{"_id":"62d299794fd89c61c968b2ca","slug":"parliament-monsoon-session-meeting-of-leaders-of-all-political-parties-lok-sabha-rajya-sabha-om-birla-venkaiah-naidu-pm-modi-bjp-congress","type":"story","status":"publish","title_hn":"Parliament Session: लोकसभा अध्यक्ष ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, बोले- सभी दलों ने सहयोग का भरोसा दिया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Parliament Session: लोकसभा अध्यक्ष ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, बोले- सभी दलों ने सहयोग का भरोसा दिया
Sat, 16 Jul 2022 09:43 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Sat, 16 Jul 2022 09:43 PM IST
विज्ञापन
OM BIRLA
- फोटो : ANI
संसद का मानसून सत्र सोमवार यानी 18 जुलाई से शुरू हो रहा है। इससे पहले लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शनिवार को सभी राजनीतिक दलों की अहम बैठक बुलाई। इस दौरान उन्होंने सभी नेताओं को संसद सत्र की तैयारियों के बारे में बताया। बैठक में कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी, डीएमके सांसद टीआर बालू, केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता समेत प्रहलाद जोशी, भाजपा सांसद अर्जुन राम मेघवाल, वाईएसआरसीपी सांसद पीवी मिथुनरेड्डी, आरएलजपी सांसद पशुपति कुमार पारस और अन्य पार्टियों के सांसद शामिल हुए। हालांकि, तृणमूल कांग्रेस, तेलंगाना राष्ट्र समिति, शिवसेना, एनसीपी, बसपा, सपा, तेलुगु देशम पार्टी, शिरोमणि अकाली दल, बीजद और वामदलों ने बैठक में शिरकत नहीं की।
विज्ञापन
बैठक के बाद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बताया कि सत्र 18 जुलाई से प्रारंभ होकर 12 अगस्त तक चलेगा। सत्र के संबंध में आज सभी दल के नेताओं से विचार विमर्श हुआ। मैंने सभी दलों के नेताओं से आग्रह किया है कि देश के हित में महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करें। सदन बिना हस्तक्षेप के मर्यादा के साथ चले। सभी दलों के नेताओं ने आश्वस्त किया है कि हम सदन कि कार्यवाही में सहयोग करेंगे। सूत्रों के मुताबिक, बैठक में विपक्षी दलों के नेताओं ने महंगाई, अग्निपथ योजना और डॉलर के मुकाबले रुपये की गिरावट पर चर्चा की मांग उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
बैठक में चर्चा हुई कि संसद सत्र के दौरान किन मुद्दों को उठाया जाएगा। इस दौरान अलग-अलग विधेयकों पर चर्चा के लिए कितना समय दिया जाएगा। बताया जा रहा है कि इस दौरान असंसदीय शब्दों की हाल में जारी सूची जैसे मामलों पर भी चर्चा हुई। लोकसभा अध्यक्ष हर संसद सत्र की शुरुआत से पहले सर्वदलीय बैठक करते हैं। संसद का मानसून सत्र 18 जुलाई से शुरू होगा।
अधीर रंजन ने कही यह बात
लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने शनिवार को कहा कि विपक्ष ने सर्वदलीय बैठक में संसद के मानसून सत्र में अग्निपथ सेना भर्ती योजना, बेरोजगारी और किसानों के मुद्दों पर चर्चा कराने की मांग की। चौधरी ने यह बात लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला द्वारा बुलाई गई सर्वदलीय बैठक के बाद कही। सर्वदलीय बैठक शनिवार शाम को संसदीय परिसर में हुई और इसमें विभिन्न राजनीतिक दलों के सदन के नेता शामिल हुए। चौधरी ने कहा कि हमने लोकसभा अध्यक्ष बिरला से सदन में अग्निपथ, बेरोजगारी और किसानों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा कराने और इसके लिए विपक्ष को पर्याप्त समय देने की मांग की।