{"_id":"5c1f7b42bdec2256d06c677d","slug":"paresh-rawal-attack-on-pakistan-pm-imran-khan-over-minority-remark","type":"story","status":"publish","title_hn":"\"ये वो बांझ औरत है जो बच्चा नहीं जनती, बस लेबर पेन की एक्टिंग करती है\" परेश रावल ने किया ट्वीट","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
"ये वो बांझ औरत है जो बच्चा नहीं जनती, बस लेबर पेन की एक्टिंग करती है" परेश रावल ने किया ट्वीट
Sun, 23 Dec 2018 05:40 PM IST
पूजा मेहरोत्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: पूजा मेहरोत्रा
Updated Sun, 23 Dec 2018 05:40 PM IST
विज्ञापन
paresh rawal
- फोटो : bbc
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के अल्पसंख्यकों पर दिए गए बयान के बाद विवाद बढ़ता जा रहा है। उनके बयान के बाद हर कोई उन्हें नसीहत दे रहा है, कि आप अपने देश के हालात सुधारिए भारत को छोड़िए।
इसी क्रम में आज अभिनेता परेश रावल ने भी उनपर निशाना साधा है। उन्होंने आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह के एक ट्वीट को रीट्वीट करते हुए कहा कि... बिल्कुल सही फरमाया संजय जी, ये वो बांझ औरत है जो बच्चा नहीं जनती बस सेबर पेन की एक्टिंग करती है।
बता दें कि संजय सिंह ने एक खबर को ट्वीट करते हुए लिखा था कि हमारे मुल्क से गए मुसलमानों को मुहाजिर समझते हो, उनको देशद्रोही मानते हो, अपने अधिकारों के लिए उन्हें मुहाजिर कौमी मूवमेंट चलाना पड़ता है। इसके बावजूद धर्मनिरपेक्षता पर उपदेश देते हुए शर्म नहीं आती इमरान खान।
विज्ञापन
दरअसल नसीरुद्दीन शाह ने पाक पीएम इमरान खान के अल्पसंख्यकों वाले बयान पर प्रतिक्रिया दी है। शाह ने बताया कि "मुझे लगता है खान अपने देश के मुद्दों पर बात करनी चाहिए न कि उनपर जिससे उनका कोई वास्ता ही नहीं है। हम 70 साल से एक लोकतंत्र हैं और हम जानते हैं कि हमें अपनी देखभाल कैसे करनी है।”
इस से पहले बॉलीवुड अभिनेता नसीरुद्दीन शाह के बयान को लेकर मचे घमासान के बीच पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। इमरान ने कहा कि वह मोदी सरकार को दिखाएंगे कि अल्पसंख्यकों के साथ कैसा सलूक किया जाता है।
लाहौर में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने दावा किया कि पाकिस्तान में धार्मिक अल्पसंख्यकों को अधिकार मिलें, यह सुनिश्चित करने के लिए उनकी सरकार ने कई कदम उठाए हैं। यही पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना का भी सपना था। हमारी सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि अल्पसंख्यक खुद को सुरक्षित महसूस करें और उन्हें समान अधिकार मिले।’
बता दें कि अभिनेता नसीरूद्दीन शाह ने कहा था कि इस वक्त समाज में जहर फैल चुका है। लोगों को खुली छूट मिल चुकी है। दोबारा इस जिन्ना को बोतल में बंद करना आसान नहीं है। उन्होंने कहा कि मुझे देश में डर नहीं लगता लेकिन गुस्सा आता है। अपने बच्चों के लिए फिक्र होती है क्योंकि उनका मजहब ही नहीं है। शाह के इस बयान के बाद से लगातार बयानबाजी जारी है।