फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Parliament live lok sabha rajya sabha congress to protest on hyderabad issue, bjp mp will meet modi

हैदराबाद मामले से लेकर 'घुसपैठिया' बयान तक...संसद में मचा संग्राम

Mon, 02 Dec 2019 05:26 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Mon, 02 Dec 2019 05:26 PM IST
सार

  • हैदराबाद में महिला पशु चिकित्सक की हत्या मामले की गूंज सोमवार को संसद में भी सुनाई पड़ी
  • दोनों सदनों में इसपर चर्चा, जया बच्चन ने दोषियों को सार्वजनिक मौत देने की वकालत की
  • संसद में पीएम और गृह मंत्री को घुसपैठिया बताने के अधीर रंजन चौधरी के बयान पर भी संग्राम 

विज्ञापन
Parliament  live lok sabha rajya sabha congress to protest on hyderabad issue, bjp mp will meet modi
मिमी चक्रवर्ती - फोटो : ANI

विस्तार

हैदराबाद में महिला पशु चिकित्सक के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद उसकी निर्मम हत्या कर दी गई। इस घटना को लेकर पूरे देश में उबाल है। इसकी गूंज आज संसद में भी सुनाई पड़ी। लोकसभा और राज्यसभा दोनों सदनों में इसपर चर्चा हुई। राज्यसभा में कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष गुलाम नबी आजाद ने इस मामले उठाया। जया बच्चन ने दोषियों को सार्वजनिक मौत देने की वकालत की। वहीं, लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि देश में जो घटनाएं घट रही हैं उनपर संसद भी चिंतित है। इसके अलावा संसद में पीएम मोदी और अमित शाह को घुसपैठिया बताने के कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी के बयान का मुद्दा भी उठा। भाजपा ने उनसे माफी मांगने की मांग की। अबतक का अपडेट-

विज्ञापन

बुरी नजर से देखने पर भी सौ बार सोचना पड़े : मिमी चक्रवर्ती 

तृणमूल कांग्रेस सांसद मिमी चक्रवर्ती ने लोकसभा सदन परिसर में कहा, 'मेरी सभी संबंधित मंत्रियों से अपील है कि कानून को इतना सख्त बना दिया जाए कि कोई दुष्कर्म तो दूर किसी महिला को बुरी नजर से देखने से पहले भी सौ बार सोचे।'

विज्ञापन

 

राज्यसभा सदस्य जया बच्चन ने दुष्कर्म करने वालों को सरेआम जनता द्वारा सड़क पर मार दिए जाने की बात कही थी। मिमी चक्रवर्ती भी उनसे सहमत दिखीं। उन्होंने कहा, 'मैं उनसे सहमत हूं। मुझे नहीं लगता कि दुष्कर्मियों को सुरक्षा में अदालत ले जाने की जरूरत है। इसके बाद न्याय की बाट देखते रहें। तुरंत सजा की जरूरत है।'


आपको निर्बला सीतारमण कहना ठीक होगा: अधीर

लोकसभा में अधीर रंजन चौधरी ने कहा- आपके लिए सम्मान तो है लेकिन कभी कभी सोचता हूं कि आपको निर्मला सीतारमण की जगह निर्बला सीतारमण कहना ठीक होगा कि नहीं। आप मंत्री पद पर तो हैं, लेकिन जो आपके मन में है वो कह भी पाती हैं या नहीं।
 

घुसपैठिए पर भिड़े जोशी और अधीर

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने लोकसभा में कहा, 'मैं उनके (अधीर रंजन चौधरी) बयान की निंदा करता हूं। कांग्रेस पार्टी की अध्यक्ष घुसपैठिया हैं। यदि कांग्रेस में थोड़ा भी विवेक है तो उसे माफी मांगनी चाहिए। वरना हमारी मैं मांग करता हूं कि उनकी तरफ से सोनिया और राहुल माफी मांगे।' वहीं अधीर रंजन चौधरी ने जोशी की टिप्पणी पर कहा, 'ये हमारी नेता सोनिया गांधी जी को घुसपैठिया कह रहे हैं। क्या कर रहे हो आप (भाजपा) लोग? यदि मेरे नेता घुसपैठिया हैं तो आप भी हैं।' 

 

राजनाथ सिंह बोले- हम कानून बनाने को तैयार 

राजनाथ सिंह ने लोकसभा में कहा कि इस घटना से पूरा देश शर्मसार हुआ है। इससे हर किसी को दुख पहुंचा है। आरोपियों को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए। महिलाओं के खिलाफ इस तरह के अपराधों से निपटने के लिए हम कठोरतम कानून बनानेे को तैयार हैं बशर्ते पूरा सदन इस पर सहमत हो।

गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी ने भी लोकसभा में कहा कि हैदराबाद का मामला बहुत गंभीर है। सरकार कानून में संशोधन करने को तैयार है। 

आरोपियों को मिले फांसी

तेलंगाना से कांग्रेस सांसद यूकेएन रेड्डी ने लोकसभा में कहा, 'एक महिला डॉक्टर का अपहरण करके, उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। उसके बाद उसकी हत्या करके उच्च सुरक्षा क्षेत्र में जला दिया गया। घटना के कारणों में से एक शराब की अंधाधुंध बिक्री है। हम मांग करते हैं कि एक फास्ट ट्रैक कोर्ट बने और आरोपियों को फांसी की सजा दी जाए।'

‘घुसपैठिया’ बयान पर घिरे अधीर रंजन 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को ‘घुसपैठिया’ बताने पर भाजपा ने लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी से बयान वापस लेने और बिना शर्त माफी मांगने की मांग की।

पीएमसी बैंक पर वित्त मंत्री ने दिया जवाब

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पीएमसी घोटाले पर कहा, 'इस बैंक के लगभग 78 प्रतिशत जमाकर्ताओं को अब अपने खाते में जमा पूरी राशि को निकालने की अनुमति दे दी गई है। जहां तक प्रमोटरों की बात है हमने यह सुनिश्चित किया है कि प्रमोटरों की संलग्न संपत्तियां कुछ शर्तों के तहत आरबीआई को दी जा सकती हैं। इसलिए उन संपत्तियों को नीलाम करके जमाकर्ताओं को पैसा दिया जा सकता है।'

विचारधारा में बदलाव की जरूरत है

राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू ने महिलाओ के खिलाफ होने वाले अपराधों पर कहा, 'जो आवश्यकता है वह नया विधेयक नहीं है। हमें राजनीतिक इच्छाशक्ति, प्रशासनिक कौशल, विचारधारा में बदलाव की जरूरत है और इसके बाद सामाजिक बुराई को मारनना चाहिए।'

जनता को सौंप दो ऐसे हैवान

समाजवादी पार्टी की राज्यसभा सांसद जया बच्चन ने हैदराबाद घटना पर कहा, 'मुझे लगता है कि यह समय ऐसा है जब लोग चाहते हैं कि सरकार उचित और निश्चित जवाब दे। इस तरह के हैवानों (दुष्कर्म और हत्या के आरोपी) को जनता को सौंप दो और इनकी पीट-पीटकर हत्या कर दो। सरकार बताए कि निर्भया और कठुआ कांड में क्या हुआ?'

आरोपियों को 31 दिसंबर से पहले मौत की सजा

हैदराबाद की घटना पर एआईएडीएमके की सांसद विजिला सत्यनाथ ने कहा, 'देश महिलाओं और बच्चों के लिए सुरक्षित नहीं है। इस अपराध को करने वाले चार आरोपियों को 31 दिसंबर से पहले मौत की सजा दी जानी चाहिए। एक फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाई जानी चाहिए। न्याय में देरी अन्याय होता है।'

सामाजिक सुधार के लिए सब आएं साथ

कांग्रेस सासंद अमी याज्निक ने राज्यसभा में हैदराबाद की घटना को लेकर कहा, 'मैं सभी प्रणालियों, न्यायपालिका, विधायी, कार्यकारी और अन्य प्रणालियों से अनुरोध करती हूं कि वे एक साथ आएं ताकि सामाजिक सुधार हो सके। इसे आपातकालीन आधार पर किया जाना चाहिए।'

कानून बनाने से हल नहीं होगी समस्या

कोई भी सरकार या नेता नहीं चाहता कि उनके राज्य में इस तरह की घटना घटे। यह समस्या केवल कानून बनाने से हल नहीं होगी। ऐसे कृत्यों को जड़ से खत्म करने के लिए, ऐसे अपराधों के खिलाफ एक साथ खड़े होने की जरूरत है।

लोकसभा में उठाया गया मुद्दा

लोकसभा में हैदराबाद की पशु चिकित्सक के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म और हत्या के मामले को उठाया गया। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने कहा, 'देश में जो घटनाएं घट रही हैं उसपर संसद भी चिंतित है। मैंने प्रश्नकाल के बाद इस पर चर्चा की अनुमति दी है।'

बिना शर्त माफी मांगे अधीर रंजन

लोकसभा में कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष अधीर रंजन चौधरी ने रविवार को कहा था कि अमित शाह जी, नरेंद्र मोदी जी आप खुद घुसपैठिए हैं। घर आपका गुजरात आ गए दिल्ली, आप खुद प्रवासी हैं। इसपर संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा, 'उन्हें बिना शर्त माफी मांगनी चाहिए।'

कांग्रेस करेगी विरोध प्रदर्शन

सामूहिक दुष्कर्म की घटना के सामने आने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिल्ली सहित अन्य जगहों पर मार्च निकाला था। अब सोमवार को वह संसद के बाहर इस घटना और महिलाओं की असुरक्षा को लेकर विरोध प्रदर्शन करेगी।

संजीव बलियान करेंगे मोदी से मुलाकात

खबर है कि राज्यमंत्री संजीव बलियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। वह हैदराबाद सामूहिक दुष्कर्म और हत्याकांड के मुद्दे को प्रधानमंत्री के सामने उठाएंगे। इस मामले पर अभी तक प्रधानमंत्री ने कोई टिप्पणी नहीं की है।

पुलिस करेगी याचिका

पशु चिकित्सक के साथ हुई दरिंदगी की जांच कर रही पुलिस आज अदालत में चारों आरोपियों से आगे की पूछताछ के लिए याचिका दायर कर हिरासत मांग सकती है। चारों आरोपियों मोहम्मद आरिफ, नवीन, चिंताकुंता केशावुलु और शिवा को शुक्रवार को उनके घर से गिरफ्तार किया गया था। फिलहाल आरोपी 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में हैं।

बनाया जाएगा फास्ट ट्रैक

तेलंगाना के मुऱख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने पुलिस को सामूहिक दुष्कर्म की जांच जल्दी पूरी करने के आदेश दिए हैं। उन्होंने घटना के आरोपियों को सख्त सजा दिलाने और पीड़ित परिवार को न्याया दिलाने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed