फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Parliament Nishikant Dubey notice Privileges Contempt of the House Rahul gandhi sharing amit shah edit speech

Parliament: राहुल गांधी को संसद से निलंबित करने की मांग, निशिकांत दुबे ने दिया विशेषाधिकार हनन का नोटिस

Fri, 20 Dec 2024 10:51 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Fri, 20 Dec 2024 10:51 AM IST
सार

भाजपा सांसद ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी के इस कृत्य का उद्देश्य जनता की भावनाओं को भड़काना और संसद और देश की गरिमा को कम करना है। 

विज्ञापन
Parliament Nishikant Dubey notice Privileges Contempt of the House Rahul gandhi sharing amit shah edit speech
राहुल गांधी - फोटो : ANI

विस्तार

राहुल गांधी पर गृह मंत्री अमित शाह के राज्यसभा में दिए गए भाषण को कांट-छांट कर सोशल मीडिया पर साझा करने का आरोप लगाते हुए भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया है। भाजपा सांसद ने राहुल गांधी को सदन से निलंबित करने की मांग की है। ओम बिरला को भेजे पत्र में निशिकांत दुबे ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने अमित शाह के भाषण के संपादित वीडियो को साझा करके राजनीतिक दिवालियापन का एक और सबूत दिया है। 
विज्ञापन


राहुल गांधी पर संसद की गरिमा को कम करने का आरोप
भाजपा सांसद ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी के इस कृत्य का उद्देश्य जनता की भावनाओं को भड़काना और संसद और देश की गरिमा को कम करना है। गौरतलब है कि हाल ही में संविधान पर चर्चा के दौरान राज्यसभा में अमित शाह ने भाषण दिया था। कांग्रेस ने अमित शाह के इस भाषण की एक छोटी क्लिप सोशल मीडिया पर साझा कर उन पर डॉ. भीमराव आंबेडकर का अपमान करने का आरोप लगाया। वहीं भाजपा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पार्टी पर उनके भाषण को तोड़-मरोड़ कर पेश करने का आरोप लगाया। इसी मुद्दे पर गुरुवार को संसद भवन परिसर में सत्ता और विपक्षी सांसद आमने-सामने आ गए थे, जिसके चलते दो भाजपा सांसद चोटिल भी हुए। इस मामले में एफआईआर भी दर्ज हुई है। 
विज्ञापन


जांच तक राहुल गांधी को निलंबित करने की मांग
निशिकांत दुबे ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने संसद में दिए गए अमित शाह के भाषण में चतुराई से कांट-छांट की और बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया। इसका उद्देश्य संसद की गरिमा को कम करना और अमित शाह को बदनाम करना था। दुबे ने कहा कि लोकसभा में नेता विपक्ष ने सभी सीमाओं को पार कर लिया है और उन्होंने संसदीय विशेषाधिकारों के उल्लंघन और सदन की अवमानना का अपराध किया है। भाजपा सांसद ने लोकसभा अध्यक्ष से राहुल गांधी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की और विशेषाधिकार समिति की जांच तक उन्हें संसद से निलंबित करने की मांग की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा सांसद ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी जॉर्ज सोरोस को को खुश करने के लिए संसदीय कदाचार करते रहते हैं। उन्होंने दावा किया कि यह महज संयोग नहीं है कि संसद सत्र से ठीक पहले सरकार या वैधानिक निकायों को निशाना बनाने के लिए 'मनगढ़ंत' लेख प्रकाशित किए जाते हैं और कांग्रेस नेता उनका इस्तेमाल महत्वपूर्ण संस्थानों को बदनाम करने के लिए करते हैं।

संबंधित वीडियो

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed