फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Parliament attack on 2001 wiki who is terrorist afzal guru

संसद हमला: 17 साल में कब क्या हुआ? फांसी के फंदे तक कैसे पहुंचा अफजल गुरु, जानिए

Wed, 13 Dec 2017 11:30 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
टीम डिजिटल/अमर उजाला Updated Wed, 13 Dec 2017 11:30 AM IST
विज्ञापन
Parliament attack on 2001 wiki who is terrorist afzal guru
Afzal Guru - फोटो : File Photo

देश की सबसे सुरक्षित जगहों में से एक माने जाने वाली भारत की संसद पर आज ही के दिन जैश ए मोहम्मद के आतंकियों ने हमला कर दिया था। हमले को 17 साल बीत चुके हैं, भारत ने उससे सबक तो लिया, लेकिन पाकिस्तान अपनी हरकतों से अबतक बाज नहीं आया है। वह लगातार भारत को नुकसान पहुंचाने की कोशिशों में लगा रहता है। 17 साल पहले हुए हमले में कब क्या हुआ और कैसे दोषी अफजल गुरु फांसी के तख्ते तक पहुंचा, जानिए- 

विज्ञापन


13 दिसंबर 2001: इसी दिन संसद पर हमला हुआ था, पांच आतंकी संसद परिसर में घुस आए थे। उन्होंने नौ लोगों की जान ले ली थी और 15 लोग घायल हो गए थे।
विज्ञापन


गुजरात चुनाव: पोस्टर वायरल, "अफजल का जो यार है वो देश का गद्दार है"
विज्ञापन
विज्ञापन


15 दिसबर 2001: इस मामले में दिल्ली पुलिस ने अफजल गुरु, शौकत हसन और प्रोफेसर एस ए आर गिलानी को गिरफ्तार किया गया था।

25 दिसंबर 2001: हमले के तार मसूद अजहर से जुड़ने के बाद इसी दिन पाकिस्तान ने उसकी औपचारिक गिरफ्तारी की थी।

18 दिसंबर 2002: मामले की सुनवाई कर रही ट्रायल कोर्ट ने इसी दिन अफजल गुरु, शौकत हसन और गिलानी को मौत की सजा देने का ऐलान किया था।

29 अक्टूबर 2003: इस दिन गिलानी को दिल्ली हाईकोर्ट ने बरी कर दिया था, वहीं बाकी दोनों की सजा को सही ठहराया गया था।

4 अगस्त 2005: मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच चुका था, वहां हसन की सजा को दस साल कर दिया गया, लेकिन अफजल की फांसी को उन्होंने भी बरकरार रखा था।

अफजल गुरु ने उसे मिली सजा ए मौत पर रिव्यू पिटीशन दायर की थी, जिसे 12 जनवरी 2007 को खारिज कर दिया गया था।

9 फरवरी 2013 के दिन अफजल गुरु को तिहाड़ जेल में फांसी दे दी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed