फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Parliament Budget Session 2018: Stormy Session In Lok sabha And Rajya sabha after Budget

बजट सत्र 2018: विपक्ष ने उठाया पाकिस्तानी गोलीबारी का मुद्दा, वेल में सांसदों ने की नारेबाजी

Tue, 06 Feb 2018 11:57 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 06 Feb 2018 11:57 AM IST
विज्ञापन
Parliament Budget Session 2018: Stormy Session In Lok sabha And Rajya sabha after Budget
लोकसभा की कार्यवाही मंगलवार को शुरू होते विपक्षी सांसदों ने हंगामा करना शुरू दिया जिसके कारण 11 बजकर 20 मिनट तक के लिए संसद की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी। दोबारा कार्यवाही शुरू होने के बाद केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री हंसराज अहीर बोल रहे हैं। वहीं राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित कर दी गई है।
विज्ञापन


विपक्ष ने लोकसभा में पाकिस्तानी गोलीबारी मुद्दा उठाया। गोलीबारी में शहीद हुए 4 जवानों को लेकर पार्टियों ने वेल में पहुंचकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। वहीं टीडीपी सांसदों ने पैकेज की मांग को लेकर लोकसभा में हंगामा किया। टीडीपी सांसदों का कहना है कि उनको जिस पैकेज की घोषणा की गई थी, वह अभी तक नहीं मिला है। 
विज्ञापन


आपको बता दें कि टीएमसी ने राज्य के कार्य में गवर्नर के हस्तक्षेप मामले पर संसद के दोनों सदनों में स्थगन नोटिस भेजा है। वहीं डीजल और पेट्रोल के दामों के मुद्दे पर टीएमसी के सदस्यों ने संसद में महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने विरोध प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरजेडी सांसद जेपी यादव ने भी लोकसभा में स्थगन नोटिस दिया। उन्होंने बिहार के नंदन गांव में महादलितों पर हुए अत्याचार मामले पर यह नोटिस भेजा। वहीं समाजवादी पार्टी के सांसद धर्मेन्द्र यादव ने लोकसभा में नोएडा एनकाउंटर मामले में शून्य काल नोटिस और स्थगन नोटिस दिया।

   

 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed