महर्षि दिल्ली में ही मौजूद थे, क्योंकि उनका टूर प्लान रद्द हो गया था। इसी से नाराज महताब और बाकी सदस्यों ने महर्षि के खिलाफ कदम उठाने की मांग की है। महर्षि ने अपनी सफाई में कहा कि वे उत्तर प्रदेश में चुनाव कैंपेनिंग से लौटे गृह मंत्री राजनाथ सिंह से मिलने गए थे, लेकिन समिति ने कहा कि ये मीटिंग बेहद जरूरी थी और उन्हें वहां मौजूद होना चाहिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


महताब ने हाउस पैनल से महर्षि के टूर प्लान पर रिपोर्ट मांगी है। महताब समेत उपसमिति के बाकी सदस्य जैसे निशिकांत दुबे, अजय संचेती, शिवकुमार सी उदसाई (बीजेपी), चंद्रकांत कीर्तिकर गजानन (शिवसेना) और पी वेनुगोपाल (एआईएडीएमके) ने महर्षि के इस रवैये के खिलाफ नाराजगी जताई है। इकोनॉमिक्स टाइम्स की खबर के मुताबिक सभी ने कहा कि वहां सभी  मौजूद थे और जब महर्षि दिल्ली से बाहर नहीं थे तो उन्हें मीटिंग में आना चाहिए था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed