फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Paratrooper dies during mountain strike exercise in Leh-Ladakh

Mountain Strike Exercise: माउंटेन स्ट्राइक एक्सरसाइज के दौरान पैराट्रूपर की मौत, पैराशूट ना खुलना बनी वजह

Sun, 11 Sep 2022 05:54 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Sun, 11 Sep 2022 05:54 PM IST
सार

रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि पैरा कमांडो नायक सूरज पाल शनिवार को लेह लद्दाख में माउंटेन स्ट्राइक अभ्यास कर रहे थे। इस अभ्यास के दौरान पैराशूट ना खुलना उनके निधन का कारण बना।

विज्ञापन
Paratrooper dies during mountain strike exercise in Leh-Ladakh
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय सेना के एक पैरा कमांडो का निधन माउंटेन स्ट्राइक एक्सरसाइज के दौरान शनिवार को हो गई। भारतीय सेना ने पैरा कमांडो नायक सूरज पाल के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उनकी मौत के कारण के बारे में सेना ने कोई जानकारी नहीं दी है। वहीं कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि पैरा कमांडो नायक सूरज पाल शनिवार को लेह लद्दाख में माउंटेन स्ट्राइक अभ्यास कर रहे थे। इस अभ्यास के दौरान पैराशूट ना खुलना उनके निधन का कारण बना। गौरतलब है कि बीते सप्ताह भी एक कमांडो का निधन भी इसी तरह हो गया था।  

विज्ञापन


भारतीय सेना ने बताया कि नायक सूरज पाल उत्तर प्रदेश के हाथरस के नागरिया नंदराम गांव के रहने वाले थे। उनके निधन के सही कारण और अन्य विवरण की प्रतीक्षा की जा रही है। भारतीय सेना ने द्वीट करके नायक सूरजपाल को श्रद्धांजलि दी। सेना ने अपने ट्वीट में लिखा कि जनरल मनोज पांडे और भारतीय सेना की सभी रैंकों ने ड्यूटी के दौरान नायक सूरज पाल के दुर्भाग्यपूर्ण निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है और शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना जताई है। भारतीय सेना ने इस ट्वीट में मध्य कमान की एक पोस्ट को भी शेयर किया, जिसमें उनके निधन के बारे में जानकारी दी गई थी। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि बीते सप्ताह भी एक जवान का निधन इसी तरह हो गया था। 29 अगस्त को पैरा-एसएफ बटालियन के पैरा-ट्रूपर नायब सूबेदार हरिबीर सिंह की लेह सेक्टर में एक अभ्यास के दौरान निधन हो गया था। अभ्यास के दौरान उन्हें आसमान से पैराशूट के जरिए उतरना था, लेकिन पैरा जपिंग के दौरान उनका पैराशूट नहीं खुल सका। इसके कारण वे जमीन पर आ गिरे। इस घटना में वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे और बाद में इलाज के दौरान उनका निधन हो गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय वायु सेना ने बीएसएफकर्मी को अस्पताल पहुंचाने में निभाई अहम भूमिका 
141 बटालियन के सिपाही शब्बीर अहमद वानी एक ऑपरेशनल टास्क के दौरान गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इसके बाद भारतीय वायु सेना ने शनिवार रात को अभियान चलाकर कृष्णानगर से इलाज के लिए उन्हें कोलकाता पहुंचाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed