फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Pankaja Munde says I will hold a day long hunger strike for attention towards issue of Marathwada

पंकजा ने दिखाए बागी तेवर, 'शांत बैठी हूं ये मत समझना आग नहीं मेरे अंदर, डरती हूं समंदर न कम पड़ जाए'

Thu, 12 Dec 2019 06:37 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: देव कश्यप Updated Thu, 12 Dec 2019 06:37 PM IST
विज्ञापन
Pankaja Munde says I will hold a day long hunger strike for attention towards issue of Marathwada
BJP leader Pankaja Munde - फोटो : ANI

भाजपा नेता पंकजा मुंडे ने भूख हड़ताल करने का एलान किया है। उन्होंने कहा कि मैं मैं औरंगाबाद में एक दिवसीय भूख हड़ताल करूंगी। यह किसी भी पार्टी या व्यक्ति के खिलाफ नहीं होगा। यह मराठवाड़ा के मुद्दे पर नेतृत्व का ध्यान आकर्षित करने के लिए एक सांकेतिक भूख हड़ताल होगी। उन्होंने कहा मैं पार्टी नहीं छोड़ रही हूं। मैं 27 जनवरी, 2020 को औरंगाबाद में एक दिन की सांकेतिक हड़ताल करूंगी।

विज्ञापन


पंकजा मुंडे ने गुरुवार को बीड में गोपीनाथ मुंड की जंयती के मौक पर एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा, मेरे अंदर भी मेरे पिता का ही खून है मैं पार्टी से बगावत के बारे में कभी सोच नहीं सकती हूं। महाराष्ट्र भाजपा के खिलाफ आक्रोश जाहिर करते हुए पंकजा ने कहा, 'मैं बगावत क्यों करूं। लोगों ने मेरे खिलाफ साजिश की। मेरे पिता भाजपा को जीरो से यहां तक लाए और मैंने भी योगदान दिया है, लेकिन अब पार्टी निर्णय ले क्या करना है। मैं पार्टी नही छोडूंगी। प्रदेश अध्यक्ष इस बारे में पता लगाएं कि मेरे खिलाफ किसने साजिश की, किसने अफवाह फैलाई की मैं पार्टी छोड़ रही हूं।

विज्ञापन

पंकजा ने भाजपा कोर कमेटी की सदस्यता छोड़ी

पूर्व मंत्री पंकजा मुंडे ने गुरुवार को पार्टी की प्रदेश कोर कमिटी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने कहा कि अब मैं कोर कमिटी की सदस्य  नहीं हूं, लेकिन वह संगठन नहीं छोड़ेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि पंकजा पिछले पांच साल से अपने पिता की जयंती पर रैली आयोजित करती रहीं हैं लेकिन इस साल राजनीतिक परिस्थितियों की वजह से लोगों में इसको लेकर कौतुहल था। कयास लगाए जा रहे थे कि वह 21 अक्टूबर को चुनाव में मिली आश्चर्यजनक हार के बाद भाजपा छोड़ सकती हैं। इन कयासों को तब बल मिला जब उन्होंने फेसबुक पोस्ट में लिखा कि राजनीतिक पृष्टभूमि में बदलाव के बाद भविष्य की राह और लोगों की सेवा को लेकर विचार करने की जरूरत है।

पंकजा मंगलवार को राज्य भाजपा कोर समिति की बैठक में भी शामिल नहीं हुई थी और गुरुवार को उन्होंने घोषणा की कि वह अब कोर समिति की सदस्य नहीं हैं। अपने भाषण में पंकजा ने हालिया विधानसभा चुनाव में पर्ली सीट से अपने चचेरे भाई और राकांपा नेता धनंजय मुंडे से मिली हार का जिक्र करते हुए कहा कि कुछ भाजपा नेता इस सीट से उनकी जीत नहीं चाहते थे।

पंकजा ने किया एलान जनवरी में पूरे महाराष्ट्र में मशाल रैली निकालेंगी

बीड में रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, मैं अगले साल जनवरी से पूरे महाराष्ट्र में मशाल रैली की शुरुआत करने जा रही हूं। मैं अपने काम की शुरुआत 26 जनवरी को मुंबई स्थित गोपीनाथ मुंडे प्रतिष्ठान से करूंगी।



पंकजा मुंडे ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अगर विद्रोह नहीं हुआ होता तो क्या हमारे देश को आजादी मिलती। पंकजा ने इस दौरान एक शेर पढ़कर बीजेपी नेतृत्व पर हमला बोला। उन्होंने कहा, 'शांत बैठी हूं ये मत समझना आग नहीं मेरे अंदर, डरती हूं समंदर न कम पड़ जाए आग बुझाने के लिए।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed