फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Parliament Live Updates: भारत-चीन सीमा मुद्दे पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह कल राज्यसभा में देंगे बयान

Wed, 16 Sep 2020 01:27 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनवर अंसारी Updated Wed, 16 Sep 2020 01:27 PM IST
खास बातें

कोरोना वायरस महामारी के बीच सोमवार से 18 दिनों के मानसून सत्र की शुरुआत हो चुकी है। आज सत्र का तीसरा दिन है। राज्यसभा में आज आयुर्वेद शिक्षण और अनुसंधान संस्थान बिल, 2020 पास हुआ। वहीं, सदन में आज कोरोना वायरस पर भी चर्चा हुई। कांग्रेस ने इस मुद्दे पर सरकार से सवाल किए। कांग्रेस सांसद आनंद शर्मा ने लॉकडाउन को किस आधार पर लगाया गया, इसको लेकर सरकार से सवाल किया। दूसरी तरफ, कोरोना पर चर्चा के लिए कम समय दिए जाने पर सांसदों ने हंगामा भी किया। सरकार ने इस दौरान सदन को बताया कि अनुच्छेद 370 के हटने के बाद से जम्मू कश्मीर में आतंकी घटनाओं में कमी आई है। साथ ही यह भी बताया कि पिछले छह महीने में पाकिस्तान और चीन की तरफ से सीमा पर कितनी बार घुसपैठ की घटना हुई। फिलहाल राज्यसभा की कार्यवाही कल सुबह 9 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है। यहां पढ़ें सदन की कार्यवाही के लाइव अपडेट्स-

विज्ञापन
Parliament Live Updates News In Hindi Parliament Monsoon Session Proceedings Today Latest News Updates India China Dispute
राज्यसभा की कार्यवाही - फोटो : ANI

लाइव अपडेट

06:38 PM, 16-Sep-2020
भारत-चीन सीमा मुद्दे पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह कल यानी गुरुवार को राज्यसभा में अपना बयान देंगे।


 
04:37 PM, 16-Sep-2020

फिल्म उद्योग भारी वित्तीय संकट का सामना कर रहा है-नुसरत जहां

टीएमसी सांसद नुसरत जहां ने कहा, फिल्म उद्योग भारी वित्तीय संकट का सामना कर रहा है। बंगाल फिल्म उद्योग की हालत भी खराब है। हजारों लोगों को अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ा। मनोरंजन उद्योग और इसके तत्काल पुनरुद्धार के लिए लोगों को राहत पैकेज देने के लिए सरकार से अनुरोध करती हूं।
 
विज्ञापन
04:21 PM, 16-Sep-2020

भारत के 270 मछुआरे और लगभग 1200 नौकाएं पाकिस्तान के कब्जे में

लोकसभा में दमन और दीव के भाजपा सांसद लालूभाई पटेल ने कहा, आज की तारीख में भारत के 270 मछुआरे और लगभग 1200 नौकाएं पाकिस्तान के कब्जे में हैं। जो गुजरात, महाराष्ट्र, दमन और दीव से हैं। मैं विदेश मंत्री से निवेदन करता हूं कि उन्हें वापस लाने पर बात करें और प्रक्रिया शुरू करें।
 
04:00 PM, 16-Sep-2020

देश के किसानों के साथ बहुत बड़ा धोखा है - सचिन पायलट

कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा है कि हाल ही में केंद्र सरकार ने जो तीन अध्यादेश जारी किए हैं। देश के किसानों के साथ बहुत बड़ा धोखा है। ऐसी क्या जल्दबाजी थी कि बिना संसद में चर्चा, राज्य सरकारों, किसानों से चर्चा के इस प्रकार से थोपा गया है जहां एमएसपी को खत्म करने, मंडियों को बंद करने का काम कर रहे हैं।
 
01:26 PM, 16-Sep-2020

राज्यसभा की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित

राज्यसभा की कार्यवाही कल सुबह 9 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है। राज्यसभा में आज आयुर्वेद शिक्षण और अनुसंधान संस्थान बिल, 2020 पास हुआ। वहीं, सदन में आज कोरोना वायरस पर भी चर्चा हुई। 
12:36 PM, 16-Sep-2020

राज्यसभा में विपक्ष के सांसदों का हंगामा

राज्यसभा में विपक्ष के सांसदों ने हंगामा किया। इस पर उपसभापति हरिवंश नारायण ने कहा कि अगर आप इस तरह बहस करेंगे तो समय बर्बाद होगा। दरअसल, सांसदों का हंगामा चर्चा के लिए कम समय देने को लेकर हुआ था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
11:42 AM, 16-Sep-2020

अनुच्छेद 370 के हटने के बाद जम्मू कश्मीर में आतंकी घटनाओं में आई कमी: सरकार

जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 के हटाए जाने के बाद हुई आतंकी घटनाओं को लेकर गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी ने एक लिखित जवाब में सदन को बताया कि पांच अगस्त 2019 के बाद जम्मू कश्मीर में आतंकी घटनाओं में कमी आई है। पांच अगस्त, 2019 से पहले 455 आतंकी घटनाएं हुईं। वहीं, पांच अगस्त, 2019 से लेकर 9 सितंबर, 2020 तक केवल 211 आतंकी घटनाएं हुईं। गृह राज्य मंत्री ने बताया कि इस दौरान देश के भीतरी इलाकों में कोई बड़ा आतंकी हमला नहीं हुआ। 
 

 
11:34 AM, 16-Sep-2020

आयुर्वेद शिक्षण और अनुसंधान संस्थान विधेयक पारित हुआ

राज्यसभा ने आयुर्वेद शिक्षण और अनुसंधान संस्थान विधेयक, 2020 को पारित कर दिया है। 
 

 
11:29 AM, 16-Sep-2020

लॉकडाउन पर कांग्रेस ने घेरा

कांग्रेस सांसद आनंद शर्मा ने राज्यसभा में कहा, कल, स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि इस निर्णय (लॉकडाउन) ने लगभग 14 से 29 लाख कोविड-19 मामलों और 37,000-78,000 मौतों को रोका। सदन को सूचित किया जाना चाहिए कि हम किस वैज्ञानिक आधार पर इस निष्कर्ष पर पहुंचे हैं।
 
 
11:05 AM, 16-Sep-2020

स्वास्थ्य वजहों से मनमोहन और चिदंबरम मौजूदा सत्र में भाग नहीं लेंगे

पूर्व प्रधानमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनमोहन सिंह तथा पूर्व मंत्री पी चिदंबरम स्वास्थ्य संबंधी वजहों से मानसून सत्र के दौरान राज्यसभा की बैठकों में भाग नहीं लेंगे। बुधवार को उच्च सदन की बैठक शुरू होने पर सभापति एम वेंकैया नायडू ने इसकी घोषणा की। उन्होंने कहा कि उन्हें कुछ सदस्यों के पत्र मिले हैं जिनमें उन्होंने स्वास्थ्य कारणों से मौजूदा सत्र की कार्यवाही में भाग लेने में असमर्थता जताते हुए सदन से इसकी अनुमति मांगी है।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed