फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Parliament and politics PM Narendra Modi ties from Emergency to Shafiqur Rahman Know all about it

संसद सत्र: मोदी के इस 'फ्लो' से थमी 'सदन और सियासत', इमरजेंसी से लेकर शफीकुर्रहमान तक से बांधी डोर

Mon, 18 Sep 2023 10:12 PM IST
Ashish Tiwari आशीष तिवारी
Updated Mon, 18 Sep 2023 10:12 PM IST
सार

खास बात यह रही कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन के दौरान पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई का गुणगान करते चले गए इस फ्लो में उन्होंने इंदिरा गांधी से लेकर जवाहरलाल नेहरू तक का गुणगान किया।

विज्ञापन
Parliament and politics PM Narendra Modi ties from Emergency to Shafiqur Rahman Know all about it
लोकसभा में पीएम मोदी - फोटो : Sansad TV

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जब सदन को संबोधित करना शुरू किया तो उनका फ्लो ऐसा बना कि सदन से लेकर देश की सियासत तक थमती चली गई। इसी सदन में कभी सदस्य रहे सियासी जानकारो का कहना है विपक्ष जिन नेहरू के नाम को लेकर लगता हमलावर होता आया था उन्हीं नेहरू का नाम लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सदन में देश के लिए किए गए उनके योगदान और गुणगान का जिक्र किया तो वही इमरजेंसी का भी वह उसी फ्लो में जिक्र करते चले गए।

विज्ञापन


खास बात यह रही कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन के दौरान पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई का गुणगान करते चले गए इस फ्लो में उन्होंने इंदिरा गांधी से लेकर जवाहरलाल नेहरू तक का गुणगान किया। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और सदन के सबसे बुजुर्ग सांसद शाफिकुर्रहमान का जिक्र किया तो सियासत के कई निशाने भी थमते चले गए।
विज्ञापन


सियासी जानकारों का मानना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस तरीके से सदन को संबोधित किया वह हर मायने में सबसे बेहतरीन संबोधन के तौर पर गिना जाएगा। तीन बार सदन में मौजूद रहने वाले। अस्सी वर्षीय पूर्व राज्यसभा सांसद एचबी पटेल कहते हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस तरह से निष्पक्षता के साथ अपनी पूर्ववर्ती सरकारों के प्रमुख नेताओं और उनके किए गए योगदान का स्मरण किया वह देश के एक बेहतरीन प्रधानमंत्री से ऐसी उम्मीद कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह कहते हैं कि जिस तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का जिक्र किया इस तरह उन्होंने इंदिरा गांधी, लाल बहादुर शास्त्री और अटल बिहारी वाजपेई का भी जिक्र कर उनका गुणगान किया। अस्सी वर्षीय पूर्व सांसद पटेल कहते हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस फ्लो इमरजेंसी का जिक्र किया ठीक उसी तरह उन्होंने इमरजेंसी के बाद देश में लोकतंत्र बहाली का जिक्र कर चंद सेकंड में अपनी बात को खत्म कर आगे की बात शुरू कर दी। 

पूर्व सांसद कहते हैं कि प्रधानमंत्री का बोलने का यह फ्लो इतना तजुर्बे भरा था कि लोगों को सीख लेनी चाहिए कि ऐसे मौका पर किस तरह से संबोधन किया जाता है। वह कहते हैं कि अनुमान यही लगाया जा रहा था कि प्रधानमंत्री अपने भाषण में ऐसी किसी भी बात का जिक्र नहीं करेंगे जिसमें सियासत नजर आए। उनका मानना है कि ऐसा हुआ भी। अपनी सरकार से लेकर जवाहरलाल नेहरू, लाल बहादुर शास्त्री और इंदिरा गांधी समेत अन्य नेताओं के प्रधानमंत्रित्व काल की उपलब्धियों का गुणगान करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समूचे सदन की जमकर तालियां बटोरी। सियासी जानकार बताते हैं प्रधानमंत्री के संबोधन से विपक्ष को ऐसा कोई मौका नहीं मिला जिस पर वह उनको घेरते।

राजनीतिक विश्लेषक हरिहर पांडे कहते हैं कि प्रधानमंत्री ने जितने सधे हुए फ्लो के साथ सदन को संबोधित किया वह काबिले तारीफ है। हालांकि पांडे कहते हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन के दौरान सदन और सियासत दोनों को ही थामा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस तरीके से सदन के सबसे उम्र दराज सांसद और समाजवादी पार्टी के नेता शफीकुर्ररहमान का जिक्र किया वह सदन के नेता होने के नाते निश्चित ही तारीफ के काबिल था।


वह कहते हैं कि हालांकि इस बहाने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक ऐसा संदेश भी दिया जो बताता है कि विपक्ष अपनी जगह और सम्मान अपनी जगह है। पांडे कहते हैं कि प्रधानमंत्री के संबोधन के दौरान सियासी गलियारों में चर्चा इस बात की भी हो रही थी कि इमरजेंसी जैसे दौर पर प्रधानमंत्री पुरानी सरकारों को कटघरे में खड़ा करते। लेकिन पीएम मोदी ने जिस तरीके से अपने संबोधन में लोकतंत्र की हार और जीत का जिक्र कर देश की प्रगति और पुरानी सरकारों की प्रशंसा करते रहे। उससे यह सभी प्रयास धरे के धरे रह गए जिसमें पुरानी सरकारों को घेरने का अनुमान लगाया जा रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed