{"_id":"5de675eb8ebc3e54fa4b6a90","slug":"pankaja-munde-said-i-have-been-honest-worker-of-bjp-and-distressed-at-allegations-against-me","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेता पंकजा मुंडे बोलीं- अपने ऊपर लगे आरोपों से दुखी, अब 12 दिसंबर को बोलूंगी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भाजपा नेता पंकजा मुंडे बोलीं- अपने ऊपर लगे आरोपों से दुखी, अब 12 दिसंबर को बोलूंगी
Tue, 03 Dec 2019 08:19 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: आसिम खान
Updated Tue, 03 Dec 2019 08:19 PM IST
विज्ञापन
पंकजा मुंडे (फाइल फोटो)
महाराष्ट्र में भाजपा नेता पंकजा मुंडे ने एक बार फिर अपनी पार्टी पर हमला बोला है। पंकजा मुंडे ने कहा कि मैं पार्टी (भाजपा) की ईमानदार कार्यकर्ता रही हूं, मैंने पार्टी के लिए काम किया है। मैं अपने ऊपर लगे आरोपों से दुखी हूं। मैं अब 12 दिसंबर को बोलूंगी, अभी और कुछ नहीं कहना चाहती।
विज्ञापन
Pankaja Munde: I have been an honest worker of the party (BJP), I have worked for the party. And I am distressed at allegations against me. I will speak on December 12 now, wouldn't want to say more right now. pic.twitter.com/IkEFTxQsLi
— ANI (@ANI) December 3, 2019विज्ञापन
महाराष्ट्र की राजनीति में अपने फेसबुक पोस्ट के जरिए हलचल मचाने वालीं पंकजा मुंडे ने ट्विटर बायो से अपनी पार्टी के नाम को हटा दिया था। जिसके बाद भाजपा छोड़ने की अटकलों ने तेजी पकड़ ली थी। माना जा रहा है कि वह शिवसेना में शामिल हो सकती हैं।
विज्ञापन
शिवसेना प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने भी इसकी तरफ इशारा किया था। इससे पहले फेसबुक पोस्ट के जरिए उन्होंने कहा था कि वह जल्द कोई फैसला लेंगी।
फेसबुक पर बवाल के बाद ट्विटर पर किया बदलाव
पंकजा ने जब से फेसबुक पोस्ट किया था तभी से उनकी नाराजगी के बारे में बातें होने लगी थीं। इसके बाद से ही सवाल उठ रहे थे कि क्या वह देवेंद्र फडणवीस के खिलाफ खुलकर अपना गुस्सा जाहिर करेंगी?सूत्रों का कहना है कि वरिष्ठ नेताओं के सामने अपनी समस्या को रखते समय उनका सारा गुस्सा फडणवीस के खिलाफ रहा है। ऐसे में उन्होंने फेसबुक के जरिए बड़ा फैसला लेने की बात की और अब ट्विटर बायो से पार्टी का नाम हटा लिया है। जिससे अफवाहें और चर्चाएं तेज हो गई हैं।