फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat Election: Posters seen in Ahmedabadc

गुजरात चुनाव: पोस्टर वायरल, "अफजल का जो यार है वो देश का गद्दार है" 

Mon, 11 Dec 2017 12:02 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
टीम डिजिटल/अमर उजाला Updated Mon, 11 Dec 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
Gujarat Election: Posters seen in Ahmedabadc
पोस्टर - फोटो : ANI
गुजरात चुनाव को लेकर जारी सरगर्मियों के बीच राज्य में एक पोस्टर वायरल हो रहा है। जिसमें कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर कई बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। पोस्टर में राहुल गांधी कांग्रेस कार्यकर्ता सलमान निजामी के साथ नजर आ रहे हैं। पोस्टर में लिखा है कि अफजल का जो यार है वो देश का गद्दार है। वहीं पोस्टर में एक ट्वीट को भी छापा गया है। जिसमें सलमान निजामी द्वारा लिखा गया है कि तुम कितने अफजल मारोगे हर घर से अफजल निकलेगा। 
विज्ञापन


पढ़ें- गुजरात चुनावः सिर कटा लेंगे पर भाजपा का समर्थन नहीं करेंगे : हार्दिक
विज्ञापन


पोस्टर के निचले हिस्से में लिखा है कि सलाम निजामी गुजरात में कांग्रेस का प्रचार करते हुए। यह पोस्टर सरदार पटेल एकता मंच की तरफ से जारी किया गया है। इस पोस्टर के जरिए यह दिखाने की कोशिश की गई है कि जो व्यक्ति सलमान निजामी राहुल गांधी के साथ खड़े हैं वह कांग्रेस के लिए चुनाव प्रचार कर रहे हैं। निजामी अफजल का समर्थन करते हैं। यह पोस्टर सोशल मीडिया में भी काफी वायरल हो रहा है। बता दें कि अकसर चुनावी फायदा लेने के लिए चुनाव के दौरान इस तरह के पोस्टर जारी किए जाते हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed