बिना पार्किंग स्पेस नहीं खरीद सकेंगे गाड़ी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब आपको नई कार या वाहन खरीदने से पहले उसकी पार्किंग का सुबूत देना होगा। केंद्र सरकार वाहन खरीद से संबंधित इस तरह के नियम को बनाने की योजना पर काम कर रही है।
केंद्रीय शहरी विकास मंत्री वैंकेया नायडू ने बृहस्पतिवार को एक कार्यक्रम में कहा कि सरकार गाड़ियों के रजिस्ट्रेशन के लिए पार्किंग प्रमाण पत्र को जरूरी करेगी।
उन्होंने नियम को लागू करने के बारे में बताते हुए कहा कि अभी परिवहन विभाग से इस विषय में बातचीत चल रही है। इस बारे में मैने भी नितिन गडकरी जी से बात की है। साथ ही इस योजना से संबंधित सभी जानकारी राज्यों को भी भेजी जा रही है।
टॉयलेट के बिना निर्माण की भी अनुमति नहीं
सड़क परिवह मंत्रालय के अधिकारियों के मुताबिक अगर इस तरह का सुझाव शहरी विकास मंत्रालय की तरफ से आता है तो इसे लागू किया जा सकता है। अगर इस नियम को लागू किया जाता है तो इससे प्रदूषण और सड़कों पर वाहनों के दबाव को कम करने में मदद मिलेगी।
कार्यक्रम में नायडू ने निर्माण को लेकर भी एक नियम बनाने की बात कही। वैंकेया नायडू ने कहा कि भविष्य में बिना टॉयलेट के किसी भी निर्माण की अनुमति नहीं दी जाएगी।
इसके साथ ही पार्किंग सर्फिकेट के बिना आप नई गाड़ी के मालिक भी नहीं बन पाएंगे।