फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Parliament: MP Forgot to put on earphones by asking questions

Loksabha: सवाल पूछ भूल गए ईयरफोन लगाना, स्पीकर के याद दिलाने पर लगे ठहाके

Thu, 10 Feb 2022 03:07 AM IST
Amit Mandal ब्यूरो, नई दिल्ली। 
ब्यूरो, नई दिल्ली।  Published by: Amit Mandal Updated Thu, 10 Feb 2022 03:07 AM IST
सार

सांसद ने कहा कि जब मैंने तमिल में सवाल पूछने का नोटिस दिया था तब मंत्री को इसके लिए तैयार रहना चाहिए था।

विज्ञापन
Parliament: MP Forgot to put on earphones by asking questions
loksabha - फोटो : PTI

विस्तार

लोकसभा में बुधवार को प्रश्नकाल के दौरान ईयर फोन नहीं लगाना केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को भारी पड़ गया। दरअसल ईयरफोन नहीं लगाने के कारण गोयल द्रमुक सांसद गणेशमूर्ति के तमिल में पूछे गए सवाल को नहीं समझ पाए। जब उन्होंने दोबारा सवाल पूछने का आग्रह किया तो द्रमुक सांसद ने हंगामा कर दिया।

विज्ञापन


मामले में दिलचस्प मोड़ तब आया जब दोबारा सवाल पूछने पर गोयल ने हिंदी में जवाब देना शुरू कर दिया। उस दौरान सांसद गणेशमूर्ति ने ईयरफोन नहीं लगाया था। इस पर स्पीकर ने चुटकी लेते हुए सांसद को ईयर फोन लगा कर मंत्री का जवाब सुनने की सलाह दी। सांसद ने कहा कि जब मैंने तमिल में सवाल पूछने का नोटिस दिया था तब मंत्री को इसके लिए तैयार रहना चाहिए था।
विज्ञापन


सदन में केवल दस सेकंड रह सकेंगे खड़ा
प्रश्नकाल खत्म होने पर स्पीकर ने कार्यवाही के दौरान सदस्यों के खड़े होकर लगातार बातचीत करने पर आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि सदस्य पांच-पांच मिनट तक खड़े हो कर बात करते हैं। इससे कार्यवाही में बाधा पड़ती है। उन्होंने कहा कि अब दस सेकंड से ज्यादा खड़ा रहने वाले सदस्यों का नाम लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed