{"_id":"61a50712a56f7f5e68627df1","slug":"parag-agrawal-new-ceo-of-twitter-profile-career-education-net-worth-all-you-need-to-know-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Who is Parag Agrawal, Twitter CEO: आईआईटी बॉम्बे से की है पढ़ाई, इतनी है संपत्ति... जानिए इनके बारे में","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Who is Parag Agrawal, Twitter CEO: आईआईटी बॉम्बे से की है पढ़ाई, इतनी है संपत्ति... जानिए इनके बारे में
Mon, 29 Nov 2021 10:30 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Mon, 29 Nov 2021 10:30 PM IST
सार
बेहद लोकप्रिय माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर के नेतृत्व में सोमवार को बड़ा परिवर्तन हुआ। कंपनी के सह संस्थापक जैक डॉर्सी ने सीईओ के पद से इस्तीफा दे दिया। अब कंपनी का सीईओ भारतीय-अमेरिकी पराग अग्रवाल को बनाया गया है। इस रिपोर्ट में जानिए आईआईटी बॉम्बे से पढ़ाई करने वाले पराग अग्रवाल के बारे में...
विज्ञापन
ट्विटर के नए सीईओ पराग अग्रवाल
- फोटो : ट्विटर
विस्तार
पराग अग्रवाल 2011 में ट्विटर के साथ जुड़े थे। इससे पहले वह याहू और माइक्रोसॉफ्ट जैसी दिग्गज कंपनियों के साथ काम कर चुके हैं। अग्रवाल आईआईटी बॉम्बे के पूर्व छात्र हैं। इसके अलावा उन्होंने अमेरिका की स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से कंप्यूटर साइंस में पीएचडी की है।
विज्ञापन
ऐड्स इंजीनियर के तौर पर ट्विटर से जुड़े अग्रवाल को अक्तूबर 2017 में कंपनी का मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी (सीटीओ) बनाया गया था। वह कंपनी की टेक्निकल स्ट्रैटेजी का काम संभालते आए हैं। पीपलएआई के अनुसार पराग की कुल आय 1.52 मिलियन डॉलर है।
विज्ञापन
अपने इस्तीफे के साथ-साथ जैक डॉर्सी ने पराग अग्रवाल की खूब तारीफ की। उन्होंने कहा कि मुझे सीईओ के तौर पर पराग पर विश्वास है। पिछले 10 वर्षों में यहां उनका काम बेहद शानदार रहा है। वह कंपनी और इसकी जरूरतों को बहुत अच्छी तरीके से समझते हैं।
विज्ञापन
वहीं, अग्रवाल ने अपनी नियुक्ति के बाद एक बयान में कहा कि आज के इस समाचार पर लोग अलग-अलग विचार प्रदर्शित करेंगे। क्योंकि वो ट्विटर और हमारे भविष्य की परवाह करते हैं। यह संकेत है कि हमारे काम का महत्व है। आइए दुनिया को ट्विटर की पूरी क्षमता दिखाएं।