फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Parents forcing children below 3 years to attend preschool are committing an illegal act, says Gujarat HC

Gujarat: 'तीन साल से कम आयु के बच्चों को प्री-स्कूल भेजना गैरकानूनी काम', गुजरात हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका

Tue, 05 Sep 2023 07:17 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 05 Sep 2023 07:17 PM IST
सार

Gujarat High Court: आरटीई नियम, 2012 के नियम आठ का हवाला देते हुए अदालत ने कहा कि कोई भी प्री-स्कूल ऐसे बच्चे को दाखिला नहीं देगा, जिसने वर्ष के एक जून तक तीन साल की उम्र पूरी न की हो।  

विज्ञापन
Parents forcing children below 3 years to attend preschool are committing an illegal act, says Gujarat HC
गुजरात हाईकोर्ट - फोटो : SOCIAL MEDIA

विस्तार

गुजरात उच्च न्यायालय ने मंगलवार को उन याचिकाओं को खारिज कर दिया, जिनमें शैक्षणिक वर्ष 2023-24 में कक्षा एक में दाखिले के लिए न्यूनतम आयु सीमा छह साल तय करने के राज्य सरकार के फैसले को चुनौती दी गई थी। अदालत ने कहा कि जो माता-पिता तीन साल से कम उम्र में बच्चों को प्री-स्कूल में जाने के लिए मजबूर कर रहे हैं, वे 'गैरकानूनी काम' कर रहे हैं। 

विज्ञापन

राज्य सरकार ने एक जनवरी, 2023 को अधिसूचना जारी की थी। इसमें शैक्षणिक वर्ष 2023-24 में कक्षा एक में प्रवेश के लिए आयु सीमा छह साल निर्धारित की गई थी। एक जून, 2023 तक छह साल पूरे न करने वाले बच्चों के माता-पिता के एक समूह ने इस अधिसूचना को चुनौती दी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सुनीता अग्रवाल और न्यायमूर्ति एन वी अंजारिया की खंडपीठ ने कहा, तीन साल से कम उम्र के बच्चों को प्री-स्कूल में जाने के लिए मजबूर करना माता-पिता की ओर से एक अवैध कार्य है, जो हमारे सामने याचिकाकर्ता हैं। पीठ ने कहा, याचिकाकर्ता किसी भी तरह की नरमी की मांग नहीं कर सकते, क्योंकि वे शिक्षा का अधिकार अधिनियम, 2009 का उल्लंघन करने के दोषी हैं।
 

विज्ञापन

आरटीई नियम, 2012 के नियम आठ का हवाला देते हुए अदालत ने कहा कि कोई भी प्री-स्कूल ऐसे बच्चे को दाखिला नहीं देगा, जिसने वर्ष के एक जून तक तीन साल की उम्र पूरी न की हो।  

अदालत ने कहा, नियम आठ के अवलोकन से पता चलता है कि प्री-स्कूल में उस एक बच्चे के प्रवेश के लिए निषेध है, जिसने शैक्षणिक वर्ष के लिए एक जून तक तीन साल की उम्र पूरी नहीं की है। एक प्री-स्कूल शुरुआती बचपन की देखभाल और शिक्षा के तीन साल बाद एक बच्चे को औपचारिक स्कूल में पहली कक्षा में दाखिला लेने के लिए तैयार करता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed