{"_id":"602ed008b26a461e3851703c","slug":"pariksha-pe-charcha-2021-pm-modi-will-online-discussion-due-to-corona-pandemic","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी ऑनलाइन करेंगे ‘परीक्षा पे चर्चा’, छात्रों को पांच विषयों की थीम पर देना होगा जवाब","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पीएम मोदी ऑनलाइन करेंगे ‘परीक्षा पे चर्चा’, छात्रों को पांच विषयों की थीम पर देना होगा जवाब
Fri, 19 Feb 2021 02:09 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली
Published by: देव कश्यप
Updated Fri, 19 Feb 2021 02:09 AM IST
सार
- प्रतियोगिता में अलग-अलग विषयों की थीम के जवाब से ऑनलाइन सवाल पूछने वालों का चयन।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस वर्ष भी बोर्ड की परीक्षा में बैठने जा रहे छात्रों से ‘परीक्षा पे चर्चा’ करेंगे। लेकिन कोरोना के कारण यह कार्यक्रम ऑनलाइन आयोजित किया जाएगा। कक्षा 9वीं से 12वीं कक्षा तक के छात्रों के साथ यह चर्चा उनकी परीक्षाएं मार्च में शुरू होने से पहले की जाएगी। इस बार प्रधानमंत्री के साथ 'परीक्षा पे चर्चा' के लोकप्रिय संवाद में और प्रतियोगिता में विद्यार्थी, अभिभावक और शिक्षक भी भाग ले सकते हैं।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, जैसा कि हमारे बहादुर एग्जाम वॉरियर्स अपनी परीक्षा के लिए अब तैयार हो रहे हैं। ‘परीक्षा पे चर्चा 2021’ वापस आ गया है। आइए एक मुस्कान के साथ और बिना चिंता के हम इस परीक्षा में शामिल हों। वहीं, शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक कहा, मुझे यह सूचना साझा करते हुए बेहद प्रसन्नता हो रही है कि सभी छात्रों को जिस चर्चा का इंतजार था, वह अब होने वाली है।
विज्ञापन
‘परीक्षा पे चर्चा 2021’ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मिल कर मुस्कुराते हुए अपनी परीक्षाओं की बाधा को पार करने के लिए तैयार हो जाएं। चर्चा के लिए पंजीकरण बृहस्पतिवार को शुरू होगा और 14 मार्च को समाप्त होगा। चर्चा के दौरान सवाल पूछने के लिए प्रतियोगिता के जरिये छात्रों का चयन होगा। प्रतियोगिता में छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों के लिए अलग-अलग विषय निर्धारित किए गए हैं।
विज्ञापन
प्रतियोगिता में मिलेगा पुरस्कार
इस कार्यक्रम में अपनी प्रविष्टियों के आधार पर चुने गए छात्र, अभिभावक और शिक्षक को पुरस्कार भी मिलेगा। इसमें 1500 छात्र, 250 अभिभावक और 250 शिक्षकों को प्रतिभागियों में से विजेता के तौर पर चुना जाएगा। विजेताओं को प्रधानमंत्री के साथ वर्चुअल कार्यक्रम में सीधे शामिल होने का अवसर मिलेगा।
प्रत्येक विजेता को विशेष रूप से डिजाइन किया हुआ प्रशंसा प्रमाण पत्र और विशेष ‘परीक्षा पे चर्चा’ किट भी मिलेगी। विजेताओं में से कुछ छात्रों को सीधे प्रधानमंत्री के साथ संवाद और उनसे सवाल पूछने का अवसर मिलेगा। इसके अलावा विजेताओं को पीएम के साथ उनकी ऑटोग्राफ वाली तस्वीर का डिजिटल स्मारिका भी दी जाएगी।
छात्रों को पांच विषयों की थीम पर देना होगा जवाब
1. परीक्षाएं त्योहारों की तरह हैं, उनका उत्सव मनाएं (अपने पसंदीदा विषय के आसपास एक त्योहार का दृश्य ड्रॉ करें)।
2. भारत अतुल्य व अद्भुत है, यात्रा करें और पता लगाएं (कल्पना कीजिए कि आपके मित्र तीन दिनों की यात्रा पर आपके शहर आए हैं। दर्शनीय स्थल, स्वादिष्ट भोजन, यादगार अनुभव श्रेणियों में से आप उनकी यात्रा को कैसे यादगार बनाएंगे)।
3. एक यात्रा के खत्म होते हीए दूसरे की शुरुआत होती है (अपने स्कूली जीवन के सबसे यादगार अनुभवों का वर्णन करें)।
4. कुछ बनने की नहीं बल्कि कुछ कर दिखाने की आकांक्षा (यदि संसाधनों या अवसरों पर कोई प्रतिबंध नहीं हो तो आप समाज के लिए क्या करना चाहेंगे और क्यों)।
5.आभार प्रकट करें ( जिनके प्रति आप आभारी हैं)।