फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   pannerselvam approaches governor sasikala reaches president

तमिलनाडु में सत्ता संघर्ष: गवर्नर से मिल शशिकला ने सरकार के लिए पेश किया दावा

Fri, 10 Feb 2017 12:47 AM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 10 Feb 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
 pannerselvam approaches governor sasikala reaches president
शशिकला

तमिलनाडु में मुख्यमंत्री की कुर्सी के लिए लड़ाई नाटकीय मोड़ पर पहुंच गई है। एक तरफ जहां पूर्व मुख्यमंत्री पन्नीरसेल्वम ने बागी तेवर दिखाए हैं, वहीं शशिकला किसी भी हाल में कुर्सी पाना चाहती हैं।

विज्ञापन


> शशिकला के साथ 10 मंत्री भी मौजूद थें।
> शशिकला ने 130 विधायकों की लिस्ट सौंपी।
> शशिकला ने सरकार बनाने की पेशकश की।
> गवर्नर से मिलने पहुंची शशिकला।  
> जयललिता मेमोरियल पर श्रद्धांजलि देने पहुंची शशिकला।


पार्टी सूत्रों के अनुसार शशिकला शाम को अपने आवास से निकलीं और सीधे मरीना बीच स्थित जयललिता के समाधि स्थल गईं। वहां उन्होंने अम्मा की समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित और फिर वहां से पार्टी के पांच वरिष्ठ नेताओं के साथ राज्यपाल से मिलने पहुंचीं। सूत्रों के अनुसार शशिकला ने 130 विधयकों का समर्थन हासिल होने की बात कहते हुए राज्यपाल के समक्ष सरकार बनाने का दावा पेश किया है। शशिकला ने राज्यपाल को अपने समर्थक विधायकों की सूची भी सौंपी है। 
विज्ञापन


इससे पहले शाम पांच बजे मुख्यमंत्री पनीरसेल्वम भी राज्यपाल से मिलने राजभवन पहुंचे।  मुख्यमंत्री के करीब सूत्रों ने बताया कि पनीरसेल्वम ने राजभवन में राज्यपाल से करीब 15 मिनट बातचीत की। हालांकि सूत्रों ने इस बात से अनभिज्ञता प्रकट की कि दोनों के बीच क्या बातचीत हुई। यह भेंट ऐसे वक्त में हुई है जब पनीरसेल्वम कह रहे हैं कि यदि जरूरत हुई तो वह मुख्यमंत्री के पद से अपना इस्तीफा वापस ले लेंगे, जो उन्होंने पिछले रविवार को दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने शशिकला के अन्नाद्रमुक विधायक दल की नेता चुने जाने के बाद निजी कारणों का हवाला देकर मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ने की पेशकश की थी ताकि उनके लिए इस शीर्ष पद का मार्ग प्रशस्त हो। लेकिन सात फरवरी को बगावत का झंडा उठाते हुए पनीरसेल्वम ने आरोप लगाया था कि शशिकला के मुख्यमंत्री बनाने के लिए उन्हें इस पद से हटने को बाध्य किया गया। राज्यपाल से मुलाकात के बाद पनीरसेल्वम ने बस इतना कहा कि आगे जो कुछ होगा वह अच्छा होगा। 

महाराष्ट्र के अलावा तमिलनाडु के राज्यपाल का भी प्रभार संभाल रहे राव बृहस्पतिवार दोपहर बाद मुंबई से यहां पहुंचे। वह शशिकला और पनीरसेल्वम के बीच चल रही जुबानी जंग के बीच पिछले तीन दिनों से चेन्नई से बाहर थे। अब राज्यपाल के चेन्नई पहुंचते ही सबकी निगाहें राजभवन पर लग गई है। 

 

 

 



> गवर्नर से मिले पन्नीरसेल्वम।

> एआईडीएमके की महासचिव शशिकला पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक कर रही हैं। 

> पन्नीरसेल्वम गवर्नर विद्यासागर से शाम पांच बजे मुलाकात करेंगे, वहीं शशिकला 7.30 बजे मुलाकात करेंगी।

> पन्नीरसेल्वम ने 40 विधायकों के समर्थन का दावा किया है।

> शशिकला अपने समर्थक विधायकों को बस से एक होटल भेज दी हैं।

> पोश गार्डन के बाहर जयललिता और शशिकला की टीशर्ट पहने हुए समर्थक दिख रहे हैं।

> शशिकला ने आईटी विंग के सचिव दी रामचंद्रन को पार्टी विरोध गतिविधियों में बर्खास्त कर दिया है। 

> तमिलनाडु के शिक्षामंत्री ने कहा कि विधायक अपनी मर्जी से होटल में रुके हैं, उनपर किसी तरह का दबाव नहीं है।



वहीं पन्नीरसेल्वम ने कहा  ''शशिकला झूठ बोलती हैं कि उन्होंने कभी अम्मा (जयललिता) से गद्दारी नहीं की। शशिकला सीएम की कुर्सी हथियाने के लिए ओछे तरीके अपना रही हैं। अगर वे अपनी कोशिशों में कामयाब हो जाती हैं तो यह डेमोक्रेसी पर बड़ा धब्बा होगा।'' 
 


अब सियासी घमासान के बीच प्रशासनिक अधिकारी भी आ गए हैं। चेन्नई के पुलिस कमिश्नर जॉर्ज ने पन्नीरसेल्वम का फोन काट दिया इसके बाद पन्नीरसेल्वम ने हटाने का आदेश दे दिया है। सूत्रों के अनुसार लेकिन कमिश्नर ने फोन काट दिया।



सूत्रों के मुताबिक, पन्नीरसेल्वम गुट का दावा है कि 40 विधायक उनके साथ हैं, तो वहीं शशिकला गुट ने 120 से ज्यादा विधायकों के साथ होने का दावा किया है। पन्नीरसेल्वम चाहते हैं कि राज्यपाल शशिकला को शपथ ग्रहण तब तक न दिलाएं, जब तक कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला नहीं आ जाता। वहीं, शशिकला गुट गवर्नर के पास दाल गलती न देख अब राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी की शरण में है। 

AIADMK के 20 सांसद बीती रात दिल्ली पहुंच गए हैं।  यहां आने के बाद सांसदों ने राष्ट्रपति से मिलने का वक्त मांगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राष्ट्रपति ने मुलाकात करने के लिए गुरुवार शाम छह बजे का वक्त दिया है। दरअसल, शशिकला खेमा चाहता है कि राष्ट्रपति खुद इस मामले में दखल दें और शशिकला का शपथ ग्रहण सुनिश्चित करवाएं। दूसरी ओर इसी बीच तमिलनाडु सरकार ने हाइकोर्ट में दायर याचिका के जवाब में कहा है कि किसी भी विधायक के कहीं आने जाने पर पाबंदी नहीं लगाई गई है वह कहीं भी आने जाने के लिए पूरी तरह स्वतंत्र हैं।

अब आगे क्या होगा ?

 pannerselvam approaches governor sasikala reaches president

वहीं, महाराष्ट्र के राज्यपाल सी. विद्यासागर राव आज चेन्नई आएंगे। विद्यासागर राव, के पास महाराष्ट्र के साथ तमिलनाडु के भी राज्यपाल हैं।

मुंबई स्थित राजभवन के एक अधिकारी ने बताया, ‘राज्यपाल बृहस्पतिवार को दोपहर चेन्नई रवाना होंगे।’ उनके तीन दिनों से चेन्नई से दूर रहने के चलते ये अटकलें लगाई जा रही थी कि कहीं उन्हें शशिकला को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाने में ऐतराज तो नहीं है। 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पार्टी के सभी विधायकों को एकजुट रखने के लिए उन्हें बस में लेकर किसी अज्ञात स्थान पर ले जाया गया है। इस बीच, ये अपुष्ट खबरें भी हैं कि यदि राज्यपाल ने शशिकला को शपथ दिलाने में देर की तो वह राष्ट्रपति के सामने इन विधायकों की परेड भी करा सकती हैं।

इससे पहले बैठक के दौरान शशिकला ने कहा कि पार्टी एकजुट है एवं वह ऐसी धमकियों के सामने घुटने नहीं टेकेंगी। उन्होंने कहा कि अन्ना द्रमुक में ‘विश्वासघात’ कभी नहीं जीतेगा लेकिन वह इस बगावत रोकने के लिए वचनबद्ध हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed