{"_id":"5e5a0d2d8ebc3ef3d41c0549","slug":"parambir-singh-will-be-the-next-mumbai-police-commissioner-replaces-sanjay-barve","type":"story","status":"publish","title_hn":"परमवीर सिंह होंगे मुंबई पुलिस के नए कमिश्नर, संजय बर्वे की लेंगे जगह","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
परमवीर सिंह होंगे मुंबई पुलिस के नए कमिश्नर, संजय बर्वे की लेंगे जगह
Sat, 29 Feb 2020 12:35 PM IST
Priyesh Mishra
एएनआई, मुंबई
एएनआई, मुंबई
Published by: Priyesh Mishra
Updated Sat, 29 Feb 2020 12:35 PM IST
विज्ञापन
परमवीर सिंह
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र सरकार ने परमवीर सिंह की मुंबई पुलिस आयुक्त के तौर पर शनिवार को नियुक्ति की। मुंबई के पुलिस आयुक्त बनने से पहले 1988 बैच के आईपीएस अधिकारी सिंह भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो (एसीबी) के महानिदेशक के तौर पर तैनात थे। परमवीर सिंह ने संजय बर्वे की जगह ली है जो शनिवार को सेवानिवृत्त हुए।
विज्ञापन
एसीबी के अतिरिक्त महानिदेशक (एडीजी) बिपिन के. सिंह को एसीबी के महानिदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। 1990 बैच के आईपीएस अधिकारी बिपिन सिंह को राष्ट्रपति के पुलिस पदक से सम्मानित किया जा चुका है।
विज्ञापन
पिछले साल दिसंबर में, बतौर एसीबी प्रमुख परमबीर सिंह ने 12 विदर्भ सिंचाई विकास निगम (वीआईडीसी) परियोजनाओं में कथित घोटाले के संबंध में राकांपा नेता अजित पवार को क्लीन चिट दी थी जो फिलहाल राज्य के उपमुख्यमंत्री हैं।
विज्ञापन
एक बयान में बताया गया कि पूर्व में परमवीर सिंह ने पुलिस विभाग में कई महत्त्वपूर्ण पदों पर काम किया है। वह ठाणे के पुलिस आयुक्त रहे हैं, मुंबई के कई महत्त्वपूर्ण क्षेत्रों के डीसीपी और चंद्रपुर और भंदारा जिलों के पुलिस अधीक्षक (एसपी) रहे हैं। इसमें कहा गया कि वह राज्य में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) के तौर पर सेवा दे चुके हैं।
ट्विटर पर पोस्ट किए गए एक वीडियो संदेश में राज्य के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने कहा कि मुंबई पुलिस आयुक्त संजय बर्वे आज सेवानिवृत्त हो रहे हैं। सिंह उनका स्थान लेंगे। यह घोषणा मुख्यमंत्री के साथ चर्चा के बाद की गई। इससे पहले मुंबई के निवर्तमान पुलिस आयुक्त संजय बर्वे को उनके सहयोगियों ने यहां नायगांव पुलिस मुख्यालय में विदाई दी।
पिछले साल फरवरी में आयुक्त का प्रभार संभालने वाले बर्वे की सेवा अवधि दो बार पहले अगस्त में और फिर नवंबर में बढ़ाई गई थी।
Maharashtra Anti Corruption Bureau Chief Parambir Singh will be the next Mumbai Police Commissioner. He replaces Sanjay Barve who is retiring today pic.twitter.com/bbVGKjtLl4
— ANI (@ANI) February 29, 2020