Live Parliament Session: अमित शाह बोले- महिलाओं से बर्बरता समाज पर धब्बा; हिंसा किसी भी समस्या का समाधान नहीं
{"_id":"64d31aac5d1df1736200f996","slug":"parliament-monsoon-session-live-updates-no-confidence-motion-rahul-gandhi-speech-on-manipur-violence-news-2023-08-09","type":"live","status":"publish","title_hn":"Live Parliament Session: अमित शाह बोले- महिलाओं से बर्बरता समाज पर धब्बा; हिंसा किसी भी समस्या का समाधान नहीं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Wed, 09 Aug 2023 11:09 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र
Updated Wed, 09 Aug 2023 11:09 PM IST
खास बातें
Monsoon Session 2023 Live News Updates in Hindi: अविश्वास प्रस्ताव पर आज लोकसभा में लगातार दूसरे दिन चर्चा जारी हुई। कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज इसे लेकर सदन में अपनी बात रखी। अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान भाजपा पर बरसते हुए राहुल गांधी ने कहा कि आप देशभक्त, देशप्रेमी नहीं, आप देशद्रोही हो। इसलिए प्रधानमंत्री मणिपुर नहीं जा सकते क्योंकि उन्होंने मणिपुर में हिन्दुस्तान की हत्या की है। इसके बाद केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और गृह मंत्री अमित शाह ने चर्चा में हिस्सा लिया।
विज्ञापन
Parliament Session
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
08:46 PM, 09-Aug-2023
तटीय जलकृषि प्राधिकरण विधेयक को संसद की मंजूरी मिली
संसद ने बुधवार को एक महत्वपूर्ण विधेयक को मंजूरी दे दी, जिसमें तटीय जल कृषि कानून के दायरे का विस्तार करने, कारावास के प्रावधानों को हटाने और पर्यावरण संरक्षण के सिद्धांतों से समझौता किए बिना नियामक अनुपालन शर्तों को आसान बनाने के प्रावधान किए गए हैं। राज्यसभा ने तटीय जलकृषि प्राधिकरण (संशोधन) विधेयक, 2023 को ध्वनिमत से पारित कर दिया। लोकसभा इसे पहले ही पारित कर चुकी है।

लोकसभा अध्यक्ष ने कांग्रेस सांसद प्रतापन को चेतावनी दी
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन की गरिमा का अपमान करने को लेकर कांग्रेस सांसद टीएन प्रतापन को बुधवार को चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि आगे ऐसा करने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि मैं सुबह की घटना के लिए माननीय सदस्य टीएन प्रतापन को अंतिम बार चेतावनी दे रहा हूं। उन्होंने सदन की गरिमा को जिस तरह से कम करने का प्रयास किया है। मैं किसी भी सदस्य के खिलाफ कार्रवाई नहीं करना चाहता, लेकिन इस तरह की घटना घटेगी तो कार्रवाई जरूर करूंगा।

07:44 PM, 09-Aug-2023
दोनों सदन कल तक के लिए स्थगित
लोकसभा और राज्यसभा को 10 अगस्त के लिए स्थगित कर दिया गया।
06:42 PM, 09-Aug-2023
डिजिटल व्यक्तिगत डेटा संरक्षण विधेयक, 2023 पारित
राज्यसभा ने डिजिटल व्यक्तिगत डेटा संरक्षण विधेयक, 2023 पारित किया, जो सरकार और कानून प्रवर्तन एजेंसियों के लिए अपवादों के साथ, ऑनलाइन डेटा एकत्र करने वाली फर्मों के लिए आवश्यकताओं को निर्धारित करने का प्रयास करता है। इससे पहले यह विधेयक 7 अगस्त को लोकसभा से पारित हुआ था।
06:25 PM, 09-Aug-2023
अमित शाह ने पूर्वोत्तर के राज्यों पर कही यह बात
लोकसभा में अमित शाह ने कहा कि मोदी सरकार ने पूर्वोत्तर राज्यों के लिए काफी अहम कदम उठाए हैं। कांग्रेस के साथी कहते हैं कि हम पूर्वोत्तर राज्यों के लिए कुछ नहीं कर रहे। वहां सिर्फ हिंसा ही हिंसा हो रही है। मैं बताना चाहूंगा कि UPA के समय पूर्वोत्तर राज्य जल रहे थे। हमनें उस पर लगाम लगाने का काम किया है। वहां उग्रवादी घटनाएं कम हुई हैं।
मणिपुर पर कह यह बात
उन्होंने कहा कि मणिपुर में हिंसा का तांडव हुआ। हिंसक घटनाएं हुईं। वहां जो कुछ भी हुआ, वह शर्मनाक है। उस पर राजनीति करना उससे भी ज्यादा शर्मनाक है। यह भ्रांति देश की जनता के सामने फैलाई गई है कि सरकार चर्चा के लिए तैयार नहीं है। मैं यह साफ करना चाहता हूं कि सत्र आहूत होने से पहले मैंने स्पीकर पत्र लिखकर मणिपुर पर चर्चा के लिए कहा था। पहले दिन से मैं यह बात कह रहा हूं। मेरी बात सुनते। अगर मेरी बात से संतुष्ट नहीं होते तो फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जवाब मांगते। आप देश के गृह मंत्री को मणिपुर मामले पर बोलने नहीं देते, यह किस तरह का लोकतंत्र है।
महिलाओं से बर्बरता समाज पर धब्बा
महिलाओं से बर्बरता के वायरल वीडियो पर अमित शाह ने कहा कि किसी ने पूछा कि यह वीडियो संसद के मानसून सत्र शुरू होने से एक दिन पहले ही क्यों सामने आया? अगर किसी के पास वीडियो था तो उसे पुलिस तंत्र को या संसद को देना चाहिए था। इसे सार्वजनिक करने की क्या जरूरत थी? महिलाओं के सम्मान की चिंता करनी चाहिए। चार तारीख की घटना का वीडियो था, अगर उसे सार्वजनिक करने की जगह डीजीपी तक पहुंचाया जाता तो पांच को ही कार्रवाई हो जाती।
राहुल गांधी की मणिपुर यात्रा पर साधा निशाना
अमित शाह ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि उनका मणिपुर जाना अच्छा था। सभी की संवेदनाएं थीं, लेकिन उनका दौरा पूरी तरह से राजनीतिक था। उन्होंने सड़क मार्ग से जाने की जिद की। यह जानते हुए भी कि हेलीकॉप्टर की व्यवस्था की गई है, वे अपनी बात पर अड़े रहे।
मैतेई और कुकी दोनों समुदायों से बातचीत में शामिल होने की अपील
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मणिपुर में हिंसा के कारणों और राज्य में स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सरकार द्वारा उठाए गए कदमों पर विस्तृत प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि मैं मैतेई और कुकी दोनों समुदायों से बातचीत में शामिल होने की अपील करता हूं, हिंसा किसी भी समस्या का समाधान नहीं है। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि हम राज्य में शांति लाएंगे। इस मुद्दे पर राजनीति नहीं की जानी चाहिए।
लोकसभा ने मणिपुर में शांति की अपील का प्रस्ताव पारित
लोकसभा ने बुधवार को मणिपुर में शांति की अपील करने वाला एक प्रस्ताव पारित किया। विपक्ष की मौजूदगी में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सांसदों ने इसका समर्थन किया। दरअसल, गृह मंत्री अमित शाह ने सदन में अविश्वास प्रस्ताव पर संबोधन के बाद सुझाव दिया कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला मणिपुर में शांति की अपील वाला एक प्रस्ताव पढ़ें। सुझाव का सदन के उपनेता और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने समर्थन किया। इस पर लोकसभा में कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि पहले प्रस्ताव का मसौदा साझा किया जाना चाहिए और गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में इसे अपनाया जाना चाहिए। इसके बाद ओम बिरला ने प्रस्ताव पढ़ा, जिसे सदन ने स्वीकार कर लिया।
05:09 PM, 09-Aug-2023
राघव चड्ढा को नोटिस जारी
राज्यसभा की विशेषाधिकार समिति ने आज संसद में बैठक की। इस दौरान सांसद डॉ. सस्मित पात्रा, एस फांगनोन कोन्याक, डॉ. एम. थंबीदुरई और नरहरि अमीन द्वारा उनके खिलाफ लगाए गए विशेषाधिकार हनन के आरोपों पर आप सांसद राघव चड्ढा से जवाब मांगने का फैसला किया गया। इसके बाद राघव चड्ढा को नोटहिस जारी कर जवाब मांगा गया है।

04:39 PM, 09-Aug-2023
फारूक का सरकार पर बड़ा हमला, केंद्रीय मंत्री का पलटवार
लोकसभा में नेशनल कॉन्फ्रेंस के सांसद डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि हमें इस राष्ट्र का हिस्सा होने पर गर्व है। इस राष्ट्र की जिम्मेदारी न केवल हिंदुओं के प्रति है, बल्कि भारत में रहने वाले हर व्यक्ति के प्रति है। प्रधानमंत्री केवल एक रंग का प्रतिनिधित्व नहीं करते हैं, वह भारत का प्रतिनिधित्व करते हैं। कितने कश्मीरी पंडित हैं आप इन पिछले 10 वर्षों में वापस लाए? यह मत कहो कि हम भारत का हिस्सा नहीं हैं, हम पाकिस्तानी हैं, गद्दार हैं। हम इस राष्ट्र का हिस्सा हैं। इस पर गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने जवाब दिया कि यह कहना कि इस सरकार ने कश्मीरी पंडित हिंदुओं के लिए कुछ नहीं किया, गलत है और सदन को गुमराह किया जा रहा है।

04:34 PM, 09-Aug-2023
जगदीप धनखड़ ने विशेषाधिकार हनन के मामले को स्वीकार किया
राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने विशेषाधिकार हनन के मामले को स्वीकार कर लिया है। सूत्रों के मुताबिक, आप सांसद राघव चड्ढा के खिलाफ दिल्ली सेवा विधेयक को प्रवर समिति में भेजने के लिए उनके द्वारा लाए गए प्रस्ताव पर आगे विचार करने के लिए इसे विशेषाधिकार समिति के पास भेज दिया है। इसमें उल्लिखित नाम बीजेडी सांसद सस्मित पात्रा, बीजेपी सांसद नरहरि अमीन, सुधांशु त्रिवेदी और वाईएसआरसीपी सांसद निरंजन रेड्डी सहित सांसदों का एक पत्र फर्जी होने का दावा है।

मणिपुर मुद्दे पर कांग्रेस सांसदों ने राज्यसभा से वॉकआउट किया
राज्यसभा नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि हमारा इरादा था कि जब सदन में मणिपुर पर विस्तृत चर्चा होगी तो कुछ विवरण सामने आएंगे। पीएम सदन में आने के लिए तैयार नहीं हैं। सरकार हमारी बात सुनने के लिए तैयार नहीं है। विरोध के तौर पर हम सदन से वॉकआउट कर रहे हैं।

04:27 PM, 09-Aug-2023
फ्लाइंग किस पर घिरे राहुल गांधी
- भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा कि वह फ्लाइंग किस देते हैं। राहुल गांधी को क्या हो गया है? वहां (सदन में) इतनी सारी महिलाएं बैठी हैं। उनमें कोई शिष्टाचार नहीं है।
- केंद्रीय मंत्री और भाजपा सांसद शोभा करंदलाजे ने कहा कि पहली बार ये हो रहा है कि संसद के एक सदस्य संसद के अंदर किसी महिला के सामने फ्लाइंग किस दे रहे हैं। वे क्या नेता हैं? हमने आज स्पीकर को शिकायत की है। हमने मांग की है कि CCTV फुटेज देखकर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए।
- कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि राह चलते सुना था कि औरतों को वो लोग जो कानून का उल्लंघन करते हैं वे इस प्रकार के अभद्र टिप्पणियां अथवा अभद्र संकेत देते हैं। ये नहीं पता था कि गांधी परिवार के संस्कार में भी एक संस्कार ये है।