फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Parental supervision is also important for children with mother's love

मां के दुलार के साथ पिता की निगरानी भी बच्चों के लिए जरूरी : हाईकोर्ट

Tue, 16 Jul 2019 12:09 AM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संदीप भट्ट Updated Tue, 16 Jul 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
Parental supervision is also important for children with mother's love

मां बच्चे की सबसे पहले देखभाल करती है तो, वहीं उसका पिता बच्चे को प्यार व निगरानी रखकर उसका भविष्य संवारता है। मां के दुलार की तरह पिता की निगरानी भी बच्चे के लिए बहुत जरूरी है। दोनों का प्यार व देखभाल मिलने से ही बच्चे का भविष्य संवरेगा। दोनों में से किसी एक का भी नहीं होना बच्चे के लिए ठीक नहीं है। हाईकोर्ट ने यह फैसला बच्चों की कस्टडी को लेकर पनपे विवाद का निपटारा करते हुए दिया है। 

विज्ञापन


न्यायमूर्ति जीएस सिस्तानी व न्यायमूर्ति ज्योति सिंह की पीठ ने दो बच्चों की कस्टडी देने की मांग वाली याचिका को खारिज कर दिया और फैमली कोर्ट के फैसले को कायम रखा। बच्चों की मां ने उसे अभिभावक घोषित करते हुए बच्चों की कस्टडी देने की मांग की थी।
विज्ञापन


खंडपीठ ने कहा कि माता-पिता के अलग रहने से बच्चे को मानसिक विकार हो सकता है। बच्चे को पिता का देखभाल होना भी बहुत जरूरी है। दोनों की देखभाल से ही बच्चे का भविष्य संवरेगा। याचिकाकर्ता मां भले ही अपने पिता के पास ज्यादा आराम से रह सकती है, लेकिन अमेरिका में रहने से बच्चे को माता-पिता दोनों का प्यार मिलेगा और बेहतर शिक्षा के साथ स्वास्थ्य की देखभाल हो सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed