फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Parliament Live: राहुल गांधी के बयान पर लोकसभा में लगातार हंगामा, कार्यवाही पूरे दिन के लिए स्थगित

Fri, 07 Feb 2020 04:53 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Priyesh Mishra Updated Fri, 07 Feb 2020 04:53 PM IST
खास बातें

विपक्ष के हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही कई बार बाधित हुई। जिसके बाद लोकसभा अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही पूरे दिन के लिए स्थगित कर दी। राहुल गांधी के बयान पर डॉ हर्षवर्धन के भाषण के दौरान कांग्रेस और भाजपा सदस्यों ने जमकर हंगामा किया। यहां पढ़िए पल-पल की अपडेट:

विज्ञापन

लाइव अपडेट

02:41 PM, 07-Feb-2020

लोकसभा की कार्यवाही पूरे दिन के लिए स्थगित

लोकसभा की बैठक दोपहर दो बजे पुन: शुरू होने पर संसदीय कार्य मंत्री प्रहलाद जोशी ने कांग्रेस के बर्ताव को अनुचित बताया। इस पर कांग्रेस के सदस्य नारेबाजी करने लगे और हंगामे के बीच पीठासीन सभापति ए राजा ने कार्यवाही पूरे दिन के लिए स्थगित कर दी।
02:14 PM, 07-Feb-2020

राज्यसभा में बड़े हवाईअड्डों पर उड़ान संबंधी उद्घोषणा शुरू करने की मांग

देश के महानगरों में हवाई अड्डों को शांत घोषित किए जाने के कारण, उड़ान संबंधी उद्घोषणाएं नहीं किए जाने का मुद्दा उठाते हुए राज्यसभा में शुक्रवार को एक सदस्य ने मांग की कि जनहित में ये उद्घोषणाएं की जानी चाहिए। शून्यकाल में अन्नाद्रमुक की विजिला सत्यानंद ने यह मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि देश के महानगरों में हवाई अड्डों पर उड़ान संबंधी उद्घोषणाएं नहीं की जातीं क्योंकि बड़े हवाईअड्डों को शांत घोषित कर दिया जाता है।

उन्होंने कहा कि उद्घोषणाएं नहीं होने की वजह से यात्रियों को उनकी उड़ान के आने जाने का पता ही नहीं चल पाता। जब तक वह सुरक्षा जांच से गुजरने के बाद बोर्डिंग गेट पर पहुंचते हैं, उनकी उड़ान रवाना हो चुकी होती है। ऐसे में यात्रियों को होने वाली परेशानी का अनुमान लगाया नहीं जा सकता।

विजिला ने कहा कि मैं स्वयं इसकी भुक्तभोगी हूं, मेरी उड़ान जा चुकी थी और उद्घोषणा न होने की वजह से मुझे पता नहीं चल पाया। अन्नाद्रमुक सदस्य विजिला ने मांग की कि देश के महानगरों में हवाई अड्डों पर उड़ान संबंधी उद्घोषणाएं की जानी चाहिए ताकि यात्रियों को असुविधा न हो।
विज्ञापन
02:13 PM, 07-Feb-2020

बीजेडी ने जलसंकट का मुद्दा शून्यकाल के दौरान उठाया

बीजेडी के सस्मित पात्रा ने ओडिशा में जलसंकट का मुद्दा शून्यकाल के दौरान उठाया। उन्होंने कहा कि पोलावरम परियोजना की वजह से राज्य के किसानों पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है क्योंकि उनकी जमीन डूब क्षेत्र में आ रही है। पात्रा ने आरोप लगाया कि महानदी पर छत्तीसगढ़ में चल रही अवैध परियोजनाओं की कीमत ओडिशा के किसान चुका रहे हैं।
02:12 PM, 07-Feb-2020

फास्टैग से जुड़ा मुद्दा भी राज्यसभा में उठा

भाजपा के लेफ्टिनेंट जनरल डॉ डी पी वत्स ने फास्टैग से जुड़ा मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि टोल प्लाजा में कई वाहन ऐसे हैं जिनके पास फास्टैग हैं और उन्हें पथकर देने में दिक्कत नहीं होती। लेकिन कई वाहनों को अब तक फास्टैग नहीं मिल पाया है।

डॉ वत्स ने कहा कि फास्टैग न मिल पाने की वजह से वाहनों को नगद में पथकर का भुगतान करना होता है और टोल मैनेजर नियमों का हवाला देकर इसकी अनुमति नहीं देते। नतीजा वाहनों की लंबी कतार के रूप में सामने आता है। उन्होंने मांग की कि सरकार को थोड़ा लचीलापन अपनाना चाहिए, खास कर कार्यालय के समय पर।
02:12 PM, 07-Feb-2020

हुसैन दलवई ने महात्मा फुले से जुड़ा मुद्दा उठाया

कांग्रेस के हुसैन दलवई ने महात्मा फुले से जुड़ा मुद्दा उठाया। हालांकि वह शून्यकाल के दौरान बोलने के लिए तय तीन मिनट की समयसीमा की समाप्ति के बाद तथा सभापति एम वेंकैया नायडू के टोकने के बाद भी बोलते रहे। तब सभापति ने कहा कि अब सदस्य को एक सप्ताह तक बोलने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
01:28 PM, 07-Feb-2020

हमें संसद में बोलने की अनुमति नहीं: राहुल गांधी की सफाई

राहुल गांधी ने कहा कि वायनाड में मेडिकल कॉलेज का मुद्दा था जिसे मैं सदन में उठाना चाहता था। अगर मैं बोलता तो स्पष्ट रूप से भाजपा इसे पसंद नहीं करती। हमें संसद में बोलने की अनुमति नहीं है। आप वीडियो देखिए मणिकम टैगोर (कांग्रेस सांसद) ने किसी पर हमला नहीं किया, बल्कि उन पर हमला किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
01:06 PM, 07-Feb-2020

मंत्री जी, आपको डांटने का अधिकार नहीं दिया गया: लोकसभा अध्यक्ष ने सुप्रियो से कहा

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शुक्रवार को कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी पर की गई एक टिप्पणी को लेकर पर्यावरण राज्य मंत्री बाबुल सुप्रियो पर नाराजगी जताई और संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी से उन्हें समझाने को कहा।

निचले सदन में प्रश्नकाल (रिपीट) प्रश्नकाल के दौरान चौधरी ने बजट में पर्यावरण के लिए आवंटन को लेकर सरकार की आलोचना की। इस पर, पर्यावरण से जुड़े एक पूरक प्रश्न का जवाब दे रहे सुप्रियो ने कुछ टिप्पणी की जिस पर बिरला ने नाराजगी जताई।

बिरला ने सुप्रियो से कहा कि मंत्री जी, आपको डांटने का अधिकार नहीं दिया गया है। साथ ही उन्होंने संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी से कहा कि वह सुप्रियो को (संसदीय प्रक्रिया के बारे में) बताएं। चौधरी और सुप्रियो के बीच थोड़ी देर बहस हुई, हालांकि बिरला ने अगला प्रश्न ले लिया।
01:02 PM, 07-Feb-2020

लोकसभा की कार्यवाही फिर स्थगित

दोपहर एक बजे लोकसभा की बैठक दोबारा शुरू होते ही दोनों पक्षों के हंगामे के बीच सदन की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।
12:49 PM, 07-Feb-2020

गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए सभी अस्पताल उतनी ही फीस लें जितनी फीस एम्स में ली जाती है: सपा

हृदय रोग, घुटने के प्रतिरोपण आदि के इलाज में निजी अस्पतालों में होने वाले महंगे खर्च का मुद्दा राज्यसभा में उठाते हुए शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के नेता रामगोपाल यादव ने सरकार से यह सुनिश्चित किए जाने की मांग की कि गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए सभी अस्पताल उतनी ही फीस लें जितनी फीस अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा संस्थान (एम्स) में ली जाती है।

शून्यकाल में यह मुद्दा उठाते हुए यादव ने कहा कि बड़ी संख्या में लोग हृदय रोग, घुटने की समस्या आदि से पीड़ित होते हैं। गरीबों के लिए इन बीमारियों का इलाज कराना मुश्किल हो जाता है।उन्होंने कहा कि ऐसी बीमारियों के इलाज के सरकार ने खर्च की सीमा तय की थी। लेकिन एम्स को छोड़ कर दूसरे तथा निजी अस्पतालों में भारी फीस ली जाती है।

यादव ने उदाहरण देते हुए बताया कि हृदय रोगियों के लिए स्टेंट लगाने पर सरकार ने खर्च उसकी प्रकृति के आधार पर आठ हजार रुपये, 28 हजार रुपये और 67 हजार रुपये तय किया था।
12:35 PM, 07-Feb-2020

लोकसभा में कांग्रेस ने दिखाई गुंडई की पराकाष्ठा

संसदीय कार्य मंत्री प्रहलाद जोशी ने कहा कि राहुल गांधी के शह पर कांग्रेस सदस्यों ने 'डंडे वाला रास्ता' दिखाया। यह डॉ. हर्षवर्धन से हाथापाई करने का प्रयास था। यह कांग्रेस के हताशा स्तर को दर्शाता है और उनकी गुंडई की पराकाष्ठा है।
 

 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed