फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Parliament opposition held protests Both houses adjourned for 2nd day as demand for probe into Adani group

Parliament: विपक्ष ने दूसरे दिन भी नहीं चलने दी संसद, दोनों सदनों में अदाणी मामले में चर्चा और जांच पर हंगामा

Sat, 04 Feb 2023 05:51 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Sat, 04 Feb 2023 05:51 AM IST
सार

विपक्ष ने अदाणी समूह पर चर्चा के लिए दोनों सदनों में कार्यस्थगन नोटिस दिया था। लोकसभा में एन नागेश्वर राव समेत अन्य सांसदों, जबकि राज्यसभा में सांसद तिरुचि शिवा, प्रियंका चतुर्वेदी, प्रमोद तिवारी ने नियम 267 के तहत कार्यस्थगन प्रस्ताव दिया। लोकसभा अध्यक्ष और राज्यसभा के सभापति ने सभी नोटिसों को अस्वीकार कर दिया।

विज्ञापन
Parliament opposition held protests Both houses adjourned for 2nd day as demand for probe into Adani group
अदाणी मामले पर लोकसभा में हंगामा। - फोटो : PTI

विस्तार

अदाणी समूह पर हिंडनबर्ग की रिपोर्ट को लेकर संसद के दोनों सदनों में दूसरे दिन भी जमकर हंगामा हुआ और कार्यवाही ठप रही। संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) या मुख्य न्यायाधीश की निगरानी में जांच कराने और इस मुद्दे पर चर्चा की मांग पर अड़े विपक्ष ने शुक्रवार को वेल में आकर जमकर नारेबाजी की। हंगामे के बीच ही दोनों सदनों की कार्यवाही सोमवार तक स्थगित कर दी गई।

विज्ञापन


वहीं, केंद्र सरकार ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा शुरू न हो पाने पर नाराजगी जताई। संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा, शेयर बाजार से सरकार का कोई लेना-देना नहीं है। विपक्ष इसे इसलिए उठा रहा है, क्योंकि उनके पास कोई दूसरा मुद्दा नहीं है। विपक्ष ने अदाणी समूह पर चर्चा के लिए दोनों सदनों में कार्यस्थगन नोटिस दिया था। लोकसभा में एन नागेश्वर राव समेत अन्य सांसदों, जबकि राज्यसभा में सांसद तिरुचि शिवा, प्रियंका चतुर्वेदी, प्रमोद तिवारी ने नियम 267 के तहत कार्यस्थगन प्रस्ताव दिया। लोकसभा अध्यक्ष और राज्यसभा के सभापति ने सभी नोटिसों को अस्वीकार कर दिया। इससे खफा विपक्षी सदस्यों ने वेल में आकर हंगामा शुरू कर दिया। विपक्षी सांसदों ने वी वांट जेपीसी, देश को लूटना बंद करो जैसे नारे भी लगाए। कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा, अदाणी समूह के लाखों निवेशकों के  प्रति सरकार को चिंता करनी चाहिए।
विज्ञापन


हंगामे से धनखड़-बिरला नाराज
विपक्षी हंगामे पर राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ व लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने नाराजगी जाहिर की। बिरला ने कहा, पीठासीन अधिकारियों के हालिया सम्मेलन में सभी ने प्रश्नकाल चलने देने पर सहमति जताई थी। हंगामा करने से संसद की छवि खराब हो रही है। धनखड़ ने वेल में आए आप सांसद संजय सिंह पर सख्त टिप्पणी की। कहा, गलत परंपरा की शुरुआत उचित नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय ने शुरू की समीक्षा
कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय ने अदाणी समूह के वित्तीय और नियामकीय दस्तावेज की प्राथमिक समीक्षा शुरू कर दी है। दो वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया, कॉरपोरेट मामलों के महानिदेशक यह जांच कर रहे हैं। मंत्रालय मामले पर नजदीकी निगाह रखे है, समय आने पर जरूरी कदम उठाए जाएंगे।

वित्त मंत्री ने कहा- घबराएं नहीं, मजबूत स्थिति में हैं बैंक
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एक साक्षात्कार में अदाणी मामले पर कहा कि भारतीय बैंकिंग व्यवस्था मजबूत और बेहतर हालत में हैं, लोगों को घबराना नहीं चाहिए। अदाणी समूह में एलआईसी व एसबीआई का निवेश तय सीमा में है। दोनों वित्तीय संस्थानों ने बताया कि अदाणी के शेयरों में गिरावट के बाद भी वह मुनाफे में हैं। भारतीय बैंक एनपीए का अपना बोझ कम करने में सफल रहे हैं।

बैंक निश्चिंत

एसबीआई : बकाया 27,000 करोड़
भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के अध्यक्ष दिनेश खारा ने कहा कि बैंक का अदाणी समूह पर बकाया करीब 27,000 करोड़ रुपये है, जो बैंक के कुल कर्ज का 0.88% है। इसका भुगतान कंपनी नियमित कर रही है, इसलिए चिंता की कोई बात नहीं है। उन्होंने कहा, बैंक ने भौतिक संपत्तियों के लिए कर्ज दिया है। इसमें नकदी का पर्याप्त संग्रह हो रहा है।

बैंक ऑफ बड़ौदा : चिंता नहीं
बैंक ऑफ बड़ौदा ने भी कहा कि अदाणी समूह को दिए कर्ज को लेकर उसे किसी तरह की कोई चिंता नहीं है। बैंक के एक कार्यकारी ने तिमाही नतीजे जारी होने के अवसर पर कहा कि कर्ज का 30% हिस्सा सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों के साथ संयुक्त उद्यम के रूप में है।

रिजर्व बैंक ने कहा- बैंकिंग जगत लचीला व स्थिर, मानक दुरुस्त
भारतीय रिजर्व बैंक ने कहा है, भारतीय बैंकिंग जगत लचीला और स्थिर है। पर्याप्त पूंजी, एसेट की गुणवत्ता, तरलता व मुनाफा जैसे सभी मानक दुरुस्त हैं। बैंक ने यह भी कहा, वह ऋणदाता संस्थाओं की निगरानी कर रहा है।

अदाणी और खिसके... अमीरों की सूची में 17वें स्थान पर
अदाणी समूह के मालिक गौतम अदाणी की संपत्ति शुक्रवार को 2.3 अरब डॉलर घट गई। इससे वह फोर्ब्स की अमीरों की सूची में 17वें स्थान पर िखसक गए। उनकी कुल संपत्ति 12.5 अरब डॉलर घटकर 61.7 अरब डॉलर रह गई। एक समय वह शीर्ष 20 से भी बाहर हो गए थे। बाद में, कुछ शेयरों में बढ़ोतरी से वह 17वें स्थान पर रहे।

शेयरों में 7वें दिन भी गिरावट
समूह के शेयरों में सातवें दिन भी गिरावट जारी रही। हालांकि, चार कंपनियों अदाणी इंटरप्राइजेज, एसीसी, अंबुजा और पोर्ट के शेयरों की कीमतों में 6 फीसदी तक का उछाल रहा। बाकी सात कंपनियों में 10 फीसदी तक की गिरावट रही।

निवेशक न करें चिंता : किसी एक कंपनी के प्रदर्शन का एलआईसी या एसबीआई पर खास असर नहीं पड़ेगा। किसी एक कंपनी में दोनों संस्थानों का निवेश इतना नहीं है कि निवेशक चिंता करें। हम किसी कंपनी के भविष्य पर टिप्पणी नहीं करते। कोई भी कंपनी अपनी ताकत व कमजोरियों के कारण उठती और गिरती है। -टीवी सोमनाथन, वित्त सचिव  

आशंकाओं के बीच बैंकों को रिकॉर्ड मुनाफा
अदाणी समूह को दिए कर्ज पर जोखिम की आशंकाओं के बीच एसबीआई का चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही यानी अक्तूबर-दिसंबर में शुद्ध लाभ 62 फीसदी बढ़कर 15,477 करोड़ रुपये पहुंच गया। शुद्ध लाभ बढ़कर 14,205 करोड़ हो गया। पिछले साल यह 8,432 करोड़ व जुलाई-सितंबर में 13,265 करोड़ था।

  • तीसरी तिमाही में कुल आय 78,351 करोड़ से बढ़कर 98,084 करोड़ रुपये हो गई। एनपीए 4.50% से घटकर 3.14% रह गया।
  • बैंक ऑफ बड़ौदा को 75% ज्यादा लाभ : एनपीए में सुधार से बैंक ऑफ बड़ौदा का भी तीसरी तिमाही में समेकित शुद्ध लाभ 74.76 फीसदी बढ़कर 4,305.66 करोड़ रुपये हो गया। एकल आधार पर शुद्ध मुनाफा 75.4% बढ़कर 3,853 करोड़ पहुंच गया। सकल एनपीए 7.25% से 4.53% रह गया। 


अदाणी के समर्थन में संघ, कहा-भारतीयों की एक लॉबी ने बनाई नकारात्मक कहानी
संकटों में घिरे अदाणी समूह के बचाव में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सामने आया है। संघ के मुखपत्र ऑर्गनाइजर के एक आलेख के मुताबिक, हिंडनबर्ग रिपोर्ट के बाद भारतीयों की एक लॉबी ने अदाणी के खिलाफ नकारात्मक कहानी बनाई। यह हमला वैसा ही है, जैसा भारत विरोधी जॉर्ज सोरोस ने बैंक ऑफ इंग्लैंड और बैंक ऑफ थाईलैंड पर किया और उन्हें बर्बाद कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed