फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Parliament LIVE: लोकसभा की कार्यवाही स्थगित, राज्यसभा से इंडिया गुट के सांसदों का वॉक आउट

Wed, 05 Aug 2026 04:13 PM IST
Devesh Tripathi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Devesh Tripathi Updated Wed, 05 Aug 2026 04:13 PM IST
खास बातें

Parliament Monsoon Session LIVE: आज मानसून सत्र के तीसरे हफ्ते का तीसरा दिन है। बीते दो दिनों से संसद की कार्रवाई हंगामे की भेंट चढ़ रही है। हालांकि, इस दौरान संसद ने कई विधेयकों को पारित किया है। बुधवार को भी लोकसभा में विपक्ष के हंगामे और नारेबाजी के चलते सदन दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया। संसद की हर बड़ी हलचल के लाइव अपडेट्स के लिए अमर उजाला के साथ जुड़े रहें...

विज्ञापन
parliament-monsoon-session-2026-live-updates-rajya-sabha-lok-sabha-opposition-amit-shah-E20
संसद सत्र LIVE - फोटो : Amar Ujala

लाइव अपडेट

10:13 PM, 05-Aug-2026

आठवीं अनुसूची में भाषा जोड़ने का कोई तय पैमाना नहीं, सरकार ने राज्यसभा में दी जानकारी

केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि संविधान की आठवीं अनुसूची में कुर्मी समेत किसी भी भाषा को शामिल करने के लिए फिलहाल कोई तय मानदंड नहीं है। गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने राज्यसभा में लिखित जवाब में कहा कि समय-समय पर कई भाषाओं को आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग उठती रही है। उन्होंने बताया कि भाषाओं और बोलियों का विकास सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक परिस्थितियों के साथ बदलता रहता है, इसलिए कोई स्थायी मानक तय करना कठिन है। पाहवा समिति (1996) और सीताकांत महापात्र समिति (2003) भी इस संबंध में अंतिम मानदंड तय नहीं कर सकीं। सरकार ने कहा कि सभी मांगों पर संबंधित भावनाओं और अन्य पहलुओं को ध्यान में रखकर विचार किया जाएगा, लेकिन फिलहाल कोई समयसीमा तय नहीं की जा सकती।
10:13 PM, 05-Aug-2026

ड्रग तस्करों के निशाने पर टेलीग्राम, NCB ने साइबर निगरानी बढ़ाई

सरकार ने राज्यसभा में बताया कि ड्रग तस्कर अब व्हाट्सऐप, टेलीग्राम, स्नैपचैट, सिग्नल, जांगी और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल नशीले पदार्थों की खरीद, परिवहन और सप्लाई के लिए कर रहे हैं। गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) की जांच में ऐसे कई मामले सामने आए हैं। तकनीक आधारित ड्रग तस्करी पर रोक लगाने के लिए एनसीबी ने साइबर विशेषज्ञों को शामिल किया है। साथ ही अमेरिका की ड्रग एन्फोर्समेंट एडमिनिस्ट्रेशन (US-DEA) और राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय, गांधीनगर के सहयोग से अधिकारियों को डार्कनेट, डिजिटल फॉरेंसिक, क्रिप्टोकरेंसी और साइबर आधारित जांच का नियमित प्रशिक्षण दिया जा रहा है ताकि संगठित ड्रग नेटवर्क पर प्रभावी कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
10:12 PM, 05-Aug-2026

अग्निवीरों के लिए बड़ी तैयारी, CAPF और असम राइफल्स में 50% आरक्षण का प्रावधान

केंद्र सरकार ने राज्यसभा में बताया कि अग्निपथ योजना के तहत पहले बैच के लगभग 75 प्रतिशत अग्निवीर चार साल की सेवा पूरी करने के बाद सशस्त्र बलों से बाहर होंगे। उनके लिए सरकार ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) और असम राइफल्स में कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी) और राइफलमैन के पदों पर 50 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किया है। गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने लिखित जवाब में कहा कि फिलहाल पहले बैच के अग्निवीरों का चार साल का कार्यकाल अभी पूरा नहीं हुआ है। ऐसे में इस आरक्षण व्यवस्था का लाभ उन्हें सेवा अवधि पूरी होने के बाद मिलेगा।
04:13 PM, 05-Aug-2026

पवन खेड़ा बोले- जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा और अधिकार वापस मिलें

अनुच्छेद 370 हटाए जाने के छह साल पूरे होने पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इस दिन जम्मू-कश्मीर के लोगों से उनका सम्मान, अधिकार और विशेष दर्जा छीन लिया गया था। खेड़ा ने कहा कि संयुक्त विपक्ष ने मंगलवार सुबह मार्च निकालकर जम्मू-कश्मीर को फिर से राज्य का दर्जा देने और भूमि, नौकरियों, अवसरों तथा संसाधनों से जुड़े संवैधानिक अधिकार बहाल करने की मांग उठाई। उन्होंने नेशनल कॉन्फ्रेंस से भी इस मुद्दे को और मजबूती से उठाने की अपील की।

03:09 PM, 05-Aug-2026

'कांग्रेस, सीपीआई, एसपी भगवान राम के विरोधी', लोकसभा में बोले किरेन रिजिजू

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कांग्रेस, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) और समाजवादी पार्टी (एसपी) पर "भगवान राम विरोधी" रुख अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि ये पार्टियां लगातार भगवान के अस्तित्व का विरोध करती रही हैं और राम मंदिर के निर्माण का भी विरोध करती रही हैं।
02:52 PM, 05-Aug-2026

लोकसभा से बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, 2026 पारित

लोकसभा के स्थगित होने से पहले केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, 2026 पेश किया। उन्होंने कहा, "मैं इस विधेयक को पेश करने के लिए खड़ी हुई हूं, जो बैंकर्स बुक्स से संबंधित साक्ष्यों के लिए कानून बनाने और इसे समकालीन डिजिटल बैंकिंग प्रथाओं के अनुरूप बनाने के लिए है।" लोकसभा में विपक्ष के हंगामे और नारेबाजी के बीच बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, 2026 बिना चर्चा के पारित हो गया।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
02:39 PM, 05-Aug-2026

इंडिया गुट के सांसदों ने किया राज्यसभा से वॉक आउट

इंडिया गुट के सियासी दलों ने राज्यसभा में सुप्रीम कोर्ट (जजों की संख्या) संशोधन विधेयक, 2026 पर हो रही चर्चा के दौरान सदन से वॉक आउट किया।
02:22 PM, 05-Aug-2026

हंगामे के बीच लोकसभा स्थगित

विपक्ष के हंगामे और नारेबाजी के बीच लोकसभा 6 अगस्त तक के लिए स्थगित हो गई है। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने इस दौरान कहा कि विपक्ष के लगातार हंगामे से लोगों को ये संदेश मिल गया है कि वो सदन नहीं चलना चाहते। वित्तमंत्री जो अहम बिल लेकर आईं और वो बिना चर्चा के पारित हुआ। ये विपक्ष की वजह से हुआ है।
02:06 PM, 05-Aug-2026

लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही फिर से शुरू

विपक्ष के हंगामे और नारेबाजी के बीच दोपहर 2 बजे लोकसभा व राज्यसभा की कार्यवाही फिर से शुरू हुई।
01:29 PM, 05-Aug-2026

किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी से की परिसीमन विधेयक पर चर्चा

न्यूज एजेंसी एएनआई कांग्रेस सूत्रों के अनुसार, केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के साथ परिसीमन विधेयक पर चर्चा की और इस मामले पर कांग्रेस पार्टी का रुख जानने की कोशिश की।
 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed