फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   panneerselvam resignation, shashikali will be next CM of tamilnadu

तमिलनाडु में ‘अम्मा’ के बाद ‘चिन्नमा’ होंगी मुख्यमंत्री, पनीरसेल्लवम ने दिया इस्तीफा

Mon, 06 Feb 2017 08:22 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 06 Feb 2017 08:22 PM IST
विज्ञापन
panneerselvam resignation, shashikali will be next CM of tamilnadu
शशिकला

तमिलनाडु में ‘अम्मा’ के बाद अब वीके शशिकला उर्फ ‘चिन्नमा’  मुख्यमंत्री बनेंगी। 62 वर्षीय शशिकला को पार्टी महासचिव का पदभार संभालने के करीब एक महीने बाद रविवार को पार्टी विधायक दल का नेता चुना गया। 

विज्ञापन

विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद शशिकला के तमिलनाडु का मुख्यमंत्री बनने का मार्ग प्रशस्त हो गया। शशिकला ने जयललिता के निधन के बाद पार्टी महासचिव का पदभार संभाला था। पार्टी विधायकों की बैठक में मौजूदा मुख्यमंत्री ओ. पनीरसेल्वम ने पार्टी विधायक दल के नेता के रूप में शशिकला के नाम का प्रस्ताव किया। शशिकला करीब तीन दशकों तक जयललिता के साये के रूप में बनी रहीं। शशिकला रविवार को पार्टी मुख्यालय पहुंची जहां पनीरसेल्वम और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन

विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद शशिकला ने पूर्व मुख्यमंत्री की विरासत को आगे बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया है। उन्होंने विधायकों से कहा, ‘जब जयललिता का निधन हुआ तब उसके बाद पनीरसेल्वम ने सबसे पहले उन्हें पार्टी महासचिव के साथ मुख्यमंत्री बनने के लिए मनाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनकी पदोन्नति 31 दिसंबर को अन्ना द्रमुक महासचिव का प्रभाव संभालने के करीब एक महीने बाद हो रही है। शशिकला, जयललिता की विरासत को आगे बढ़ा रही हैं जिनके पास दोनों पद थे। इससे शशिकला का पार्टी और सरकार दोनों पर पूर्ण नियंत्रण हो जाएगा। बैठक से पहले पनीरसेल्वम ने पोएस गार्डन आवास पर जाकर शशिकला से मुलाकात की। 

विधायक दल की नेता चुने जाने के बाद शशिकला ने कहा कि अन्नाद्रमुक तमिलनाडु के लोगों के कल्याण के लिए काम करेगी। जयललिता के समय ऐसा माना जाता है कि शशिकला का पर्दे के पीछे काफी प्रभाव रहा था।

जयललिता के निधन के समय से ही ऐसा कहा जा रहा था कि शशिकला पार्टी महासचिव और मुख्यमंत्री दोनों पदों की बागडोर अपने हाथों में लेंगी। मुख्यमंत्री पद के लिए शशिकला का समर्थन करने वालों में पार्टी के वरिष्ठ नेता और लोकसभा के उपाध्यक्ष एम् थंबीदुरई शामिल हैं। 
 
डीएमके नेता स्टालिन ने जताई नाराजगी

panneerselvam resignation, shashikali will be next CM of tamilnadu
फाइल फोटो - फोटो : getty images

तमिलनाडु की मौजूदा विधानसभा के कार्यकाल में एक अन्य सरकार बनने की संभावना के प्रति अपने विकल्पों को खुला रखते दिखाई देने वाले डीएमके के कार्यवाहक अध्यक्ष एम के स्टालिन का कहना है कि तमिलनाडु की जनता ने जयललिता के ‘कुनबे’ के किसी व्यक्ति को मुख्यमंत्री बनाने के लिए वोट नहीं दिया था।

इससे पहले हटाए गए थे सचिव बालाकृष्णन 
विधायक दल की नेता चुने जाने के बाद शशिकला ने कहा कि अन्ना द्रमुक तमिलनाडु के लोगों के कल्याण के लिए काम करेगी। जयललिता के समय ऐसा माना जाता है कि शशिकला का पर्दे के पीछे काफी प्रभाव रहा था।

जयललिता के निधन के समय से ही ऐसा कहा जा रहा था कि शशिकला पार्टी महासचिव और मुख्यमंत्री दोनों पदों की बागडोर अपने हाथों में लेंगी। मुख्यमंत्री पद के लिए शशिकला का समर्थन करने वालों में पार्टी के वरिष्ठ नेता और लोकसभा के उपाध्यक्ष एम् थंबीदुरई शामिल हैं। 

तमिलनाडु की मौजूदा विधानसभा के कार्यकाल में एक अन्य सरकार बनने की संभावना के प्रति अपने विकल्पों को खुला रखते दिखाई देने वाले डीएमके के कार्यवाहक अध्यक्ष एम के स्टालिन का कहना है कि तमिलनाडु की जनता ने जयललिता के ‘कुनबे’ के किसी व्यक्ति को मुख्यमंत्री बनाने के लिए वोट नहीं दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed