{"_id":"62079ff4e68e7953ed795f41","slug":"parents-protests-in-bengaluru-school-on-use-of-derogatory-language-on-notice-board-regarding-hijab-row","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hijab Row: बंगलुरु में नोटिस बोर्ड पर अपमानजनक भाषा के इस्तेमाल पर भड़के अभिभावक, स्कूल के बाहर किया प्रदर्शन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Hijab Row: बंगलुरु में नोटिस बोर्ड पर अपमानजनक भाषा के इस्तेमाल पर भड़के अभिभावक, स्कूल के बाहर किया प्रदर्शन
Sat, 12 Feb 2022 05:24 PM IST
रोमा रागिनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैंगलुरु
Published by: रोमा रागिनी
Updated Sat, 12 Feb 2022 05:24 PM IST
सार
हिजाब विवाद को लेकर कर्नाटक में माहौल गरम है। इसी बीच शनिवार को एक निजी स्कूल के बाहर अभिभावकों और छात्रों ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
कर्नाटक के निजी स्कूल में प्रदर्शन
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिजाब विवाद ने कर्नाटक के माहौल को गरम कर दिया है। हिजाब विवाद सुलझा भी नहीं है कि राज्य से कई और मामले माहौल बिगाड़ने वाले मामले सामने आ रहे हैं। कर्नाटक के बंगलुरु में एक निजी स्कूल में शनिवार को छात्रों और परिजनों ने प्रदर्शन किया। आरोप है कि हिजाब को लेकर स्कूल के नोटिस बोर्ड पर स्कूल प्रबंधन ने आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया था।
अभिभावकों ने आरोप लगाया कि एक खास वर्ग को लेकर निम्न भाषा का इस्तेमाल किया गया। मामले के विरोध में लोग विद्यासागर इंग्लिश पब्लिक स्कूल में जमा हो गए। बताया जा रहा है कि नोटिस लगाने वाले शिक्षक को सस्पेंड कर दिया गया है। एक अभिभावक ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि यहां हिजाब का मसला बिल्कुल नहीं है। 20 साल पुराने इस स्कूल में हिंदू और मुस्लिम साथ पढ़ते आए हैं। यहां अच्छी पढ़ाई होती है।
अभिभावक शहाबुद्दीन ने मीडिया से अपील की कि वे मामले को बढ़ा-चढ़ा कर ना दिखाए क्योंकि यह एक स्थानीय मुद्दा है। यहां हिंदू और मुसलमानों के बीच सौहार्दपूर्ण संबंध हैं। सूचना मिलने पर डीडीपीआई, पुलिस और शिक्षा विभाग के अधिकारी प्रदर्शनकारियों को शांत करने के लिए मौके पर पहुंचे। हालांकि, प्रदर्शन शांतिपूर्वक किया गया।
विज्ञापन
एक वीडियो ने भी विवाद खड़ा किया
वहीं शनिवार को कर्नाटक के अंकथाडका के सरकारी स्कूल के एक वीडियो ने भी नया विवाद खड़ा कर दिया है। स्कूल में कथित रूप से क्लास में मुस्लिम छात्रों द्वारा नमाज अदा करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल हो रहा वीडियो दक्षिण कन्नड़ जिले का अंकथाडका के कड़ाबा सरकारी स्कूल का बताया जा रहा है। ये वीडियो 4 फरवरी का बताया गया है। वीडियो में कुछ छात्र कक्षा में घुटने टेकते और अपने सिर को जमीन को छूते हुए देखे जा सकते हैं। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने जांच के आदेश दे दिए हैं। विभाग का एक प्रतिनिधि स्कूल पहुंचकर मामले की जांच करेगा और रिपोर्ट दाखिल करेगा।