फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Mumbai ›   parents saved Life of a 3 and half year old girl to give his 14 months old child heart

अपने 14 माह के जिगर के टुकड़े का दिल देकर बचाई साढ़े तीन साल की बच्ची की जिंदगी

Thu, 07 Sep 2017 09:49 PM IST
एजेंसी/मुंबई
एजेंसी/मुंबई Updated Thu, 07 Sep 2017 09:49 PM IST
विज्ञापन
parents saved Life of a 3 and half year old girl to give his 14 months old child heart
सांकेतिक चित्र

सूरत निवासी बच्चे के माता-पिता ने अपने 14 माह के ब्रेन डेड शिशु का हृदय दान कर मुंबई की साढ़े तीन साल की बच्ची का जीवन बचाने का अनुकरणनीय उदाहरण पेश किया है।

विज्ञापन


इसी के साथ इस शिशु का नाम पश्चिम भारत के सबसे छोटे दानदाता के रूप में दर्ज होने का दावा किया गया है। शिशु के माता-पिता ने उसके सभी महत्वपूर्ण अंगों को दान करने की इजाजत दी है।
विज्ञापन


मुंबई के फोर्टिस अस्पताल की ओर से बताया गया है कि यह छोटा बच्चा खेलते समय गिर गया था। उसे तत्काल सूरत के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे ब्रेन डेड घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ेंः- 23 साल की उम्र में जान देकर बचाई थीं 360 जिंदगियां, ऐसी थी 'ब्रेव डॉटर ऑफ इंडिया'

इसके बाद एक स्थानीय गैर सरकारी संगठन ने बच्चे के माता-पिता को उसके अंगदान करने की सलाह दी। बच्चे के माता-पिता की सहमति के बाद उसके गुर्दों को निकालकर अहमदाबाद के गुर्दा रोग संस्थान एवं अनुसंधान केंद्र पहुंचाया गया।


बुधवार को उस शिशु का हृदय एक व्यावसायिक उड़ान के जरिए ग्रीन कॉरिडोर से 1.25 घंटे में कुल 331.7 किमी दूर मुंबई उपनगर के मुलुंड स्थित फोर्टिस अस्पताल पहुंचाया गया। इसके बाद उसके हृदय को नवी मुंबई के कलंबोली में रहने वाली एक साढ़े तीन साल की बच्ची को प्रत्यारोपित कर दिया गया।

पढ़ेंः- हाईकोर्ट ने दाभोलकर-पानसरे हत्याकांड की जांच रिपोर्ट से जताई नाराजगी

यह बच्ची डाइलेटेड कार्डियोम्योपैथी से पीड़ित थी। यह एक ऐसी बीमारी है, जिसमें रक्त आपूर्ति करने की हृदय की क्षमता कम होती जाती है। बच्ची अगस्त 2016 से किसी दानदाता के हृदय के इंतजार में थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed